महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1268 खबरें
Mahasamund News: सरेकेल के ग्रामीणों ने कोटवार पर लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
Mahasamund News: महासमुंद के ग्राम सरेकेल में ग्रामीणों और भारत माता वाहिनी समिति ने कोटवार कौशल बघेल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों ने अभद्र व्यवहार, मनमानी और गांव में शराब बिक्री से जुड़े लोगों का कथित रूप से सहयोग करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई और पद से हटाने की मांग की है।
A major gift: महासमुंद-तुमगांव-अछोला मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को मिली मंजूरी
A major gift: महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में महासमुंद-तुमगांव-अछोला मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकास कार्य की स्वीकृति मिलने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है।
Mahasamund Tourism: चित्रकोट बाइकर्स मीट-अप में महासमुंद की खास भागीदारी, 1000+ राइडर्स होंगे शामिल
Mahasamund Tourism: बस्तर के चित्रकोट में होने वाले मेगा बाइकर्स मीट-अप में महासमुंद बाइकर्स ब्रदरहुड सक्रिय भागीदारी करेगा। देशभर से 1000 से अधिक बाइकर्स के इस आयोजन में पहुंचने की उम्मीद है। महासमुंद का क्लब जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजन में शामिल होगा।
Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक
Tamora Forest Attack: महासमुंद जिले के तमोरा आरक्षित वन क्षेत्र में वनभूमि अतिक्रमण के आरोपियों पर वन अधिकारियों से मारपीट और उन्हें करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने का आरोप लगा है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
NH-53 Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
NH-53 Accident: महासमुंद जिले में NH-53 पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पिथौरा में बाइक की टक्कर से घायल अली हुसैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि बसना बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर में सूरज केंवट की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Mahasamund Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत का खेल? कैमरे में कैद हुए दर्जनों ट्रैक्टर
Mahasamund Sand Mining: महासमुंद के बरबसपुर में रेत खनन पर रोक के बीच रात के अंधेरे में घाट पर दर्जनों ट्रैक्टरों में रेत लोडिंग की गतिविधि सामने आई।
NH 353 Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत
NH 353 Accident: महासमुंद के ग्राम खरोरा में NH-353 पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 18 वर्षीय कुनाल नेताम की मौt हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया है।
Mahasamund News: DCS गिरदावरी से पूरा मानपुर गांव छूटा, लगभग 500 किसानों के सामने धान बिक्री का संकट
Mahasamund News: महासमुंद के मानपुर गांव में DCS गिरदावरी नहीं होने से करीब 500 किसानों की लगभग 1,100 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर 10 अक्टूबर की अंतिम तिथि से पहले पूरे गांव की गिरदावरी कराने की मांग की है।
Seva Setu Camp: करहीडीह सरपंच के खिलाफ शिकायत, धारा 40 के तहत नोटिस के निर्देश
Seva Setu Camp: ग्राम पंचायत करहीडीह के प्रतिनिधियों ने सरपंच रामेश्वर साहू पर 35 दिनों से गांव से अनुपस्थित रहने और गांजा तस्करी मामले में नाम सामने आने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
Mahasamund News: शांत्रीबाई कॉलेज में पुरुषोत्तम कौशिक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
Mahasamund News: महासमुंद में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी नेता स्वर्गीय पुरुषोत्तम कौशिक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उनके शिक्षा, समाजसेवा और जनहित में योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Aangan Milan Seva: भलेसर के नयापारा में आंगन मिलन सोवा कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों के पोषण और योजनाओं पर हुई चर्चा
Aangan Milan Seva: महासमुंद के ग्राम नयापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और अन्न प्राशन के साथ महतारी वंदन व नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष चुनेश्वरी साहू, प्रशांत श्रीवास्तव समेत ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
NH-353 road accident: तेज रफ्तार अज्ञात कार ने युवती को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
NH-353 road accident: महासमुंद जिले के NH-353 पर सुवरमाल के पास तेज रफ्तार कार ने पैदल लौट रही 27 वर्षीय हीराबाई साहू को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।