महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1268 खबरें
Mahasamund News: विकास को गति देने भाजपा शहर मंडल की बैठक, 10 करोड़ के विकास कार्यों पर बनी सहमति
Mahasamund News: शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई। बैठक में नए बस स्टैंड और नगर पालिका भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति की जानकारी दी गई। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर विकसित भारत संकल्प चौक बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
CG Athletics: जूनियर एथलेटिक्स चयन ट्रायल 11 को, ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य
CG Athletics: महासमुंद में नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट के लिए जिला एथलेटिक्स दल का चयन 11 अक्टूबर को सुबह 9 बजे फॉरेस्ट ग्राउंड, बीटीआई रोड पर होगा। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे। ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। खिलाड़ियों को फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। चयनित खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 562 किलो गांजा जब्त किया है। सिंघोड़ा पुलिस ने ट्रक से 560 किलो और खल्लारी पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से 2 किलो गांजा बरामद किया। दोनों मामलों में महाराष्ट्र और बिहार के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार
Gambling Raid: महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंसुला में खुड़खुड़िया जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। छह बाइक समेत 1,35,100 रुपये का सामान जब्त किया गया।
Chhattisgarh farmers: किसानों की 18 मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा भारतीय किसान संघ, सौंपा ज्ञापन
Chhattisgarh farmers: भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने फसलों का लाभकारी मूल्य, सिंचाई व्यवस्था, 24 घंटे बिजली, कृषि आदानों से जीएसटी हटाने, बीज की गुणवत्ता सुधारने समेत कुल 18 मांगें प्रशासन के सामने रखीं।
CG Forest Department: तमोरा जंगल में वन अधिकारियों को घेरा, 4 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट
CG Forest Department: महासमुंद के तमोरा जंगल में वन अमले पर हमले का आरोप है। रेंजर और डिप्टी रेंजर को 4 घंटे बंधक बनाने के मामले में FIR दर्ज हुई है।
CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल
CMHO Mahasamund Controversy: NHM के तहत 42 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति और पदस्थापना को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि 17 सितंबर को तबादला होने के बावजूद पूर्व CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव ने 21 सितंबर को अपने हस्ताक्षर से 42 नर्सिंग ऑफिसर और ANM के नियुक्ति आदेश जारी किए। मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने फाइल तलब कर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आदेशों की वैधता और संबंधित अधिकारी की भूमिका पर फैसला होगा।
Mahasamund Sand Mining Action: खबर का असर, खनिज विभाग की कार्रवाई, बरबसपुर और चिंगरौद से 9 वाहन जब्त
Mahasamund Sand Mining Action: महासमुंद में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बरबसपुर से 5 ट्रैक्टर और चिंगरौद से 4 हाइवा जब्त किए। कार्रवाई कीर्तिमान मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद हुई।
Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना
Mahasamund Theft: चोरों ने दो अलग-अलग व्यावसायिक ठिकानों में चोरी की। राइस मिल से चावल, सिलेंडर और तिरपाल, जबकि स्टोन फैक्ट्री से मशीनरी पार्ट्स चोरी हुए। कुल नुकसान करीब 45 हजार रुपए बताया गया है।
Farmers Protest: महासमुंद में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, 8 अक्टूबर को निकलेगी ट्रैक्टर रैली
Farmers Protest: महासमुंद में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ 8 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन और ट्रैक्टर रैली करेगा। जिलेभर से किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विद्युत विभाग के निजीकरण पर रोक, धान की बकाया राशि के भुगतान समेत करीब 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराएंगे।
Chhattisgarh Cashless Medical Scheme: कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने की मांग तेज, कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी
Chhattisgarh Cashless Medical Scheme: बजट में घोषणा और वित्तीय प्रावधान के बावजूद कैशलेस चिकित्सा योजना की नियमावली जारी नहीं होने से प्रदेशभर के कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संगठन ने कैबिनेट स्तर पर निर्णय लेकर जल्द नियमावली जारी करने और योजना लागू करने की मांग की है।
Leopard Attack: झिटकी कांड वाले तेंदुए की मौत, सिर पर मिलीं गंभीर चोटें, कर्रीपाठ के जंगलों में फिर दिखा दूसरा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ बरकरार
Leopard Attack: महासमुंद के झिटकी गांव में एक ही परिवार के छह लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए की रायपुर जंगल सफारी में उपचार के दौरान मौत हो गई। तेंदुए के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। वहीं, कर्रीपाठ जंगल में दूसरा तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में फिर दहशत फैल गई है।