"पुलिस रिमांड पर" के लिए 12 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur Crime News: जमीन और रेस्टोरेंट बेचने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, पत्नी हिरासत में
रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन पर दूसरे की जमीन को अपना बताकर शराब कारोबारी से 36 लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। तेलीबांधा पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज की है। मामले में बरखा हिरासत में है जबकि दीपक से बिलासपुर पुलिस पूछताछ कर रही है।
रायपुर
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की रिमांड मंजूर, 12 नवंबर तक होगी पूछताछ
Mahadev Betting App: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की 8 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। ED ने भी कस्टडी के लिए अदालत में आवेदन दिया है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: 47 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, ओडिशा के खिरोज नायक गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में 47.300 किलोग्राम गांजा जब्ती के मामले में पुलिस ने ओडिशा के एम. रामपुर से 23 वर्षीय खिरोज नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की तकनीकी जांच और नेटवर्क की पड़ताल के आधार पर गांजा परिवहन करने वालों, खेप मंगाने वाले और कथित मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई गई। मामले में कुल 59.51 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
रायपुर
Raipur Breaking News: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने दी दोबारा गिरफ्तारी की इजाजत
Raipur Breaking News: कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को फिर से हिरासत में लेने की अनुमति दे दी है।
रायपुर
युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर
रायपुर में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में युवक को कार से रौंदकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
रायपुर
कारोबारी पर शिकंजा : फर्जी दस्तावेज से कंपनी कब्जाने का आरोप, महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
कटनी से भाजपा विधायक संजय पाठक के पारिवारिक बिजनेस समूह से जुड़े कथित 1000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में कारोबारी महेंद्र गोयनका को कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज, कंपनी लेनदेन और अन्य आरोपों की जांच कर रही है।
रायपुर
CSMCL घोटाला : ओवरटाइम भुगतान मामले में CSMCL के पूर्व एमडी गिरफ्तार, जांच तेज
छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाले में EOW ने पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायालय ने उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसी को पूछताछ में भुगतान प्रक्रिया, कथित कमीशन नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका से जुड़े अहम खुलासों की उम्मीद है।
राष्ट्रीय
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : आरोपी रिमांड पर, बरामदगी और पूछताछ शुरू
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़ा अपडेट आया है। अदालत ने मुख्य आरोपित रामशंकर और उसके भतीजे को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
राष्ट्रीय
राम मंदिर चढ़ावा केस में 13 घंटे की रिमांड, आरोपी से 30 सवालों पर पूछताछ
उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई बहुत तेज कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल चोरी कांड के मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को अदालत से 13 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस इस समय अवधि के दौरान आरोपी से बेहद कड़ाई और गहराई से पूछताछ कर रही है
राष्ट्रीय
ड्रग्स का अड्डा : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी मन्ना का जेल से LIVE वीडियो वायरल
पंजाब की होशियारपुर केंद्रीय जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर जेल के अंदर से लाइवस्ट्रीम करता दिखा। वीडियो में उसने ‘ICE’ नामक नशीला पदार्थ दिखाने का दावा किया और पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान पर सवाल उठाए।
दुर्ग
घोटाला : लाखों की हेराफेरी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में चालान
सीएसवीटीयू पीएचडी फीस गबन मामले में नेवई पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपी कर्मचारी सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। आरोपी पर शोधार्थियों से फीस लेकर फर्जी रसीद जारी करने और रकम को अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है।
छत्तीसगढ़
ओवरटाइम घोटाला : 115 करोड़ के कथित फर्जी भुगतान मामले में ACB-EOW की जांच तेज, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में CSMCL से जुड़े कथित 115 करोड़ रुपये के ओवरटाइम भुगतान घोटाले की जांच ACB-EOW कर रही है। आरोप है कि 2019-20 से 2023-24 के बीच शराब दुकानों के कर्मचारियों के नाम पर फर्जी ओवरटाइम दिखाकर भुगतान स्वीकृत कराया गया, लेकिन असल में पैसा कर्मचारियों तक नहीं पहुंचा और निजी एजेंसियों व अन्य लोगों के बीच बांट दिया गया। ED की कार्रवाई के बाद मामले का खुलासा हुआ, जिसमें नकदी बरामदगी से जांच आगे बढ़ी। अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है और डिजिटल व बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच जारी है।