महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1270 खबरें
Vande Mataram Campaign: सरस्वती शिशु मंदिर में बना देशभक्ति का माहौल, 6 संस्थानों के छात्रों ने लिया हिस्सा
Vande Mataram Campaign: ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ अभियान के तहत बागबाहरा के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना। नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पहुंचे 2038 प्रतिभागियों ने सुबह 11 बजे एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।
Rescue Operation: मुड़ना इंटकवेल में फंसे दो कर्मचारी, 24 घंटे बाद सफल रेस्क्यू ऑपरेशन
Rescue Operation: महासमुंद के मुड़ना स्थित इंटकवेल में बाढ़ का पानी भरने से फंसे नगर पालिका के दो कर्मचारियों तुलाराम रात्रे और हीरालाल पटेल को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भारी बारिश और गंगरेल बांध के गेट खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। अब इंटकवेल से पानी सप्लाई प्रभावित होने के कारण शहर में टैंकरों के जरिए जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।
Tribal Hoste: 1985 के भवन में रह रहे छात्र, जर्जर छत से खतरे में 29 बच्चों की जान
Tribal Hoste: 1985 में निर्मित खल्लारी के आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास की छत का प्लास्टर गिरने से 29 बच्चों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है। निरीक्षण में जर्जर छत, टूटी खिड़कियां और सीपेज की समस्या सामने आई। मामले में कलेक्टर से तकनीकी जांच और शीघ्र मरम्मत की मांग की गई है।
Mahasamund News: जिला अस्पताल में जांच सुविधाओं को लेकर राहत, एक्स-रे फिल्म वितरण शुरू
Mahasamund News: जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म की कमी और सोनोग्राफी की लंबी वेटिंग से मरीजों को परेशानी हो रही थी। खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एक्स-रे फिल्म मरीजों को मैनुअली देने की व्यवस्था शुरू कर दी है। वहीं, सोनोग्राफी सुविधा बेहतर करने के लिए मशीन और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा
Ganesh Visarjan Violence: बिलासपुर में गणेश विसर्जन के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी क्षेत्र में नशे में धुत युवकों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।
Mahasamund News: मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने वाले मुख्य सरगना समेत 5 आरोपी पकड़ाए, ₹1.48 करोड़ कैश बरामद
Mahasamund News: पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी में 1.48 करोड़ रुपये नकद समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं।
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा वंदे मातरम्, 150वीं वर्षगांठ पर हुआ आयोजन
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नमामि भारतम् कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 300 विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने सामूहिक वंदे मातरम् गायन में भाग लेकर राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक महत्व को याद किया।
Bhanpur bear rescue: दो दिन बाद आबादी से बाहर हुआ भालू, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
Bhanpur bear rescue: पिछले दो दिनों से रहवासी इलाके में घूम रहे भालू को वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम आरएन राइस मिल के गार्डन से बाहर निकालकर सुरक्षित खुले क्षेत्र की ओर पहुंचाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भालू एनएच पार कर रेलवे पटरी के दूसरी ओर चला गया।
Chhattisgarh ganja smuggling: ओडिशा से आ रही गांजे की दो खेपें से 1.53 करोड़ का माल जब्त, 9 गिरफ्तार
Chhattisgarh ganja smuggling: पुलिस और ANTF ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की दो खेप पकड़ी है। महासमुंद जिले में हुई कार्रवाई में 191 किलो से ज्यादा गांजा, दो वाहन और अन्य सामान जब्त किए गए। पुलिस ने एक महिला समेत 9 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
Mahasamund News: पुरुषोत्तम कौशिक की 96वीं जयंती पर संगोष्ठी, साथियों ने साझा किए संस्मरण
Mahasamund News: शांत्रीबाई कॉलेज परिसर में जुटे समाजसेवी और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग, वक्ताओं ने कहा—कौशिक जी का जीवन आज भी सामाजिक संघर्ष और जनसेवा की प्रेरणा
Mahasamund Car Accident: आधी रात सड़क हादसा, कार ने होर्डिंग को मारी जोरदार टक्कर, पुलिस बोली- हमें जानकारी ही नहीं
Mahasamund Car Accident: खरोरा-बेलसोंडा के बीच 22-23 सितंबर की दरमियानी रात तेज रफ्तार सुजुकी डिजायर ने सड़क किनारे लगे होर्डिंग को जोरदार टक्कर मार दी। कार हादसे के बाद मौके से हटाई गई, प्रत्यक्षदर्शियों ने नाबालिगों के कार चलाने का दावा किया है ।
Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद
Human Trafficking: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो राज्यों में फैले नेटवर्क के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 1.4 करोड़ रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी और नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों के संकेत मिले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।