"वित्तीय धोखाधड़ी" के लिए 13 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार
Raipur Cyber Fraud: पुरानी बस्ती इलाके में बिग बास्केट से 513 रुपये का रिफंड पाने की कोशिश में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। आरोप है कि फर्जी कस्टमर केयर के जरिए संपर्क करने वाले जालसाजों ने WhatsApp पर APK फाइल भेजकर उसके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 97 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राज्य सरकार
Cyber Security: छत्तीसगढ़ पुलिस के अभियान से 1.70 करोड़ लोग हुए साइबर जागरूक
Cyber Security: साइबर जागृति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता लगातार जारी रहनी चाहिए। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान के जरिए करीब 1.70 करोड़ लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। वहीं, ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 में युवाओं ने रायपुर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई सुझाव दिए, जिन पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।
राष्ट्रीय
Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों
Bhopal Cyber Crime: भोपाल में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 48 घंटे में 50 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें शेयर बाजार में मुनाफे, क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने, मोबाइल अपडेट और वर्क फ्रॉम होम जैसे बहानों से लोगों को निशाना बनाया गया। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर नागरिकों से OTP, बैंकिंग जानकारी और संदिग्ध लिंक को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।
शिक्षा
Bilaspur DEO Office: 2021 की पदोन्नति फिर विवादों में, गलत बजट से वेतन बांटने का आरोप
Bilaspur DEO Office: 2021 की पदोन्नति प्रक्रिया पर फिर सवाल उठे हैं। 30 कर्मचारियों के वेतन भुगतान में कथित बजट गड़बड़ी को लेकर DPI से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
राष्ट्रीय
1109 करोड़ का बैंक घोटाला : गुप्ता पावर के ठिकानों पर सीबीआई की बड़ी छापेमारी
1109 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई ने गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापेमारी की है। चार राज्यों में हुई कार्रवाई में अहम दस्तावेज जब्त किए गए।
तकनीक
टेलीग्राम को झटका : दिल्ली हाई कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार, कहा-सुरक्षा सर्वोपरि
NEET-UG 2026 री-परीक्षा से पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने Telegram पर लगे अस्थायी प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि परीक्षा की सुरक्षा, पेपर लीक रोकने और राष्ट्रीय हित को देखते हुए 22 जून तक बैन जारी रहेगा।
राष्ट्रीय
बड़ा खुलासा : अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, करीबी सतीश सेठ गिरफ्तार, 92 करोड़ रुपये विदेश भेजने के आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी समूह से जुड़े एक बड़े मामले में रिलायंस ग्रुप के पूर्व ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश सेठ को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि डायमंड इंपोर्ट के नाम पर फर्जी बिल बनाकर हवाला नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये विदेश भेजे गए। जांच में यह भी सामने आया है कि एनएचएआई के दो सड़क प्रोजेक्ट्स से जुड़े फंड के दुरुपयोग में शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया और करीब 92 करोड़ रुपये विदेश ट्रांसफर किए गए।
दुर्ग
खुलासा : कमीशन और क्रेडिट स्कोर के लालच में फंसे छात्र, 40 लाख की ठगी
दुर्ग जिले में सिबिल स्कोर सुधारने और कमीशन कमाने का लालच देकर 40 से अधिक छात्रों से करीब 35 से 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रों के नाम पर टीवी, फ्रिज और एसी जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराए और शुरुआती किस्तें भरकर भरोसा जीत लिया।
राष्ट्रीय
छापेमारी : पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन
Sanjeev Arora की मुश्किलें बढ़ गई हैं। Enforcement Directorate (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय धोखाधड़ी की जांच के तहत उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनी Hampton Sky Realty के कई ठिकानों पर दिल्ली, नोएडा और लुधियाना समेत विभिन्न शहरों में छापेमारी की है।
तकनीक
AI ठगों की अब खैर नहीं : Google लाया क्रांतिकारी एंटी-फ्रॉड फीचर, फर्जी कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा खतरे का सिग्नल
गूगल ने एंड्रॉइड यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड, स्पैम कॉल और AI वॉइस क्लोनिंग स्कैम से बचाने के लिए अपने सुरक्षा फीचर्स को और मजबूत किया है। नए अपडेट के तहत "Phone by Google" ऐप में AI आधारित स्कैम डिटेक्शन और फर्जी कॉल पहचान तकनीक जोड़ी जा रही है।
रायगढ़
ठगी : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत 14 लोग बने शिकार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संजय मिश्रा समेत 14 लोगों को डीमैट अकाउंट और हर महीने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया गया।
देश
AAP की मुश्किलें बढ़ीं : 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा में ताबड़तोड़ छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता दीपक सिंगला के कई ठिकानों पर दिल्ली, पंजाब और गोवा में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित 100 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड और 'बाबाजी फाइनेंस ग्रुप' से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है। जांच एजेंसी डिजिटल साक्ष्य, बैंक दस्तावेज और शेल कंपनियों के जरिए हुए संदिग्ध लेनदेन की जांच कर रही है। AAP ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, जबकि BJP ने कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी कदम कहा है।