"यात्री घायल" के लिए 11 परिणाम मिले
रायगढ़
Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल
Raigarh Bus Accident: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोयलर इलाके में यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 से 30 यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राष्ट्रीय
Shajapur Bus Accident : डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्लीपर बस, 32 यात्री घायल
Shajapur Bus Accident: नेशनल हाईवे-52 पर स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 32 यात्री घायल हुए, जबकि ड्राइवर और क्लीनर को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।
रायगढ़
Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
Raigarh Road Accident: बुधवार सुबह यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 14 यात्री घायल हुए, जिन्हें पत्थलगांव और धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
कोरबा
सड़क हादसा : ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में तेंदूपत्ता गोदाम के पास ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बस में करीब 40–50 यात्री सवार थे, जिनमें 6 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर सुरक्षित बाहर निकाला।
मंदिर हसौद थाने के सामने बस पलटी, 12 यात्री घायल
रायपुर से महासमुंद जा रही एक यात्री बस मंदिर हसौद थाने के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और राहगीरों ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। बस हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
बालोद
Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल
Balod Bus Accident: बालोद जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर करहीभदर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। यह घटना बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
राजनांदगांव
Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Rajnandgaon Road Accident: राजनांदगांव जिले से सड़क हादसे की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें चार लोगों की जान चली गई।
जगदलपुर (बस्तर)
तेज रफ्तार भारी वाहनों पर उठे सवाल, बस्तर में चार मौतों के बाद कार्रवाई की मांग
तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। पिछले दो हफ्तों में टिप्परों की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत में 10 यात्री घायल हुए हैं। अवैध रेत परिवहन में लगे बेलगाम टिप्परों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस,जवानों ने किया रेस्क्यू
भांसी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। धुरली के पास हुए इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
लापरवाही बनी हादसे की वजह : खड़ी बोर गाड़ी से टकराई यात्री बस, कई घायल चालक पर मामला दर्ज
बसना-बिलाईगढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम भालूपतेरा के पास एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी बोर गाड़ी से टकरा गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। घायलों को बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को महासमुंद रेफर किया गया। उपचार के बाद दर्ज शिकायत के आधार पर बसना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
जशपुर
सड़क हादसा : झारखंड से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।