छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5891 खबरें
Durg Flood: शिवनाथ के उफान ने मचाई तबाही, खेतों में खड़ी धान की फसल हुई धराशायी
Durg Flood: शिवनाथ नदी में आए उफान और भारी बारिश से ननकट्ठी क्षेत्र के कई खेतों में बाढ़ का पानी भर गया, जिससे सरना-मासूरी और हरहुना धान की खड़ी फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों की महीनों की मेहनत और खेती में लगी लागत पर संकट मंडरा रहा है।
Mahasamund Ganesh Utsav: कीर्तिमान के रंग गणेश उत्सव के संग: जय माता दी समिति प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय और गजशक्ति तृतीय
Mahasamund Ganesh Utsav: महासमुंद में कीर्तिमान के आयोजन कीर्तिमान के रंग गणेश उत्सव के संग में गणेश पंडालों का मूल्यांकन किया गया। जय माता दी गणेशोत्सव समिति प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय और गजशक्ति तृतीय रही।
Mahasamund Illegal Liquor Case: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 99 लीटर महुआ शराब और 1315 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त
Mahasamund Illegal Liquor Case: महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 99 लीटर महुआ शराब और 1315 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
Mahasamund Crime News: महासमुंद के कोमाखान जंगल में जली पिकअप और शव मिलने से हड़कंप कोमाखान जंगल, जली पिकअप, शव बरामद
Mahasamund Crime News: महासमुंद के कोमाखान-चौखड़ी मार्ग के पास जंगल में जली पिकअप और करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान रायपुर निवासी राजेश देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
Elephant Attack: हाथी के हमले में बुजुर्ग ग्रामीण की मौत, बलरामपुर में दहशत का माहौल
Elephant Attack: राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। परसवार कला गांव में नदी किनारे देर रात अकेले हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और हाथी मित्र दल व वनकर्मियों की टीम को तैनात कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
Education Department: स्कूल भवनों की रिपोर्ट नहीं भेजने पर 31 DEO को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
Education Department: स्कूल भवनों की स्थिति की रिपोर्ट समय पर नहीं भेजने पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने 31 जिला शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई और अक्टूबर महीने का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
Surajpur News: भैयाथान विकासखंड के एक विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार सहायक शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने विभागीय नियमों के तहत निलंबन आदेश जारी किया।
Ayush Yoga Wellness Center: स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, आयुष योग केंद्रों में नियमित योगाभ्यास से बदल रही तस्वीर
Ayush Yoga Wellness Center: छत्तीसगढ़ में आयुष विभाग द्वारा संचालित 32 योगा वेलनेस सेंटरों के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क योग, प्राणायाम, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। वर्ष 2015 से संचालित इन केंद्रों से अब तक 13 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इनका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करना है।
Water Conservation: डबरी ने किसान प्रभु लाल को दी सिंचाई के साथ अतिरिक्त आय की राह
Water Conservation: धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम बेन्द्राचुवा में वीबी-जी रामजी योजना के तहत बनी आजीविका डबरी किसान प्रभु लाल के लिए आय और सिंचाई का नया साधन बन गई है। डबरी में वर्षा जल संग्रहण से करीब 2.5 एकड़ खेत को सिंचाई सुविधा मिली, वहीं किसान ने इसमें मछली पालन शुरू कर अतिरिक्त आय भी अर्जित की।
Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन
Dhodharkasa High School: महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल ढोढरकसा में शिक्षकों की कमी को लेकर पालकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने NH-53 पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने आंदोलन का समर्थन करते हुए बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एक शिक्षक की व्यवस्था के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी
Elephant News: रायगढ़ जिले के बाकारूमा वन क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन जन्मे हाथी शावक की ग्रामीणों ने जंगल में छठ्ठी मनाई। ससकोबा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसाद बांटा। वन विभाग हाथियों के 12 सदस्यीय दल की लगातार निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Lakhpati Didi: बिहान योजना ने बदली तकदीर, राजनांदगांव की दिनेश्वरी की सालाना आय पहुंची डेढ़ लाख
Lakhpati Didi: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड की दिनेश्वरी सोरी ने बिहान योजना और स्वसहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। समूह से मिले सहयोग के जरिए उन्होंने अगरबत्ती, मशरूम, साबुन, मोमबत्ती सहित कई उत्पादों का निर्माण शुरू किया। स्वरोजगार से जुड़ने के बाद उनकी पारिवारिक आय 52 हजार रुपए से बढ़कर करीब 1.50 लाख रुपए सालाना हो गई है।