छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5893 खबरें
Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी
Elephant News: रायगढ़ जिले के बाकारूमा वन क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन जन्मे हाथी शावक की ग्रामीणों ने जंगल में छठ्ठी मनाई। ससकोबा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसाद बांटा। वन विभाग हाथियों के 12 सदस्यीय दल की लगातार निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Lakhpati Didi: बिहान योजना ने बदली तकदीर, राजनांदगांव की दिनेश्वरी की सालाना आय पहुंची डेढ़ लाख
Lakhpati Didi: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड की दिनेश्वरी सोरी ने बिहान योजना और स्वसहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। समूह से मिले सहयोग के जरिए उन्होंने अगरबत्ती, मशरूम, साबुन, मोमबत्ती सहित कई उत्पादों का निर्माण शुरू किया। स्वरोजगार से जुड़ने के बाद उनकी पारिवारिक आय 52 हजार रुपए से बढ़कर करीब 1.50 लाख रुपए सालाना हो गई है।
Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा
Ganja Smuggling: दुर्ग जिले के कुम्हारी में पुलिस ने गांजा बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के किराए के मकान से 6 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 98 हजार 975 रुपए बताई गई है। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है।
Chhattisgarh Health News: कुपोषण को मात देकर स्वस्थ हुआ 18 माह का आकाश, NRC कोरबा बना वरदान
Chhattisgarh Health News: कोरबा जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में इलाज, पौष्टिक आहार और विशेषज्ञों की देखरेख से 18 माह के आकाश ने कुपोषण को मात दी। कमजोरी और बार-बार बुखार से परेशान आकाश का उपचार कर उसका वजन बढ़ाया गया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट चुका है।
Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए
Bilaspur Crime News: सीपत थाना क्षेत्र के बसहा गांव में कुछ युवकों पर मामा-भांजे से मारपीट कर पैसे लूटने और जबरन PhonePe से रकम ट्रांसफर कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur Central Jail: उगाही और मारपीट के गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर कैदियों के वीडियो वायरल
Raipur Central Jail: रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कैदियों ने जेल प्रहरियों पर रिश्वत लेने, मारपीट करने और मुलाकात में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए हैं। कैदियों ने बैरक बदलने, मेडिकल सुविधा और मुलाकात के नाम पर पैसे मांगने का दावा किया है। हालांकि, वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जेल अधीक्षक योगेश क्षत्री ने वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाते हुए जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार
Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात कराने के आरोप का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सुपोषण का संदेश, सम्मान और जागरूकता का बना उत्सव
Angan Milan Seva: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और जनभागीदारी का संदेश पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और पोषण के क्षेत्र में योगदान देने वालों का सम्मान किया गया।
Chhattisgarh Hockey League: हॉकी प्रतिभाओं को मिला मंच, सीएचएल ट्रायल में 130 खिलाड़ियों का चयन
Chhattisgarh Hockey League: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (CHL) के पहले सीजन के लिए रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल पूरा हो गया है। कुल 373 पंजीकृत खिलाड़ियों में से 223 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 130 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब 8 अक्टूबर को होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट के जरिए छह फ्रेंचाइजी टीमें अपने खिलाड़ी चुनेंगी।
Durg School Accident: सरकारी स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल, परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी हुए घायल
Durg School Accident: गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में त्रैमासिक परीक्षा के दौरान कक्षा की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में तीन विद्यार्थी घायल हुए, जिनमें कक्षा 10वीं की छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कर इलाज किया गया, जहां उसके सिर में तीन टांके लगाए गए। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल भवन की जांच के लिए टीम भेजी है।
CG Education News: तिमाही परीक्षा के दिन छात्रों को भेजा गया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल
CG Education News: राजनांदगांव के पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में तिमाही परीक्षा के दौरान करीब 250 विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बजाय एक सरकारी कार्यक्रम में भेज दिया गया। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं थी, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर त्रुटि बताते हुए विभागीय निर्देशों की अनुपस्थिति की बात कही।
Seva Sankalp Yatra: वडनगर से रायपुर पहुंचे बाइक राइडर्स का CM साय ने किया स्वागत, युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
Seva Sankalp Yatra: रायपुर में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात और बस्तर से पहुंचे बाइक राइडर्स का स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।