छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5895 खबरें
Mahasamund News: रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष समेत 5 महिलाएं थाने में बैठाई गईं, 4 महीने से भुगतान का मुद्दा
Mahasamund News: महासमुंद में चार महीने से भुगतान नहीं मिलने के मुद्दे पर मंत्रालय जाने की तैयारी कर रही रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष समेत छह महिलाओं को पुलिस थाने लाई। पुलिस ने कार्रवाई या हिरासत से इनकार किया।
Kharora News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, स्टेट पावरलिफ्टिंग में जीते चार स्वर्ण पदक
Kharora News: देविका सोनकेवरा ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर 76 किलो बालिका वर्ग में चार स्वर्ण पदक जीते और ‘बेस्ट लिफ्टर ऑफ छत्तीसगढ़-2026’ का खिताब हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से खरोरा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है।
CG Transfer List : 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला
CG Transfer List: सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों की नई पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही विभागीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
Electricity Accident: जशपुर में लापरवाही बनी हादसे की वजह, बिजली खंभा लगाने के दौरान मजदूर की मौत
Electricity Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में बिजली खंभा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Seva Sankalp Abhiyan: नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन का शुभारंभ
Seva Sankalp Abhiyan: महिला एवं बाल विकास विभाग के सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों से संवाद, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं का अन्नप्राशन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
Hindi Diwas: शांत्रीबाई महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा, नाट्य मंचन और कविता पाठ से गूंजा परिसर
Hindi Diwas: महासमुन्द स्थित शांत्रीबाई कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने नाटक मंचन, कविता पाठ, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।
National Family Assistance Scheme: आर्थिक संकट में सरकार का सहारा, कुलेश्वरी साहू को मिली 20 हजार की सहायता
National Family Assistance Scheme: दुर्ग जिले के ग्राम बोरई की कुलेश्वरी साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली। पति के निधन के बाद संकट में आए परिवार को इस मदद से आर्थिक संबल मिला।
Dhamtari News: आजीविका डबरी से किसान को मिला सिंचाई और मत्स्य पालन का लाभ
Dhamtari News: ग्राम पंचायत चिखली के आश्रित गांव माटेगहन में वीबीजीरामजी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरी किसान ईश्वर/नम्मु के लिए आर्थिक मजबूती का साधन बन गई है। 2.43 लाख रुपए
की स्वीकृति से बनी इस डबरी से करीब एक एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिली है। अब किसान वर्षा पर निर्भर रहने के बजाय समय पर फसलों की सिंचाई कर पा रहे हैं।
River Dead Body Case: राजिम के पैरी नदी एनीकेट में फंसे मिले दो अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा
River Dead Body Case: गरियाबंद जिले के राजिम में पैरी नदी के एनीकेट से दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MSME Conclave 2.0: छत्तीसगढ़ में MSME को मिलेगा बढ़ावा, CII कॉन्क्लेव में उद्योग नीति पर चर्चा
MSME Conclave 2.0: रायपुर में CII छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित MSME कॉन्क्लेव 2.0 में छोटे उद्योगों के विकास, AI, वित्त और औद्योगिक नीतियों पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने MSME को राज्य की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बताया।
Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र
Mining News: गोबरा नवापारा के ग्राम दुलना में चूना पत्थर खदानों में हो रही हैवी ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद खनिज विभाग ने जांच शुरू कर दी है। DGMS बिलासपुर को खदानों में सुरक्षा मानकों, ब्लास्टिंग प्रक्रिया और नियमों के पालन की जांच के लिए पत्र भेजा गया है। ग्रामीणों ने धमाकों से घरों, मंदिरों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया है।
Bastar tourism: नक्सल छवि से आगे बढ़ता बस्तर, इंफ्लुएंसर्स ने दिखाई विकास और आत्मनिर्भरता की तस्वीर
Bastar tourism: कभी नक्सल हिंसा के लिए चर्चा में रहने वाला बस्तर अब विकास, पर्यटन और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। दिल्ली से आए 43 इंफ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने नेतानार पहुंचकर महिलाओं के स्वरोजगार केंद्र, शहीद वीर गुंडाधुर की विरासत और बदलते सामाजिक परिवेश को करीब से समझा। अब वे अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बस्तर की नई पहचान देश-दुनिया तक पहुंचाएंगे।