देश
कुल 2265 खबरें
Allahabad High Court: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दो पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि, आजम खान की रिहाई अन्य लंबित मामलों के कारण अटक सकती है।
Bhopal News: करवाचौथ पर पति से विवाद के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट बरामद
Bhopal News: भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में करवाचौथ के दिन 44 वर्षीय आरती कुर्रे की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्यूटी पार्लर जाने को लेकर पति से विवाद हुआ था। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आई है।
RDVV Exam 2026: दिसंबर में होंगी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं, 2 नवंबर से शुरू होंगे फॉर्म
RDVV Exam 2026: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV), जबलपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के UG और PG प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी किया है। विद्यार्थी 2 से 11 नवंबर 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ MP Online पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद निर्धारित विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय की योजना के अनुसार, प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में आयोजित की जाएंगी।
Jewellery Market: सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें आज का रेट
Jewellery Market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। MCX पर सोना बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई।
The impact of El Niño: भारत में खाद्य तेल और चीनी का आयात बढ़ने की आशंका
The impact of El Niño: भारत में दाल, चीनी, सोयाबीन और तिलहन जैसी फसलों के उत्पादन पर दबाव बढ़ने की आशंका है। इससे खाद्य तेल, चीनी, मक्का और पशु आहार के आयात में बढ़ोतरी हो सकती है।
Singrauli News: कब बनेगी सड़क? बसौड़ा गांव में 25 आदिवासी परिवार बुनियादी सुविधा से वंचित
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बसौड़ा गांव में सड़क नहीं होने से करीब 25 आदिवासी परिवार परेशान हैं। बीमार ईश्वर सिंह गोंड को परिजन कुर्सी पर बैठाकर सड़क तक ले गए, फिर अस्पताल पहुंचाया।
Stock Market: एल एंड टी कंपनी को मिला 5,000 करोड़ का ऑर्डर, मुनाफे में 33% की बढ़ोतरी
Stock Market: LandT को बांग्लादेश की ढाका मेट्रो लाइन-1 परियोजना के लिए 5,000 करोड़ रुपए से अधिक का ऑर्डर मिला है। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर 5,202 करोड़ रुपए पहुंच गया।
MLC Election Results: 4 राज्यों के विधान परिषद चुनावों में बीजेपी की जबरदस्त धमक, बिहार में अनंत सिंह के सियासी दांव पर लगा करारा झटका
MLC Election Results: उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद (MLC) सीटों के चुनाव परिणामों में भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रदर्शन की चर्चा रही। बिहार में अनंत सिंह के समर्थित उम्मीदवार की हार और जदयू नेता नीरज कुमार की जीत ने सियासी हलचल बढ़ाई। इन नतीजों ने राज्यों में क्षेत्रीय समीकरणों, दलों की ताकत और स्थानीय राजनीतिक प्रभाव को फिर चर्चा में ला दिया।
Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल
Dewas liquor case: जहरीली नकली शराब मामले में पुलिस ने केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी से पूछताछ में नाम सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि अमन ने 6 हजार रुपये के मुनाफे के लिए शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल सप्लाई किया था। मामले में पहले भी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने 12 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। पांच जिलों में एसपी बदले गए हैं, जबकि पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल में भी बदलाव हुए हैं।
Crime News: रील देखने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, तलवार से हमले का आरोप
Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में धार्मिक रील देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने तलवार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
Startup India: देश में 2.5 लाख से अधिक स्टार्टअप, 25.42 लाख लोगों को मिला रोजगार
Startup India: सरकार की सीड फंड और फंड ऑफ फंड्स योजनाओं के जरिए हजारों स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता और निवेश मिला है।