"हथियारों और विस्फोटक" के लिए 9 परिणाम मिले
बीजापुर
Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद
Naxal Operation: बीजापुर के पुजारीकांकेर जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से 50 BGL सेल बरामद किए। संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
दुर्ग संभाग
Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
Naxal Operation: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के हिक्केर जंगल में पुलिस ने नक्सलियों का हथियार डंप बरामद किया है। कार्रवाई में 2 BGL लॉन्चर, 3 ग्रेनेड, 31 जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।
बीजापुर
Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद
Naxal Operation: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माचुवांचा गांव के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया। जब्त सामग्री में 12 क्लेमोर माइंस, राइफलें, 100 सुतली बम, आईईडी और माओवादी वर्दियां शामिल हैं। अभियान में C-60 की चार टुकड़ियों और बम निरोधक दस्ते ने हिस्सा लिया। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट किया गया।
सुकमा
Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त
Maoist Weapons Dump: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के छिपाए हथियारों और विस्फोटकों का डंप बरामद किया है। पालाचलमा की पहाड़ियों में मिले इस डंप से 13 हथियार, जिंदा कारतूस, 208 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीर बम, बीजीएल सेल और वायरलेस सेट सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर 12 अक्टूबर को की गई।
जगदलपुर (बस्तर)
Security Forces Operation: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी डंप का खुलासा, तीन देसी बंदूकें बरामद
Security Forces Operation: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे मलकानगिरी के जंगल में DVF ने माओवादियों का डंप बरामद किया। यहां से देसी बंदूकें, आईईडी, क्लेमोर माइन और अन्य सामग्री मिली है।
नारायणपुर
नक्सलियों की साजिश नाकाम : कदेर जंगल से 7 बंदूकें, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री बरामद
नारायणपुर जिले के सोनपुर क्षेत्र में स्थित कदेर के जंगलों से सुरक्षाबलों (BSF की 133वीं वाहिनी) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान, नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
राष्ट्रीय
जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने जंगलों में छिपे माओवादियों के हथियारों और बारूद के एक बड़े ठिकाने का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया है। जिला स्वयंसेवी बल की टीम ने कलिमेला इलाके के गुंथबाड़ा और कदमगुडा के घने जंगलों में छापेमारी की।
बीजापुर
सर्च ऑपरेशन : माओवादियों की रणनीति पर फिर पानी, सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला में सुरक्षा बलों ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। थाना गंगालूर क्षेत्र के डोडीतुमनार (पटेलपारा) की पहाड़ियों में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जमीन के नीचे छिपाकर बनाए गए एक गुप्त बंकर का पता लगाया और उसे ध्वस्त कर दिया। इस बंकर से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए, जिससे यह संकेत मिलता है कि माओवादी इसका उपयोग हथियार बनाने या मरम्मत के लिए कर रहे थे। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और थाना गंगालूर की टीम ने कठिन जंगल और पहाड़ी इलाके में लगातार सर्चिंग की।
नारायणपुर
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के जंगलों से हथियारों का जखीरा किया बरामद
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (अबूझमाड़) क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के हथियारों के गुप्त भंडार (डंप) को बरामद कर उनकी एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। BSF की 135वीं वाहिनी ने कोहकामेटा थाना क्षेत्र के टोके उपरपारा गांव के पास इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह कार्रवाई FGT नारायणपुर से मिले एक ठोस इनपुट के आधार पर की गई, जिसमें घने जंगल में हथियारों के छिपे होने की सूचना थी।