देश
कुल 2265 खबरें
November 1 New Rules: जीएसटी, म्यूचुअल फंड और मोबाइल कॉलिंग में होंगे बड़े बदलाव, जानें पूरी डिटेल
November 1 New Rules: देश में GST, म्यूचुअल फंड और टेलीकॉम सेवाओं से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। GST रिटर्न और रिफंड प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी है।
Government School Exam: बदला पैटर्न, अब सिर्फ रट्टामार प्रणाली नहीं, विद्यार्थियों की समझ और व्यावहारिक ज्ञान की होगी परख
Government School Exam: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सत्र 2026-27 की छमाही परीक्षाओं का पैटर्न बदलने जा रहा है। कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन अब केवल किताबी ज्ञान के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी समझ, विश्लेषण और व्यावहारिक क्षमता के आधार पर किया जाएगा। प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 1 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं, कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकों का भी वेटेज शामिल किया जाएगा।
Punjab Assembly Elections: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से ही मैदान में उतरेंगे CM भगवंत मान
Punjab Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धूरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में 37 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है, जबकि संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है। AAP ने समय से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी
Tantrik Fraud: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक महिला से करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाई-बहन ने बेटे को वापस परिवार में लाने का झांसा देकर नकदी, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और सोने-चांदी के जेवर ऐंठ लिए। क्राइम ब्रांच ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Hardeep Singh Puri: राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा पर्चा, निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय
Hardeep Singh Puri: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए भोपाल विधानसभा परिसर में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ मंत्री व विधायक मौजूद रहे। विधानसभा में भाजपा के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए पुरी की निर्विरोध जीत की संभावना जताई जा रही है।
SRO NVS-03 Launch: ISRO ने लॉन्च किया नेविगेशन सैटेलाइट, घटेगी GPS पर निर्भरता
SRO NVS-03 Launch: ISRO ने 30 अक्टूबर की रात श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया। स्वदेशी परमाणु घड़ी और नए L1 सिग्नल से लैस यह उपग्रह भारत के NavIC नेविगेशन सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
INDIA Alliance Protest: सड़क पर उतरा गठबंधन, खड़गे के घर पब्लिक महाभियोग की तैयारी, 1 नवंबर की रैली पर व्यापारियों ने जताई चिंता
INDIA Alliance Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। शनिवार को ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम और 1 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली प्रस्तावित है। वहीं, दिल्ली के व्यापारियों ने रैली से कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई है।
Bhopal Police: नशे के इंजेक्शन की अवैध बिक्री का खुलासा, 3 आरोपियों पर हत्या का केस
Bhopal Police: विदिशा में नशीले इंजेक्शन के सेवन से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में भोपाल के दो मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीले इंजेक्शन बेचने का खुलासा हुआ। पुलिस ने 230 एमएल एविल इंजेक्शन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
MCX Market: त्योहारों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 25% सस्ता हुआ गोल्ड
MCX Market: शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना करीब 800 रुपए टूटकर 1,41,852 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,500 रुपए गिरकर 1,87,029 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Food Safety Department: बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना, प्रशासन ने किया सील
Food Safety Department: जबलपुर के सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट में बाथरूम के पानी से खाना बनाने और सब्जियां धोने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने रेस्टोरेंट सील कर लाइसेंस निलंबित कर दिया है। खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
Consumer Case: 5 रुपए के Lay’s पैकेट में मिले सिर्फ 4 ग्राम चिप्स, PepsiCo पर 8 हजार का जुर्माना
Consumer Case: जयपुर में 5 रुपए के Lay’s चिप्स पैकेट पर 15 ग्राम वजन दर्ज था, लेकिन जांच में सिर्फ 4 ग्राम चिप्स मिले। ग्राहक की शिकायत पर जिला उपभोक्ता आयोग ने PepsiCo को 8,000 रुपए मुआवजा और 5 रुपए की कीमत ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया।
Karwa Chauth: शिल्पा शेट्टी से हिना खान तक, बॉलीवुड हसीनाओं के लुक्स ने लूटी महफिल
Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 पर शिल्पा शेट्टी, हिना खान, रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल समेत कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां खूबसूरत पारंपरिक परिधानों में नजर आईं।