छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5953 खबरें
छत्तीसगढ़ में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन, 33 जिलों में 211 पक्षी प्रजातियां हुईं रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026 में प्रदेश के सभी 33 जिलों में 45 बर्ड वॉक आयोजित की गईं। एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने अभियान में हिस्सा लिया। eBird पर दर्ज 954 चेकलिस्ट के माध्यम से 211 पक्षी प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया। आयोजन को पक्षी संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, नागरिक विज्ञान और स्थानीय आजीविका से भी जोड़ा गया।
सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार
नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में शिवालय में जल चढ़ाने जा रही महिला पर युवक ने एसिड से हमला कर दिया। हमले में महिला समेत दो बच्चे भी झुलस गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुराने विवाद और बातचीत बंद होने की बात सामने आई है।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: TCL कॉलेज में छात्रों ने लिया राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संकल्प
शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन, हिंसा और पीड़ा झेलने वाले लोगों को याद किया गया। छात्र-छात्राओं को विभाजन के मानवीय और सामाजिक प्रभावों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।
बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर विनय लंगेह ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा बैठक में बारिश से निपटने की तैयारियों, स्वास्थ्य सेवाओं, सीएम हेल्पलाइन, विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण, अस्पतालों में आवश्यक वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक, विकास कार्यों में तेजी और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
खेलों में नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़, खिलाड़ियों के लिए खुल रहे सफलता के रास्ते
छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए साय सरकार खेल अधोसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन, बस्तर-सरगुजा ओलंपिक और नई खेल परियोजनाओं के जरिए ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।
खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार
भिलाई के कैंप-2 इलाके में मासूम बच्चों से गलत हरकत के आरोप में पुलिस ने 59 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पिथौरा में दो राशन दुकानों का होगा नया आवंटन, 31 अगस्त तक मांगे आवेदन
पिथौरा अनुविभाग के अठारहगुड़ी और जबलपुर में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन के लिए पात्र समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्राम पंचायतों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ के बांधों में उफान, कई डैम 100 फीसदी फुल, हसदेव बांगो के 9 गेट खोले
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। प्रदेश के जलाशयों में औसत जलभंडारण 87 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कोडार, मनियारी और खारंग बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि हसदेव बांगो में बढ़ते जलस्तर के कारण गेट खोले गए हैं।
LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट
LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC की समयसीमा 23 अगस्त तक बढ़ाए जाने की बात सामने आई है। छत्तीसगढ़ में लाखों उपभोक्ताओं का सत्यापन अभी बाकी बताया गया है। ग्राहक मोबाइल ऐप या गैस एजेंसी के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
अवैध कॉलोनी बनाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 7 साल तक की जेल का प्रावधान
छत्तीसगढ़ में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। अवैध कॉलोनी निर्माण के मामलों में तीन से सात वर्ष तक की जेल और न्यूनतम एक लाख रुपए जुर्माना हो सकता है। सूरजपुर जिला प्रशासन ने नागरिकों से प्लॉट या भवन खरीदने से पहले कॉलोनाइजर का पंजीयन, विकास अनुमति, स्वीकृत ले-आउट और भूखण्ड की बंधक स्थिति जांचने की अपील की है।
नशामुक्त भारत का संकल्प: तुलसी-सकरी स्कूल के विद्यार्थियों ने ली सामूहिक प्रतिज्ञा
तुलसी-सकरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के लाभों की जानकारी दी गई।
भानसोज से बेलदार सिवनी तक निकली भव्य कांवर यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
सावन सोमवार पर भानसोज से बेलदार सिवनी के अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर तक चौथे वर्ष भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।