"रेत खनन" के लिए 20 परिणाम मिले
रायपुर
रेत खनन पर शिकंजा : मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एमसीबी जिले के केल्हारी क्षेत्र में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। ड्रोन सर्वे के माध्यम से रेत भंडारण स्थलों की जांच में नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर संबंधित भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
महासमुंद
रेत खनन पर कार्रवाई : जोंक नदी से 2 मशीनें और 7 वाहन जप्त
महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। औचक निरीक्षण के दौरान 2 चैन माउंटेन मशीनें, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मशीनों को सील कर वाहनों को जप्त किया गया।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
अवैध रेत खनन : सांसद भोजराज नाग का बड़ा प्रहार, 20 हाईवा व 18 मशीनें जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महानदी क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर सांसद भोजराज नाग ने दलबल के साथ अचानक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 20 से अधिक हाईवा वाहनों और 18 चेन माउंटेन मशीनों पर कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और रेत माफिया मौके से भाग खड़े हुए।
बिलासपुर
Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत
Illegal Sand Mining: बिलासपुर के घुटकू इलाके में अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। लगातार खुदाई के कारण नदी का किनारा 12 से 15 फीट तक गहरा हो गया है, जिससे मिट्टी का कटाव बढ़ रहा है और किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। स्थानीय लोगों ने करीब 10 वर्षों से खनन जारी रहने और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात कही है। वहीं, प्रशासन का दावा है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है और कई मामलों में आरोपियों को सजा भी सुनाई गई है।
गरियाबंद
Illegal Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत खदान का भूमिपूजन, सूखा और पैरी नदी में भी अवैध खनन की शिकायत
Illegal Sand Mining: जिले में सरकड़ा, सूखा नदी और पैरी नदी के मालगांव घाट पर रेत खनन को लेकर विवाद गहराया है। कहीं रात में खदान का भूमिपूजन कर खनन शुरू करने तो कहीं नियमों के विरुद्ध मशीनों से रेत निकालने के आरोप लगे हैं। खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।
महासमुंद
Collector Jandarshan: पासिद रेत घाट में रोजगार की मांग, मुनगासेर सोसायटी के प्रभार पर शिकायत
Collector Jandarshan: महासमुंद के साप्ताहिक जनदर्शन में पासिद के मजदूरों ने रेत घाट में रोजगार मांगा, जबकि मुनगासेर कृषि साख समिति के सदस्यों ने प्रबंधक का प्रभार सौंपने पर शिकायत की।
ओटीटी
Reporting Live Review: रेत माफिया के काले कारोबार पर बनी परिणीति चोपड़ा की फिल्म, देवेन भोजानी ने छोड़ी छाप
Reporting Live Review: परिणीति चोपड़ा एक खोजी पत्रकार की भूमिका में नजर आती हैं, जो अवैध रेत खनन और माफिया के काले कारोबार का पर्दाफाश करने की कोशिश करती हैं। जानिए फिल्म की कहानी, कलाकारों के अभिनय और इसकी खूबियों व कमियों के बारे में।
महासमुंद
Mahasamund Sand Mining Action: खबर का असर, खनिज विभाग की कार्रवाई, बरबसपुर और चिंगरौद से 9 वाहन जब्त
Mahasamund Sand Mining Action: महासमुंद में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बरबसपुर से 5 ट्रैक्टर और चिंगरौद से 4 हाइवा जब्त किए। कार्रवाई कीर्तिमान मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद हुई।
महासमुंद
Mahasamund Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत का खेल? कैमरे में कैद हुए दर्जनों ट्रैक्टर
Mahasamund Sand Mining: महासमुंद के बरबसपुर में रेत खनन पर रोक के बीच रात के अंधेरे में घाट पर दर्जनों ट्रैक्टरों में रेत लोडिंग की गतिविधि सामने आई।
ओटीटी
Reporting Live Trailer Release: थ्रिल और सस्पेंस का तड़का, रेत माफिया के खिलाफ परिणीति की जंग
Reporting Live Trailer Release: परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह एक निडर पत्रकार की भूमिका में हैं, जो अवैध रेत खनन के पीछे छिपे खतरनाक नेटवर्क की पड़ताल करती है।
राष्ट्रीय
बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
नर्मदा नदी में आई बाढ़ ने अवैध रेत खनन के बड़े नेटवर्क का खुलासा कर दिया। बाढ़ में अवैध रैंप बह गया, जिससे नदी के बीच उतारी गई करोड़ों रुपये की मशीनें फंस गईं। घटना के बाद प्रशासन और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया
अंबिकापुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही खनिज विभाग की टीम पर कथित रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने विभाग के आरक्षक से मारपीट कर जब्त रेत वाहन को छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।