महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1268 खबरें
Chhattisgarh News: कोडार बांध में बाइकर्स की पहल, पौधरोपण के साथ चलाया सफाई अभियान
Chhattisgarh News: महासमुंद के कोडार बांध में CG04 Riders Club और बाइकर्स ब्रदरहुड ने पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय गणित मेला का उद्घाटन संपन्न हुआ, पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर गणित सीखेंगे विद्यार्थी
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रांतीय गणित मेले का उद्घाटन हुआ। मेले में विद्यार्थी वैदिक गणित, प्रश्न मंच, गणितीय प्रयोग और मॉडल निर्माण के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गणितीय कौशल, तार्किक चिंतन और व्यावहारिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
Mahasamund News: जलापूर्ति व्यवस्था पर चोरी की मार, नगर पालिका सख्त
Mahasamund News: नगर पालिका क्षेत्र में 9 अलग-अलग स्थानों पर जलापूर्ति से संबंधित सामग्री चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू और जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार ने सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और नागरिकों की सतर्कता पर जोर दिया है।
Ganja Smuggling: 47 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, ओडिशा के खिरोज नायक गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में 47.300 किलोग्राम गांजा जब्ती के मामले में पुलिस ने ओडिशा के एम. रामपुर से 23 वर्षीय खिरोज नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की तकनीकी जांच और नेटवर्क की पड़ताल के आधार पर गांजा परिवहन करने वालों, खेप मंगाने वाले और कथित मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई गई। मामले में कुल 59.51 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
Bagbahara Community Health Centre: मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, एक दिन में 10 प्रसव
Bagbahara Community Health Centre: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में 7 अक्टूबर को एक ही दिन में 7 सी-सेक्शन और 3 सामान्य प्रसव सहित कुल 10 प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए। इसी दिन बच्चेदानी का ऑपरेशन भी किया गया। अस्पताल के अनुसार, सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रवेन्द्र साहू के नेतृत्व और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. बढ़ई के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल हुई।
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास छिंदादर मार्ग स्थित मंदिर के आसपास पिछले 4-5 दिनों से तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। रात में तेंदुए की तस्वीरें भी सामने आई हैं। पंडरीपानी और झिटकी में हमले की घटनाओं के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कर सतर्क रहने की अपील की है।
CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई
CSPDCL: छत्तीसगढ़ के महासमुंद और गरियाबंद जिले में CSPDCL ने बिजली चोरी और बकाया बिल के मामलों को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया। 27 टीमों ने 187 परिसरों की जांच की, जिसमें 96 स्थानों पर गड़बड़ी मिली। विभाग ने बिजली चोरी और अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।
Mahasamund Food Department: फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी नहीं बाँटा राशन, जांच में मिली लापरवाही
Mahasamund Food Department: कांपा में अगस्त का राशन नहीं मिलने की शिकायत पर खाद्य अधिकारी ने जांच की। स्टॉक और ऑनलाइन रिकॉर्ड में अंतर के बीच संचालक को 15 दिन में राशन बांटने के दिए निर्देश ।
Road Accident: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान रायपुर में मौत
Road Accident: महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर झलप हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय कार्तिक खड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रायपुर के डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान 3 अगस्त 2026 को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Animal Fair: पशुपालन को बढ़ावा देने की पहल, 23 हितग्राहियों को मिली उन्नत नस्ल की गाय
Animal Fair: बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पंचायत जोरातराई भीमखोज में पशु मेला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में दुधारू गाय, भैंस, बछिया, बैल, बकरा-बकरी सहित विभिन्न पशु-पक्षियों की प्रतियोगिता हुई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, नीति आयोग के अंतर्गत 23 हितग्राहियों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत नस्ल की गाय प्रदान की गई।
Cyber Crime Awareness: ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए दिए जरूरी टिप्स
Cyber Crime Awareness: महासमुंद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस विभाग के सहयोग से अधिकार मित्रों के लिए साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और यूपीआई फ्रॉड, फर्जी निवेश, क्यूआर कोड स्कैम, एआई आधारित ठगी और साइबर अपराधों की शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकार मित्र अब विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से आम लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे।
Mahasamund News: गोंड समाज के विवाद पर प्रशासन को चेतावनी, बैठक नही तो होगा घेराव
Mahasamund News: अखिल भारतीय गोंड समाज 18 गढ़ रानीमहल पिथौरा महासभा ने महासमुंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 12 अक्टूबर 2026 तक दोनों महासभाओं की संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट का घेराव और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में करीब 10 हजार समाजजनों के जुटने की संभावना जताई गई है।