देश
1427 खबरें
सोने-चांदी के भाव में तूफानी तेजी, सप्ताहभर में सोना ₹7,960 और चांदी ₹10 हजार महंगी
बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 7,960 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। 23 अगस्त को दिल्ली में इसका भाव 1,63,240 रुपए और मुंबई में 1,63,090 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। स्थानीय टैक्स और बाजार की मांग के कारण शहरों के भाव में मामूली अंतर हो सकता है। चांदी की कीमत में करीब ₹10 हजार की तेजी सोने के साथ चांदी भी तेजी से महंगी हुई है।
12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार
कमला नगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 42 वर्षीय पड़ोसी कई महीनों से बच्ची का शोषण कर रहा था। घटना के दौरान बच्ची का भाई मौके पर पहुंचा और उसे आरोपी के चंगुल से बचाया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राइवेट बैंक शेयरों में 37% तक तेजी का अनुमान, Goldman Sachs ने इन 4 बैंकों को दी ‘Sell’ रेटिंग
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भारत के 14 प्रमुख बैंकों पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज का मानना है कि बैंकिंग सेक्टर मजबूत कमाई के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। रिपोर्ट में कुछ बैंक शेयरों में 37 प्रतिशत तक तेजी का अनुमान लगाया गया है, जबकि चार बैंकों को ‘Sell’ रेटिंग दी गई है।
NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के बेटे करमुल्लाह अंसारी को किया गिरफ्तार
सारण जिले के परसा में NIA ने मुख्य पार्षद आयशा खातून के आवास पर छापेमारी कर उनके बेटे करमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई में दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की गई। सूत्रों के मुताबिक, मामला अवैध हथियारों की तस्करी और 2024 के हथियार मामले से जुड़ा बताया जा रहा है।
TV चैनलों के लिए बड़ा बदलाव: सरकार ने हटाई 12 मिनट की विज्ञापन सीमा, नए नियम लागू
सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए लागू 12 मिनट की विज्ञापन अवधि सीमा को हटा दिया है। केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन के बाद यह बदलाव प्रभावी हो गया है।
PM मोदी ने स्पेस स्टार्टअप CEOs से की मुलाकात, भारत को ग्लोबल स्पेस हब बनाने पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस सेक्टर के स्टार्टअप CEOs से बातचीत कर भारत में मजबूत अंतरिक्ष इकोसिस्टम तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करने और भारत को स्पेस सेक्टर में अग्रणी बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की।
मधुबन चौक पर सड़क पार करना होगा आसान, 9.62 करोड़ में बन रहा Skywalk-FOB
दिल्ली के मधुबन चौक पर PWD करीब 9.62 करोड़ रुपये की लागत से Skywalk-FOB बना रहा है। नवंबर 2026 में इसके खुलने की योजना है। यह पितमपुरा और मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के साथ रोहिणी जिला अदालत को जोड़ेगा, जिससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित और आसान आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
पीएम मोदी ने BJP की नई टीम संग किया मंथन, Gen Z-Gen Alpha तक पहुंच बढ़ाने पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के साथ करीब साढ़े चार घंटे बैठक की। इसमें संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति और Gen Z व Gen Alpha तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।
स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदना होगा महंगा, 10% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानिए क्या है वजह
देश में स्मार्टफोन और लैपटॉप की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले छह महीनों में मोबाइल फोन के दाम 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके हैं। सैमसंग ने अपने S25 स्मार्टफोन की कीमत में 12 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा ओप्पो, रियलमी और वनप्लस जैसी कंपनियों ने भी चुनिंदा मॉडल महंगे किए हैं।
युवाओं को साधने में जुटी BJP : पीएम मोदी ने नई राष्ट्रीय टीम के साथ 4-5 घंटे की मंथन बैठक में तैयार किया मिशन Gen-Z का रोडमैप
भाजपा ने संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों के बीच युवा वर्ग पर अपना फोकस बढ़ाया है। पीएम नरेंद्र मोदी की नई राष्ट्रीय टीम के साथ लंबी बैठक में Gen-Z और Gen-Alpha तक पहुंच बढ़ाने तथा ‘युवा संवाद’ अभियान चलाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
सुबह के नाश्ते में बनाएं चना दाल-पालक चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सुबह के नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर कुछ खाना चाहते हैं तो चना दाल और पालक का चीला अच्छा विकल्प है। चना दाल से शरीर को प्रोटीन और फाइबर मिलता है, जबकि पालक कई जरूरी विटामिन और खनिज उपलब्ध कराता है। इसे कम तेल में तैयार करके दही या हरी चटनी के साथ परोसा जा सकता है।
तबेले से दूसरे मकान में शिफ्ट हुआ सरकारी स्कूल, विवाद के बाद प्रशासन का फैसला
रामपुरा कंवरपुरा गांव में पशुओं को बांधने और चारा रखने वाली जगह पर चल रहे सरकारी स्कूल को प्रशासन ने दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया है। स्कूल की बदहाल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद और पथराव की घटना के बाद यह फैसला लिया गया। नया स्कूल भवन बनने तक बच्चों की पढ़ाई इसी वैकल्पिक मकान में जारी रहेगी।