"स्वास्थ्य_शिविर" के लिए 37 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Chhattisgarh Health News: मोहला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दिव्यांगजनों को मिली बड़ी सुविधा
Chhattisgarh Health News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 नागरिकों की जांच की गई, जिनमें 34 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड की सुविधा मिली। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड वितरण, टीबी मरीजों को पोषण आहार और बुजुर्गों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए।
महासमुंद
स्वास्थ्य शिविर : महासमुंद में बस चालकों-परिचालकों के लिए लगा हेल्थ कैंप, 98 की हुई जांच
महासमुंद बस स्टैंड में परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में बस चालकों एवं परिचालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 98 चालक-परिचालकों का बीपी, शुगर और नेत्र परीक्षण सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, नशामुक्त वाहन संचालन, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
महासमुंद
सेवा की मिसाल : दुर्ग में विरासत के अंजोर फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
विरासत के अंजोर फाउंडेशन बागबाहरा की ओर से दुर्ग के बुद्ध विहार समारोह भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 128 मरीजों का परीक्षण किया गया। बारिश के बावजूद लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श और जांच सुविधाओं का लाभ लिया।
राज्य सरकार
विशेष स्वास्थ्य शिविर : 164 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गांव पहुंचकर दी स्वास्थ्य सेवाएं
गौरेला विकासखंड के दुर्गम बैगा बहुल ग्राम छिरहिट्टी (साल्हेघोरी) में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 164 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और दवा वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं और ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण व मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
राज्य सरकार
अभियान : उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
महासमुंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोसइया सम्मेलन में महिलाओं और उनके परिवारजनों को सुरक्षित मातृत्व, उच्च जोखिम गर्भावस्था और मातृ मृत्यु दर घटाने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
राज्य सरकार
गरिमा उत्सव : स्वास्थ्य शिविर, जनसुनवाई और पौधरोपण से जुड़ा पूरा जिला
जनजातीय कार्य मंत्रालय के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले में 18 से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जनभागीदारी अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत 345 शिविर लगाए गए, जिनमें 46 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया।
रायपुर संभाग
Arang News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर हसौद में स्वच्छता अभियान और आरंग में सेवा सेतु कार्यक्रम में हुए शामिल हुए गुरु खुशवंत साहेब
Arang News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंदिर हसौद में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। आरंग के सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ और सहायक उपकरण वितरित किए गए।
राज्य सरकार
Service Sankalp Abhiyan: स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगा शिविर, हुआ रक्तदान
Service Sankalp Abhiyan: स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री राजवाड़े ने नियमित स्वास्थ्य जांच और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।
राज्य सरकार
Health Camp: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर चिरमिरी में बुजुर्गों का सम्मान
Health Camp: पोड़ी चिरमिरी के मंगल भवन में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। जरूरतमंद वृद्धजनों को वॉकिंग स्टिक और श्रवण यंत्र सहित सहायक उपकरण दिए गए। शिविर में अब तक 450 से अधिक लोगों की दृष्टि जांच की जा चुकी है।
राज्य सरकार
Bastar Flood: इंद्रावती के बढ़े जलस्तर का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री साय, राहत का किया ऐलान
Bastar Flood: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जगदलपुर के डोंगाघाट पहुंचकर उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹10 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
सेहत
Blood Pressure: किस हाथ से चेक करें? जानिए बाएं और दाएं हाथ की BP रीडिंग में अंतर का कारण
Blood Pressure: चेक करते समय बाएं या दाएं हाथ में से किसी एक को चुनना जरूरी नहीं है। पहली बार दोनों हाथों से BP मापना बेहतर माना जाता है, क्योंकि दोनों हाथों की रीडिंग में थोड़ा अंतर सामान्य हो सकता है। अगर किसी एक हाथ में लगातार ज्यादा BP आता है, तो आगे की मॉनिटरिंग उसी हाथ से की जा सकती है।
महासमुंद
Right To Information Act 2005: RTI प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश
Right To Information Act 2005: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मास्टर ट्रेनर्स को ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने तथा RTI आवेदनों का समय-सीमा में उचित निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में RTI की धाराओं, आवेदन प्रक्रिया, अपील व्यवस्था और ऑनलाइन पोर्टल संचालन की जानकारी दी गई।