छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6027 खबरें
टला हादसा : जगदलपुर गोंचा महापर्व में रथ के पहिए की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, हथेली में आया फ्रैक्चर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चल रहे प्रसिद्ध गोंचा महापर्व के दौरान गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रथ खींचने की धार्मिक परंपरा के बीच एक बुजुर्ग महिला अचानक रथ के पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की हथेली गंभीर रूप से घायल हो गई और फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि श्रद्धालुओं की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
सुशासन तिहार का असर : किसान को मिली आधुनिक खेती की सौगात, धान रोपाई मशीन से आसान होगी खेती
सुशासन तिहार-2026 के तहत मरवाही के किसान विनय अभिषेक सिंह को कृषि विभाग ने अनुदान पर आधुनिक धान रोपाई मशीन उपलब्ध कराई है। इससे खेती में समय और लागत दोनों की बचत होगी।
सिम्स की बड़ी सफलता : बिलासपुर के डॉक्टरों ने बचाई मासूम की जान, ऑपरेशन कर बाहर निकाला सिक्का
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने 6 वर्षीय बच्चे की जान बचाई। खेलते समय निगला गया सिक्का उसकी अन्ननली में फंस गया था, जिसे ENT विशेषज्ञों ने सफल ऑपरेशन कर बाहर निकाल लिया।
बड़ी उपलब्धि : छत्तीसगढ़ के शिपराक-चार्वी ने लहराया परचम, री-NEET में हासिल की 99.993 परसेंटाइल
री-NEET परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9930996 परसेंटाइल अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश का स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
हंगामा : वेतन विवाद पर गेवरा प्रोजेक्ट में बवाल, 150 ठेका श्रमिकों ने रोका काम
एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के SILO और CHP निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने गुरुवार को वेतन भुगतान में देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। श्रमिकों के काम पर नहीं जाने से परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
नया स्वरूप : 14 करोड़ से सजा सरोना रेलवे स्टेशन, आधुनिक सुविधाओं के साथ PM मोदी करेंगे आज लोकार्पण
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सरोना रेलवे स्टेशन को 14 करोड़ रुपए की लागत से नए स्वरूप में तैयार किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। स्टेशन में नए कॉनकोर्स भवन, लिफ्ट, फुट ओवरब्रिज, यात्री सुविधाएं और छत्तीसगढ़ की लोक कला से सजा आकर्षक परिसर विकसित किया गया है।
खाकी पर सवाल : दुर्ग में पिता ने 7 साल की बेटी से की दरिंदगी, ASI चाचा पर मामला दबाने का आरोप
दुर्ग जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पिता ने अपनी 7 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले को दबाने की कोशिश के आरोप में बच्ची के ASI चाचा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
खुलासा : सिलबट्टे से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस डॉग ने खोला हत्या का राज
रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक रामनाथ चौहान की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस डॉग ‘रूबी’ की मदद से आरोपी दोस्त भुवनेश्वर यादव तक पहुंचा गया, जिसने शराब पीने के दौरान विवाद के बाद हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बेटिंग केस : ED के रडार पर शेफाली बग्गा, महादेव बेटिंग ऐप प्रमोशन कनेक्शन की जांच तेज
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से रायपुर कार्यालय में पूछताछ की है। जांच एजेंसी ऐप प्रमोशन, डिजिटल गतिविधियों और आरोपी खंजन ठक्कर से संभावित कनेक्शन की पड़ताल कर रही है।
बड़ी कामयाबी : कान में फंसा था लोहे का छर्रा, 9 साल की बच्ची की सुनने की क्षमता डॉक्टरों ने बचाई
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल माइक्रोसर्जरी कर 9 साल की बच्ची के कान में फंसे लोहे के छर्रे को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। करीब एक साल से फंसे छर्रे के कारण बच्ची की सुनने की क्षमता पर खतरा था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उसकी सुनने की शक्ति सुरक्षित बचा ली।
बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुलिस, आरोपी दिनेश राठिया गिरफ्तार
बिलासपुर के बाल संप्रेषण गृह चौकीदार हत्याकांड में पुलिस को पहली सफलता मिली है। आरोपी दिनेश राठिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
रायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर 15 फीट नीचे गिरा, चालक-हेल्पर दोनों घायल
रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हुए हैं, जबकि कार सवार सुरक्षित बच गए।