महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1269 खबरें
Mahasamund Ganesh Utsav: कीर्तिमान के रंग गणेश उत्सव के संग: जय माता दी समिति प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय और गजशक्ति तृतीय
Mahasamund Ganesh Utsav: महासमुंद में कीर्तिमान के आयोजन कीर्तिमान के रंग गणेश उत्सव के संग में गणेश पंडालों का मूल्यांकन किया गया। जय माता दी गणेशोत्सव समिति प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय और गजशक्ति तृतीय रही।
Mahasamund Crime News: महासमुंद के कोमाखान जंगल में जली पिकअप और शव मिलने से हड़कंप कोमाखान जंगल, जली पिकअप, शव बरामद
Mahasamund Crime News: महासमुंद के कोमाखान-चौखड़ी मार्ग के पास जंगल में जली पिकअप और करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान रायपुर निवासी राजेश देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन
Dhodharkasa High School: महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल ढोढरकसा में शिक्षकों की कमी को लेकर पालकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने NH-53 पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने आंदोलन का समर्थन करते हुए बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एक शिक्षक की व्यवस्था के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
Land Fraud Case: सरायपाली में जमीन सौदे के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी, महिला के खिलाफ केस दर्ज
Land Fraud Case: सरायपाली में जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिक्षक कार्तिकराम पटेल ने आरोप लगाया है कि रूखमणी चौधरी ने जमीन का इकरारनामा कर उनसे 5 लाख रुपये लिए, लेकिन बाद में वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Bagbahara Leopard News: भालू के जाते ही तेंदुए की दस्तक, बगीचे में घुसा वन्यजीव
Bagbahara Leopard News: नगरीय सीमा से लगे सीताराम अग्रवाल के बगीचे में मंगलवार शाम तेंदुआ घुस आया। कर्मचारियों ने छिपकर उसका वीडियो बनाया। वन विभाग ने वीडियो देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि की और क्षेत्र में गश्त व निगरानी बढ़ा दी है।
Mahasamund News: रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष समेत 5 महिलाएं थाने में बैठाई गईं, 4 महीने से भुगतान का मुद्दा
Mahasamund News: महासमुंद में चार महीने से भुगतान नहीं मिलने के मुद्दे पर मंत्रालय जाने की तैयारी कर रही रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष समेत छह महिलाओं को पुलिस थाने लाई। पुलिस ने कार्रवाई या हिरासत से इनकार किया।
Hindi Diwas: शांत्रीबाई महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा, नाट्य मंचन और कविता पाठ से गूंजा परिसर
Hindi Diwas: महासमुन्द स्थित शांत्रीबाई कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने नाटक मंचन, कविता पाठ, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।
CG crime news: 70 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार और एक फरार
CG crime news: महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटेवा और सरायपाली थाना क्षेत्रों से कुल 70 लीटर हाथ-भट्टी महुआ शराब जब्त की है। पटेवा में बाइक से शराब ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि सरायपाली में बाड़ी से शराब बरामद कर आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
husband killed wife: पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप, पति ने जैक रॉड से वार कर पत्नी की हत्या
husband killed wife: छत्तीसगढ़ के बड़े टेमरी गांव में पारिवारिक विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका सुभाषिनी साव का शव घर के रसोईघर में मिला। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति बालकराम साव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Mahasamund News: कांग्रेस भवन में मनाई गई अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती, वक्ताओं ने बताया युवाओं का प्रेरणास्रोत
Mahasamund News: महासमुंद कांग्रेस भवन में अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग, बलिदान व विचारों को याद किया।
Right To Information Act 2005: RTI प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश
Right To Information Act 2005: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मास्टर ट्रेनर्स को ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने तथा RTI आवेदनों का समय-सीमा में उचित निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में RTI की धाराओं, आवेदन प्रक्रिया, अपील व्यवस्था और ऑनलाइन पोर्टल संचालन की जानकारी दी गई।
Vande Mataram Campaign: सरस्वती शिशु मंदिर में बना देशभक्ति का माहौल, 6 संस्थानों के छात्रों ने लिया हिस्सा
Vande Mataram Campaign: ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ अभियान के तहत बागबाहरा के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना। नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पहुंचे 2038 प्रतिभागियों ने सुबह 11 बजे एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।