"परमाणु कार्यक्रम" के लिए 18 परिणाम मिले
कारोबार
Global Oil Market: कच्चे तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर, भारत का इंपोर्ट बिल 88% बढ़कर 19.5 अरब डॉलर पहुंचा
Global Oil Market: अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के चलते भारत का क्रूड ऑयल इंपोर्ट बिल 88% बढ़कर 19.5 अरब डॉलर पहुंच गया।
विदेश
Israel Nuclear Weapons: परदे के पीछे का परमाणु सच, आखिर क्यों इजरायल के एटमी हथियारों पर आंखें मूंद लेता है अमेरिका?
Israel Nuclear Weapons: बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स से जुड़ी विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के पास करीब 90 परमाणु हथियार होने का अनुमान है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2021 के बाद से इनकी संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, इजरायल अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक तौर पर न पुष्टि करता है और न ही इनकार। ऐसे में अमेरिका की दशकों पुरानी चुप्पी और इजरायल की परमाणु अस्पष्टता की नीति एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में है।
विदेश
Iran US Conflict: हमला हुआ तो सिर्फ मिडिल ईस्ट नहीं, यूरोप के अमेरिकी ठिकाने भी होंगे निशाने पर, ईरान की सीधी चेतावनी
Iran US Conflict: ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उस पर हमला किया गया तो जवाबी कार्रवाई मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यूरोप सहित अन्य क्षेत्रों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरानी नेता मोहसिन रेजाई ने संवर्धित यूरेनियम रूस को देने से इनकार किया और अमेरिका के साथ बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब का इंतजार करने की बात कही।
विदेश
ईरान का कड़ा रुख : अमेरिका के सामने रखीं 3 शर्तें, कहा-पुराने दिनों में नहीं लौटेगा समुद्री रास्ता
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बरकरार रखने की बात दोहराते हुए अमेरिका से बातचीत के लिए तीन शर्तें रखी हैं। इनमें होर्मुज पर नियंत्रण की गारंटी, फ्रीज़ किए गए फंड की बहाली और उसके बाद परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा शामिल है। इस बीच ओमान की मध्यस्थता जारी है और दुनिया की नजर अमेरिका की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी है।
विदेश
दिखाए तेवर : अमेरिका-ईरान वार्ता के पहले ही दौर में बढ़ा तनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को फिर दी कड़े कदम उठाने की चेतावनी
स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई वार्ता के पहले दौर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर उभरकर सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौते की शर्तों का पालन नहीं करने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है।
विदेश
होर्मुज : अमेरिकी कार्रवाई, ईरान के दो हमलावर ड्रोन मार गिराए
अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के दो हमलावर ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। घटना के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। कुवैत और बहरीन जैसे खाड़ी देशों में सुरक्षा चिंताएं बढ़ी हैं, हालांकि इन देशों पर किसी हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव बढ़ता है तो इसका असर पूरे मध्य पूर्व और वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता है।
विदेश
युद्धकाल बना अवसर : इजरायल के रक्षा उद्योग ने रचा नया इतिहास
इजरायल का रक्षा निर्यात वर्ष 2025 में 19 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही देश ने लगातार पांचवें वर्ष रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। इस बढ़ोतरी में मिसाइल, रॉकेट और एयर डिफेंस सिस्टम की सबसे बड़ी भूमिका रही। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब इजरायल गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह, यमन में हूती विद्रोहियों और क्षेत्रीय स्तर पर ईरान से जुड़े सुरक्षा तनावों का सामना कर रहा है।
विदेश
ईरान : अमेरिका और इजरायल की रणनीति हुई नाकाम, हम पहले से ज्यादा मजबूत
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ अधिकारी यादोल्लाह जावानी ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल ईरान को कमजोर करने के अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि तमाम सैन्य दबाव, प्रतिबंधों और क्षेत्रीय तनाव के बावजूद ईरान पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा है। जावानी ने यह भी कहा कि अब अमेरिका के सामने केवल दो विकल्प बचे हैं—या तो क्षेत्रीय वास्तविकताओं को स्वीकार करते हुए कूटनीतिक रास्ता अपनाए या फिर टकराव की नीति जारी रखकर और अधिक नुकसान उठाए।
विदेश
पकिस्तान : भारत के पोखरण टेस्ट के जवाब में पाकिस्तान ने किया था परमाणु परीक्षण
1998 में भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण के जवाब में पाकिस्तान ने 28 मई को बलूचिस्तान के चागाई क्षेत्र में सफल परमाणु परीक्षण किए थे। इसी दिन को पाकिस्तान हर साल “यौम-ए-तकबीर” यानी महानता दिवस के रूप में मनाता है। इस वर्ष पाकिस्तान ने परमाणु परीक्षण की 28वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।
विदेश
अमेरिका : ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख, बोले- जल्दबाजी में नहीं होगा समझौता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते को लेकर जल्दबाजी से बचने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जब तक समझौते पर अंतिम सहमति और हस्ताक्षर नहीं हो जाते, तब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी। ट्रंप ने ओबामा युग के परमाणु समझौते को कमजोर बताते हुए कहा कि अमेरिका अब ईरान के साथ अधिक सख्त और पेशेवर तरीके से बातचीत कर रहा है।
महाडील की ओर कदम : अमेरिका-ईरान में छिड़ी बैकडोर डिप्लोमेसी, 60 दिनों के सीजफायर और 25 अरब डॉलर पर बनी बात?
ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए सुरक्षित और खुला रखने पर सहमत हो सकता है। बदले में अमेरिका ईरान पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देने और उसकी फ्रीज संपत्तियों का हिस्सा जारी करने पर विचार कर रहा है। दोनों देशों के बीच 60 दिनों के संभावित युद्धविराम (Ceasefire) की चर्चा है।
कारोबार
सोना-चांदी में बड़ा भूचाल : MCX से सर्राफा बाजार तक भारी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी
वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल और अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी के संकेतों के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना ₹1,018 टूटकर ₹1,58,588 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹3,283 गिरकर ₹2,71,600 प्रति किलो पर बंद हुई।