छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5886 खबरें
Sports Event: बहतराई के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, बढ़ाया हौसला
Sports Event: बिलासपुर के बहतराई खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों संजू देवी, मधु सिदार और गीता यादव को सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मान राशि और सहायता पैकेज देने की घोषणा की गई। वहीं, 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में पुरुष हॉकी लीग आयोजित करने की जानकारी दी गई।
Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी
Chhattisgarh Coal Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में EOW/ACB ने भिलाई विधायक देवेंद्र सिंह यादव को 5 अक्टूबर 2026 को रायपुर की विशेष अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया है। मामले में जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट दाखिल की जानी है।
Nasha Mukt Bharat: राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में पदयात्रा में लिया हिस्सा
Nasha Mukt Bharat: गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत के संदेश के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल रमेन डेका समेत जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने इसमें शामिल होकर नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
ITI Bastar: युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र, स्टार्ट-अप शिविर में दी योजनाओं की जानकारी
ITI Bastar: व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा एक दिवसीय स्टार्ट-अप एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्वरोजगार, नवाचार, उद्यमिता, स्टार्ट-अप नीति और शासकीय योजनाओं के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, सब्सिडी व प्रोत्साहनों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू कर रोजगार प्रदाता बनने के लिए प्रेरित किया।
Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Online Trading Fraud: डोंगरगढ़ में ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर दो महिलाओं से 36.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कैलाश सेठी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Raipur Crypto Fraud: दोगुने मुनाफे का झांसा, डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी
Raipur Crypto Fraud: रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी और USDT ट्रेडिंग के जरिए कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक डॉक्टर से 25.66 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिए संपर्क में आए आरोपियों ने फर्जी ट्रेडिंग मुनाफा दिखाकर डॉक्टर का भरोसा जीता और अलग-अलग बैंक खातों व UPI के जरिए रकम ट्रांसफर कराई। निकासी के समय RBI के नाम से फर्जी पत्र भेजकर वेरिफिकेशन फीस मांगी गई। शिकायत के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Arang Crime News: चिखली में महानदी किनारे दो शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Arang Crime News: आरंग के चिखली में महानदी का पानी कम होने के बाद नदी किनारे झाड़ियों में दो शव मिले। एक शव महिला का बताया जा रहा है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर रही है और पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच के जरिए मौत की वजह पता लगाने में जुटी है।
Gandhi Shastri Jayanti: सीएम साय ने किया नमन, सत्य और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश
Gandhi Shastri Jayanti: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ मंत्र को याद करते हुए उनके आदर्शों को जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा बताया।
Chhattisgarh Weather: मानसून की रवानगी शुरू, 48 घंटों में विदाई के आसार, रायपुर में चढ़ने लगा पारा
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जल्द शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों से मानसून पीछे हट सकता है। बारिश थमने के साथ रायपुर समेत कई इलाकों में तापमान बढ़ रहा है।
Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी
Police Transfer 2026: रायपुर पुलिस मुख्यालय में पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद 6 आदेश जारी किए गए। इनमें 26 पुलिसकर्मियों के तबादले, संशोधन और कुछ ट्रांसफर निरस्त किए गए हैं।
Naxal Rehabilitation: बस्तर में आत्मसमर्पण करने वाले 8 पूर्व नक्सलियों ने 10वीं की परीक्षा की पास, दो को प्रथम श्रेणी
Naxal Rehabilitation: बस्तर में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं परीक्षा पास की। इनमें भास्कर और गीता नारोटे ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
Durg Crime News: 18 मुकदमों के आरोपी हरेराम कुशवाहा पर गिरी प्रशासन की गाज, 7 जिलों से बेदखल
Durg Crime News: लगातार आपराधिक गतिविधियों के आरोपों के बीच प्रशासन ने हरेराम प्रसाद कुशवाहा के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। आदेश के मुताबिक उसे दुर्ग समेत 7 जिलों की सीमा से एक साल तक बाहर रहना होगा।