"श्रीमद्भागवत महापुराण" के लिए 9 परिणाम मिले
धर्म
Religious News: जयकारों से गूंजा ग्राम गोढ़ी, भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
Religious News: छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
धर्म
Janmashtami Special : भगवान श्रीकृष्ण को क्यों लगाया जाता है 56 भोग? जानें श्रीकृष्ण की रोचक लीला
Janmashtami Special: भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाने की परंपरा गोवर्धन लीला से जुड़ी मानी जाती है। मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत उठाए रखा और इस दौरान भोजन नहीं किया। इसके बाद ब्रजवासियों ने उन्हें 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए, जिसे छप्पन भोग की परंपरा से जोड़ा जाता है।
धर्म
श्रीमद्भागवत : रूची शास्त्री की कथा में जीवंत हुआ श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग, भक्त हुए मंत्रमुग्ध
बटेश्वर के शिव शक्ति दुर्गे आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा वाचिका रूची शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जबकि भजन-कीर्तन, झांकियों और आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान महंत भारती महाराज और कथा वाचिका का सम्मान भी किया गया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया।
धर्म
भक्ति का समागम : रायपुर में होगी देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
रायपुर में पहली बार विश्व प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज के सानिध्य में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 8 से 14 जुलाई तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से कथा का वाचन किया जाएगा।
धर्म
घुचापाली में 18 जून से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, अयोध्या की साध्वी राधिका किशोरी सुनाएंगी कथा
ग्राम घुचापाली में 18 से 24 जून तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ एवं कथा महोत्सव का आयोजन होगा। श्रीधाम अयोध्या की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी जी भागवत कथा का वाचन करेंगी। आयोजन का शुभारंभ 18 जून को सुबह 9 बजे कलश यात्रा से होगा, जबकि प्रतिदिन शाम 5 बजे कथा आयोजित की जाएगी।
धर्म
कथा में कपिल अवतार : जड़ भरत चरित्र एवं शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
स्थानीय मंडी प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में साध्वी राधिका किशोरी जी (अयोध्याधाम) ने भगवान कपिल अवतार, जड़ भरत चरित्र तथा भगवान शिव-पार्वती विवाह के दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने ज्ञान, भक्ति, वैराग्य और मोह-माया त्यागकर ईश्वर भक्ति में समर्पित रहने का संदेश दिया।
धर्म
भक्ति की धारा : साध्वी राधिका किशोरी ने बसना के श्रद्धालुओं को बताया मोक्ष का मार्ग
बसना के सना नगर स्थित मंडी प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गायत्री मंदिर से निकली यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश धारण कर भाग लिया। श्रीमद् भागवतकथा की प्रख्यात विश्लेषक कथा मर्मज्ञ साध्वी राधिका किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए इसे मोक्ष का मार्ग बताया।
धर्म
भक्ति में डूबा देवभोग : पं. युवराज पांडेय के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भागवत कथा की पूर्णाहूति
गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का 17 मई को पूर्णाहूति और महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित युवराज पांडेय ने भक्त प्रह्लाद और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों के माध्यम से शिक्षा, भक्ति और मोह-माया से मुक्ति का संदेश दिया। आयोजन में कृष्ण जन्म, रुक्मणी विवाह और माखन चोरी की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ओड़िया भजन और छत्तीसगढ़ी पचरा गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।
धर्म
श्रीमद्भागवत कथा: कृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला और कंस वध प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर
बिरकोनी स्थित आदर्श ग्राम बरबसपुर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे और पांचवे दिन कथाव्यास पंडित रूपनारायण शर्मा जी ने समुद्र मंथन, श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाएँ, गोवर्धन पर्वत धारण और कंस वध जैसे प्रमुख प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।