रक्षा
कुल 126 खबरें
Tejas Mk-1A Delivery: मार्च 2027 तक बेड़े में शामिल होंगे 18 तेजस फाइटर जेट, HAL ने दी बड़ी अपडेट
Tejas Mk-1A Delivery: HAL के मुताबिक, तेजस Mk-1A फाइटर जेट की पहली खेप मार्च 2027 तक भारतीय वायुसेना को सौंपी जा सकती है। पहली खेप में 16 से 18 विमान शामिल होने की उम्मीद है। इंजन सप्लाई और सर्टिफिकेशन में देरी के कारण प्रोजेक्ट प्रभावित हुआ था।
Agnipath Scheme: नौसेना के अग्निवीरों को बड़ी राहत, 2 साल के एक्सटेंशन में शादी की अनुमति, अफसर बनने का भी मौका
Agnipath Scheme: भारतीय नौसेना के पहले बैच के अग्निवीरों के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो साल के सेवा विस्तार यानी Second Tour of Duty का विकल्प दिया गया है। नए नियमों के तहत एक्सटेंशन लेने वाले जवानों को विशेष ट्रेनिंग के बाद शादी की अनुमति और Army Cadet College (ACC) के जरिए अधिकारी बनने का अवसर मिल सकता है।
Indian Army Drone Tender: 6 साल में जारी हुए 689 टेंडर, ड्रोन फेडरेशन इंडिया ने जताई राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता
Indian Army Drone Tender: ड्रोन फेडरेशन इंडिया के अनुसार, 2021 से नवंबर 2026 तक GeM पर 689 ऐसे टेंडर जारी हुए, जिनमें चीनी ड्रोन या उनके कलपुर्जों का जिक्र था। इनमें 580 टेंडर सेना की इकाइयों से जुड़े बताए गए हैं। संगठन ने चीनी पुर्जों पर रोक और स्वदेशी निर्माताओं को प्राथमिकता देने की मांग की है।
AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली
AI Data Theft: दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से 14 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसने AI की मदद से करीब 4,000 अग्निवीरों का डेटा जुटाकर डार्क वेब पर 500 डॉलर में बेचने का विज्ञापन दिया था। फिलहाल डेटा की वास्तविकता की जांच गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड से की जाएगी।
Supreme Court: ऑपरेशन के दौरान खुद की बंदूक से घायल जवान को भी मिलेगी वॉर इंजरी पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
Supreme Court ने स्पष्ट किया है कि सैन्य अभियान के दौरान दुर्घटनावश अपनी ही बंदूक से घायल होने वाला सैनिक भी War Injury Pension का हकदार हो सकता है। पूर्व सैनिक देवी सिंह के मामले में अदालत ने 40 प्रतिशत दिव्यांगता के आधार पर बढ़ी हुई पेंशन का लाभ देने का रास्ता साफ किया।
Pakistan Turkey Drone Deal: तुर्की से एक लाख मर्कुट आत्मघाती ड्रोन खरीदेगा पाकिस्तान, LoC पर स्वॉर्म अटैक की तैयारी, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
Pakistan Turkey Drone Deal: पाकिस्तान ने तुर्की से अगले तीन वर्षों में एक लाख मर्कुट FPV ड्रोन खरीदने की योजना बनाई है। इस रक्षा सौदे में मानवरहित हेलीकॉप्टर, आत्मघाती ड्रोन और ऑटोनॉमस ड्रोन स्टेशन भी शामिल बताए जा रहे हैं। इन ड्रोनों का इस्तेमाल सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है। वहीं, भारत भी स्वदेशी ड्रोन तकनीक और रक्षा उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रहा है। ऐसे में यह सौदा भारत-पाकिस्तान के बीच ड्रोन तकनीक की प्रतिस्पर्धा को नया मोड़ दे सकता है।
Indian Air Force: हकीमपेट एयरबेस से एक साथ उड़े सभी 23 हेलीकॉप्टर, बना नया कीर्तिमान
Indian Air Force: हैदराबाद के हकीमपेट हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग स्कूल ने अपने सभी 23 हेलीकॉप्टरों को एक साथ उड़ाकर 100% सर्विसिबिलिटी का प्रदर्शन किया।
BrahMos Missile: हथियार खरीदार से निर्यातक बनता भारत, ब्रह्मोस के दम पर दक्षिण-पूर्व एशिया में बदली रक्षा कूटनीति की तस्वीर
BrahMos Missile: भारत का रक्षा निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल के लिए फिलीपींस, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देशों की दिलचस्पी बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिलीपींस यात्रा के बीच भारत दक्षिण-पूर्व एशिया में रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और हथियारों के निर्यात को नई दिशा देने की कोशिश कर रहा है।
Sea Vigil 2026: देश की पूरी तटरेखा पर शुरू, नौसेना के साथ मछुआरे भी बने सुरक्षा कवच
Sea Vigil 2026: भारतीय नौसेना की अगुवाई में Sea Vigil-26 का पांचवां संस्करण 11 से 19 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस नौ दिवसीय अभ्यास में देश की समुद्री सीमाओं, तटीय सुरक्षा और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल की जांच होगी। इसमें नौसेना, कोस्ट गार्ड, पुलिस और मछुआरे भी भाग ले रहे हैं।
Kulgam Terror Attack: सीआरपीएफ गश्ती दल को बनाया निशाना, दो जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
US Army Military News: अमेरिकी सेना में रसोइयों का बदला पदनाम, अब कहलाएंगे टैक्टिकल फील्ड फीडिंग स्पेशलिस्ट
US Army Military News: अमेरिकी सेना ने 92G श्रेणी के पाक विशेषज्ञों का पदनाम बदलकर Tactical Field Feeding Specialist कर दिया है। यह फैसला आधुनिक युद्ध की जरूरतों को देखते हुए लिया गया है, जिसमें सैनिकों के भोजन, पोषण और युद्धक्षेत्र में खाद्य आपूर्ति की भूमिका को अधिक महत्व दिया गया है।
US Military Drone: वेक्टर ने पेश किया नया Warfighter Stack, आधुनिक युद्ध के लिए तैयार वन-वे अटैक ड्रोन सिस्टम
US Military Drone: अमेरिकी कंपनी वेक्टर ने Warfighter Stack नाम का नया वन-वे अटैक ड्रोन सिस्टम पेश किया है। इसमें Mace क्वाडकॉप्टर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और Hilt कंट्रोलर शामिल हैं।