छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5889 खबरें
Seva Sankalp Abhiyan: भोथलडीह सेवा सेतु शिविर में सुनी गई आमजन की समस्याएं, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
Seva Sankalp Abhiyan: भोथलडीह में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड और शासन की योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। शिविर में राशन कार्ड, ई-केवायसी, आधार सीडिंग समेत विभिन्न सेवाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया गया।
Rajmohini Devi Scheme: तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को बड़ी राहत, 169 परिवारों को मिले 2.42 करोड़ रूपए
Rajmohini Devi Scheme: छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए राजमोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 169 परिवारों को कुल 2 करोड़ 42 लाख 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
Drinking Water: जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए पेयजल स्रोतों की सख्त निगरानी शुरू
Drinking Water: मानसून के बाद जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पेयजल स्रोतों की सफाई, क्लोरीनेशन और गुणवत्ता जांच का अभियान तेज किया गया है। 623 गांवों में 3,110 ‘जल बहिनियां’ पानी की जांच कर रही हैं, जबकि हर सप्ताह 120 घरों और 15 जल टंकियों के नमूनों का लैब टेस्ट कराया जा रहा है।
Mahasamund News: सेवा सेतु अभियान अंतर्गत बिरकोनी में शिविर का आयोजन हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरण किया गया
Mahasamund News: बिरकोनी में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को 26 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। हितग्राहियों को राशन कार्ड, आवास की चाबी, कृषि किट, जाल, आइस बॉक्स और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सामग्री वितरित की गई।
Tasar Silk Production: 10 पालकों को मिले 5 हजार स्वस्थ डिंब समूह, बढ़ेगी ग्रामीण आय
Tasar Silk Production: मिन्कापल्ली क्षेत्र के 10 रेशम पालकों को 5 हजार स्वस्थ डिंब समूह वितरित किए गए। करीब ₹80 हजार की लागत पर शासन ने ₹70 हजार की सब्सिडी दी, जिससे पालकों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन और अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा।
Deputy CM Sharma: हादसे के चार घायल स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, उप मुख्यमंत्री शर्मा ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश
Deputy CM Sharma: घायल मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। स्वास्थ्य में सुधार के बाद अरमान कोसले, गणेश पात्रे, प्रदीप साहू और दीप चन्द्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Chhattisgarh Illegal Liquor: दूसरे राज्यों की बोतलों पर छत्तीसगढ़ का होलोग्राम लगा कर बेचने का बड़ा खुलासा
Chhattisgarh Illegal Liquor: छत्तीसगढ़ में अवैध शराब तस्करी का संगठित नेटवर्क सामने आया है। तस्कर दूसरे राज्यों की शराब लाकर उस पर स्थानीय लेबल, ढक्कन और नकली होलोग्राम लगाकर बेच रहे थे। राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, कबीरधाम और सूरजपुर समेत कई जिलों में कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब और पैकिंग सामग्री बरामद हुई।
Women Empowerment: महतारी वंदन से सरिता बनीं आत्मनिर्भर, परिवार की आर्थिक जरूरतों में बढ़ी भागीदारी
Women Empowerment: सरिता यादव को हर माह ₹1,000 की आर्थिक मदद मिल रही है। अपनी मेहनत और आयमूलक गतिविधियों के साथ उनकी मासिक आय करीब ₹10-12 हजार हो गई है। इससे परिवार की जरूरतें पूरी करने में उनकी भागीदारी बढ़ी है और आत्मनिर्भरता का भरोसा मजबूत हुआ है।
Jashpur Eklavya School: आदिवासी छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की नई सुविधा
Jashpur Eklavya School: फरसाबहार और कांसाबेल के ढुढरूडांड में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नए सर्वसुविधायुक्त भवनों का निर्माण जारी है। यहां विद्यार्थियों को कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी।
Arang News: धान की बीमारी ने बढ़ाई चिंता, पौधे लेकर दवा दुकान पहुंचे किसान
Arang News: लगातार बारिश, बदली और खेतों में बनी नमी के कारण आरंग क्षेत्र में धान की फसल पर बीमारी और कीटों का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। किसान प्रभावित पौधों को लेकर कृषि दवा दुकानों तक पहुंच रहे हैं और बीमारी की पहचान के बाद दवा ले रहे हैं।
Raipur Startup Conclave: युवा नवाचार कॉन्क्लेव का समापन, ग्लोबल इनोवेशंस बना सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप
Raipur Startup Conclave: छत्तीसगढ़ युवा नवाचार एवं उद्यमिता कॉन्क्लेव 2026 में स्टार्टअप, नवाचार, निवेश और इन्क्यूबेशन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में युवा उद्यमियों ने अपने आइडिया और स्टार्टअप प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ नवाचारी स्टार्टअप के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
Vishnu Deo Sai: रोजगार, डिजिटल सेवा और कौशल विकास की नई पहल, CM साय ने बढ़ाया कदम
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में रोजगार, डिजिटल सेवाओं और कौशल विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण पहलों को आगे बढ़ाया गया। नवा रायपुर में चयनित युवा उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। चिप्स और कॉमन सर्विस सेंटर के बीच एमओयू के जरिए 907 सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की तैयारी है। वहीं नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जहां करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण देने की योजना है।