देश
कुल 2292 खबरें
Government School Entry Rules: स्कूल ठीक करो अभियान को झटका, अब बिना अनुमति सरकारी स्कूलों में नो एंट्री
Government School Entry Rules: राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। इससे दोनों राज्यों के प्रशासनिक आदेश प्रभावी रहेंगे।
Financier pressure case: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक की मौत, परिवार ने फाइनेंसरों पर लगाया दबाव का आरोप
financier pressure case: शांति नगर में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक प्रवीण (38) की मौत के बाद परिवार ने कर्ज और पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ फाइनेंसरों पर लगातार दबाव और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bawana school case: 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
Bawana school case: 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले की जांच में DCPCR को स्कूल की सुरक्षा, मान्यता और रिकॉर्ड में गंभीर खामियां मिलीं। आरोपी ड्राइवर का नाम रजिस्टर में नहीं था और POCSO रजिस्टर में भी घटना की एंट्री नहीं मिली।
Janmashtami Special: कृष्ण भक्ति में डूबा अंबानी परिवार, श्लोका-राधिका का डांस VIDEO हुआ वायरल
Janmashtami Special: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अपनी कारोबारी पहचान के साथ-साथ धार्मिक आस्था और भारतीय परंपराओं के प्रति लगाव के लिए भी जाना जाता है। परिवार के कई धार्मिक आयोजनों और खास मौकों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। जन्माष्टमी से पहले अंबानी परिवार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है, जिसमें परिवार की महिलाएं कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।
UP Election 2027: ब्राह्मण वोट साधने में जुटे अखिलेश, सपा के पोस्टर ने बढ़ाई सियासी मुश्किल
UP Election 2027 से पहले ब्राह्मण वोटों को लेकर सियासत तेज है। सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर को लेकर BJP ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।
Dabra roof: जर्जर मकान की छत बनी काल, मलबे में दबे 7 लोग, मां-बेटे की मौत
Dabra roof: डबरा के जंगीपुरा में जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। हादसे में 2 साल के मासूम आदित्य और उसकी मां सीमा की मौत हो गई, जबकि पिता और चार बेटियां घायल हैं। SDM ने जर्जर मकानों को चिन्हित करने और इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है।
Milk Adulteration: बागली में अजीब मामला, दूध गर्म होते ही बनी जैली, हाथ से खींचने पर चिंगम की तरह खिंचा
Milk Adulteration: दूध गर्म करने पर रबड़ जैसी जैली बनने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के बाद दूध की गुणवत्ता और मिलावट पर सवाल उठे हैं। खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच की बात कही है।
Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Price: गुरुवार, 3 सितंबर की सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में 1 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आई नरमी ने भी सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दिया। गुरुवार सुबह MCX पर सोने की कीमत 0.75 फीसदी बढ़कर ₹1,53,542 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।
Heavy Rain: भरभराकर गिरा खपरैल मकान, मलबे में दबा परिवार, समय रहते बची तीनों की जान
Heavy Rain: धनपुरी नगरपालिका के वार्ड नंबर-5 में खपरैल मकान का हिस्सा गिरने से पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मकान और गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना ने कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Share Market today: गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा, निफ्टी 24 हजार के करीब
Share Market today: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 154 अंकों की बढ़त के साथ 76,724 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 करीब 24,000 के स्तर के आसपास रहा। निफ्टी ने दिन की शुरुआत 23,997.95 के स्तर से की।
Gwalior News: होटल से नौकरी गई तो सड़क पर भिड़ीं युवतियां, सहकर्मी को बाल पकड़कर घसीटा
Gwalior News: थाटीपुर क्षेत्र में होटल मैक्सन की दो महिला कर्मचारियों पर अपनी सहकर्मी से सड़क पर मारपीट करने का आरोप है। बाल पकड़कर घसीटने और लात-घूंसों से पीटने की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन
Ayushman Bharat Scheme: मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत अनियमितता करने वाले 83 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। 18 अस्पतालों को ब्लैकलिस्ट, 15 को निलंबित और 50 पर 3.13 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। दो अस्पतालों के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है।