छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6066 खबरें
पर्यावरण संरक्षण : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा रिजर्वायर में अभियान
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर कोपरा रिजर्वायर परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन को लेकर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, बर्ड वॉक, सीड बॉल निर्माण और हस्ताक्षर अभियान जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
ग्रामीण विकास : किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, कार्यशाला आयोजित
नवा रायपुर में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा पूर्वी क्षेत्र के छह राज्यों की क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ग्रामीण विकास, किसानों की आय बढ़ाने, पैक्स समितियों को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र बनाने और सहकारिता आधारित योजनाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
वन संरक्षण : वन, जल और जनजीवन का अध्ययन, धमतरी में IFS प्रशिक्षुओं का विशेष प्रशिक्षण संपन्न
धमतरी वनमंडल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के 50 IFS प्रशिक्षु अधिकारियों का 10 दिवसीय फील्ड प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सतत वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण, सागौन एवं बांस वृक्षारोपण, वन सर्वेक्षण तकनीकों और क्षतिग्रस्त वनों के पुनर्वास का व्यवहारिक अध्ययन किया। साथ ही ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक सर्वे कर जनभागीदारी आधारित वन संरक्षण मॉडल को भी समझा।
हत्याकांड : जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, ऑपरेशन हंट हुआ सफल
जांजगीर-चांपा जिले के चर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन हंट’ के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक माह तक चली जांच में पुलिस ने सात राज्यों में दबिश देकर 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। जांच में उधारी विवाद और रंजिश को हत्या की मुख्य वजह बताया गया है। आरोपियों के पास से पिस्टल, मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
आग का कहर : तेंदूपत्ता गोदाम में भड़की भीषण आग, लाखों की वन उपज जलकर राख
मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कठौतिया स्थित लघु वनोपज गोदाम में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तेंदूपत्ता से भरे कई बोरे जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इंसानियत की मिसाल : बहू ने सास को पीठ पर लादकर तय किए 9 किलोमीटर का सफर
सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से इंसानियत और संघर्ष की एक भावुक तस्वीर सामने आई है। कुनिया गांव की बहू सुखमुनिया ने अपनी बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर भीषण गर्मी में 9 किलोमीटर तक पैदल सफर तय किया, ताकि उन्हें 1500 रुपये की पेंशन मिल सके। इस घटना ने सरकारी योजनाओं और ग्रामीण व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
बड़ी जीत : पंचायत सचिवों के संविलियन मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत सचिवों के शासकीयकरण और संविलियन की मांग को लेकर दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय बिलासपुर ने शासन की गठित समिति को 45 दिनों के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने मंत्रालय महानदी भवन पहुंचकर समिति अध्यक्ष को अभ्यावेदन सौंपा और जल्द नियमितीकरण की मांग की।
पंचायत सचिव भर्ती : बदले नियम, अब मेरिट और कंप्यूटर स्किल से तय होगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्राम पंचायत सचिवों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नई सेवा शर्तें लागू की हैं। अब भर्ती मेरिट आधारित होगी, जिसमें 12वीं के अंक, कंप्यूटर कौशल, उच्च शिक्षा और कार्य अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। शासन ने डेटा एंट्री/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य किया है। नए नियमों के साथ पुराने आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।
गर्मी का रेड अलर्ट : नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने से लोग परेशान हैं और अस्पतालों में डायरिया, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन व बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेकाहारा, एम्स और जिला अस्पतालों में बेड फुल होने की स्थिति बन गई है।
गर्मी का कहर : तेज गर्मी में बढ़ी लस्सी, गन्ना रस और आइसक्रीम की डिमांड
भीषण गर्मी के चलते शहर में ठंडे पेय पदार्थों और मौसमी फलों की मांग तेजी से बढ़ गई है। तरबूज, खरबूज, आम, लिची और ककड़ी जैसे फलों की बिक्री में इजाफा हुआ है, वहीं गन्ना रस, लस्सी, छांछ और आइसक्रीम की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में शीतल पेय और फलों का सेवन कर रहे हैं, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
रेत खनन पर कार्रवाई : जोंक नदी से 2 मशीनें और 7 वाहन जप्त
महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। औचक निरीक्षण के दौरान 2 चैन माउंटेन मशीनें, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मशीनों को सील कर वाहनों को जप्त किया गया।
बड़ा प्रहार : छत्तीसगढ़ में अब बोतल और ड्रम में पेट्रोल-डीजल मिलने पर रोक, नियम तोड़ा तो सील होंगे पंप
छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की अवैध जमाखोरी, ब्लैक मार्केटिंग और असुरक्षित भंडारण पर सख्ती करते हुए बड़ा फैसला लिया है। नए आदेश के तहत अब प्रदेश के किसी भी पेट्रोल पंप से ड्रम, प्लास्टिक बोतल या जेरीकेन में खुला ईंधन नहीं दिया जाएगा। पेट्रोल और डीजल केवल वाहनों की मूल फ्यूल टंकी में ही भरा जाएगा।