महासमुंद
583 खबरें
कार्रवाई : 17.5 किलो नशे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टेमरी जांच नाके पर एक टाटा इंडिका कार को रोककर 17.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। यह गांजा ओडिशा से मध्य प्रदेश के शिवपुरी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी के रूप में हुई है।
घटना : ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी राहुल देव कुर्रे (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम बासिन में छिपाया था, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की रिपोर्ट 14 जून को दर्ज की गई थी।
रहस्यमयी मौत : तुरेंगा के खेत में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के तुरेंगा गांव के पास एक खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
बड़ी कार्रवाई : 815 नशीले कैप्सूल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 815 SPASMO PROXYVON Plus कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन समेत 72,321 रुपये की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल : खोपली हाईस्कूल के प्राचार्य भोपाल सिंह बंजारा बने महासमुंद बीईओ
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर शासकीय हाईस्कूल खोपली (बागबाहरा) के प्राचार्य भोपाल सिंह बंजारा का स्थानांतरण कर दिया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय, महासमुंद में पदस्थ किया गया है।
आरोप : तुमगांव निवेश क्षेत्र 2041 पर सवाल, उद्योग व जंगल नीति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सृष्टि अमर चंद्राकर ने तुमगांव निवेश क्षेत्र विकास योजना 2041 को लेकर कलेक्ट्रेट बैठक को महज औपचारिकता बताया और आरोप लगाया कि सरकार 12 गांवों के हजारों लोगों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि योजना में पहले से मौजूद उद्योगों को शामिल न कर और कृषि भूमि वाले गांवों को बाहर रखकर असंतुलित विकास की तैयारी की जा रही है।
गड्ढों में गुम हुआ विकास : 40 साल पुरानी सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीण बोले— अब सड़क नहीं तो आंदोलन तय
बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग (PWD) की लगभग 40 साल पुरानी सड़क, जो NH-353 को पिथौरा से जोड़ती है, गंभीर बदहाली का शिकार हो चुकी है। सोनदादर, लालपुर, आमगांव, लमकेनी और तिलाईदादर जैसे गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग अब बड़े-बड़े गड्ढों, मिट्टी कटाव, ध्वस्त किनारों और झाड़ियों से भरा हुआ है। सड़क के कई हिस्सों में 4–5 फीट तक गहरे खड्डे बन चुके हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
बड़ी सफलता : सड़क हादसे और 190 किलो गांजा मामले में फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 माह से फरार मुख्य आरोपी कंभूपानी बिशोई को ओडिशा के गंजाम जिले से गिरफ्तार किया है।लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई, और पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
समर कैंप : संगीत, योग, क्ले आर्ट और स्पोकन इंग्लिश से निखरी प्रतिभा
पीएम शासकीय प्राथमिक शाला खोपली में 5 से 14 जून 2026 तक आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का समापन रेशम केन्द्र खोपली के शैक्षणिक भ्रमण के साथ हुआ। कैंप के दौरान बच्चों को संगीत, चित्रकला, योग, क्ले आर्ट और स्पोकन इंग्लिश जैसी विभिन्न सह-शैक्षिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
सौंपा ज्ञापन : डीआरएम से मिले भाजपा नेता, अंडरब्रिज और ओवरब्रिज निर्माण की उठाई मांग
संबलपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम के महासमुंद दौरे के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर शंकर नगर-इमलीभाठा मार्ग पर अंडरब्रिज, दलदली रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज तथा स्टेशन परिसर में शेड निर्माण की मांग की।
हरियाली का संदेश : पौधा लगाएं, पर्यावरण बचाएं संजय कानन में महिला संगठन का विशेष अभियान
राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत स्थानीय संजय कानन में 30 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री एवं नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित संगठन की पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, पौधों के संवर्धन और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
महाअभियान : मानवता के नाम रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद द्वारा 14 जून 2026 को जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवियों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है।