छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6059 खबरें
सुशासन तिहार : दिव्यांग युवक के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
धमतरी के पीपरछेड़ी में सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान दिव्यांग युवक नागेश देशमुख को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे उनकी आवाजाही आसान हुई और उन्हें बड़ी राहत मिली। यह सहायता उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई।
सख्त संदेश : किताब-ड्रेस खरीद में दबाव पर सख्ती, दुर्ग में शुरू हुई व्यापक जांच प्रक्रिया
दुर्ग जिले में निजी स्कूलों द्वारा पालकों पर एक ही तय दुकान से किताब, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला और ब्लॉक स्तर पर जांच समितियां गठित की गई हैं, जो फीस वृद्धि और सामग्री बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर भी स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगी। प्रशासन ने हेल्प डेस्क भी शुरू किया है, जहां अभिभावक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
भीषण गर्मी : सफाई मित्र बहनों की पीड़ा उजागर, 45 डिग्री तापमान में भी जारी
भीषण गर्मी और 44–45 डिग्री तापमान के बीच नगर पालिका की लगभग 117 सफाई मित्र बहनें डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य कर रही हैं। ये महिलाएं रोजाना 10 घंटे तक रिक्शा चलाकर 30 वार्डों से कचरा एकत्र कर मणिकंचन केंद्रों तक पहुंचाती हैं।तेज धूप और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके ड्यूटी जारी रखने की मजबूरी है।
कानून का शिकंजा : हथियार लहराकर डराने वाला युवक गिरफ्तार
राजीव नगर क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक की हरकत से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वैशाली नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल साहू के रूप में हुई, जिसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया।
प्रदर्शन : पुणे के भारत उत्सव में बच्चों ने बिखेरा भारतीय संस्कृति का रंग, जीते कई अवॉर्ड
पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के “भारत उत्सव” में फ्यूजन डांस एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पुरस्कार अपने नाम किए। करीब 3500 प्रतिभागियों के बीच कथक में पव्या श्रीवास्तव और सम्य शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सेमी क्लासिकल सहित अन्य श्रेणियों में भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेहतर प्रस्तुति के आधार पर कई प्रतिभागियों का चयन नवंबर में वियतनाम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए किया गया है।
लाखों की धोखाधड़ी : कृषि लोन के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, फरार बैंक फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार
गीदम थाना क्षेत्र में कृषि लोन के नाम पर किसान के खाते से 9.50 लाख रुपए निकालने वाले बैंक के फील्ड ऑफिसर प्रवीण कुमार शर्मा को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक्सिस बैंक गीदम से लोन दिलाने और बैंकिंग प्रक्रिया संभालने के बहाने पीड़ित का भरोसा जीता था। साइबर ट्रैकिंग, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पार्क घोटाला : राजा की मूर्ति चोरी से लेकर अवैध कॉलोनी तक, रसूख के आगे बेबस हुई पालिका, कार्रवाई पर रहस्यमयी ब्रेक!
छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक शहर खैरागढ़ में एक बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है, जिसमें सिविल लाइन क्षेत्र की सरकारी और नजूल भूमि पर अवैध कॉलोनी काटे जाने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। SDM जांच में अवैध प्लाटिंग की पुष्टि हो चुकी है और कलेक्टर कार्यालय ने नगर पालिका को FIR व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
हत्याकांड : जमीन विवाद में बड़े पिता ने भतीजे को तीर से मारा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते बड़े पिता ने अपने भतीजे की तीर-धनुष से हत्या कर दी थी। वर्ष 2020 में हुई इस सनसनीखेज वारदात में आरोपी कंवर सिंह राठिया ने खेत से लौट रहे पूरन सिंह राठिया पर हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
पुलिस सख्त : शीतला मंदिर चोरी कांड के बाद धमतरी पुलिस अलर्ट मोड में, बढ़ाई गई पेट्रोलिंग
धमतरी जिले में कुरुद और भखारा क्षेत्र के शीतला मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि गश्त और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
सुशासन तिहार : समाधान शिविरों में जनता को राहत, वर्षों पुरानी समस्याओं का मौके पर निराकरण
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सुशासन तिहार के तहत लगाए जा रहे समाधान शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में लोगों को लर्निंग लाइसेंस, आबादी पट्टा, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर मिल रहा है।
शिक्षा के लिए बढ़ते कदम : एनआईटी रायपुर ने जिला प्रशासन को सौंपे 30 कंप्यूटर सिस्टम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्मृति पुस्तकालय योजना’ के तहत एनआईटी रायपुर ने जिला प्रशासन को 30 कंप्यूटर सिस्टम दान किए। इस पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। योजना के अंतर्गत अब तक 13,500 से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं।
मौत से आक्रोश : बच्ची की मौत के बाद फूटा गुस्सा, पखांजूर के निजी अस्पताल में तोड़फोड़
कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के कापसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और समय पर रेफर नहीं करने का आरोप लगाया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और सामान सड़क पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने अस्पताल बंद कराने और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।