राष्ट्रीय
कुल 1621 खबरें
Bollywood News: रोहित शेट्टी की Golmaal 5 में अक्षय कुमार की एंट्री, जानिए फिल्म की रिलीज डेट
Bollywood News: रोहित शेट्टी की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। इस फिल्म सीरीज ने हमेशा अपनी मजेदार कहानी, कॉमेडी टाइमिंग और शानदार किरदारों से लोगों का मनोरंजन किया है। अब तक इसके चार भाग रिलीज हो चुके हैं और दर्शक लंबे समय से इसके पांचवें पार्ट का इंतजार कर रहे थे।
West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन
West Bengal bypoll से पहले TMC को बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर और नंदीग्राम सीट पर उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने से चुनावी समीकरण बदल गए हैं।
PM Kisan Yojana: KCC से जोड़ने पर जोर, शिवराज सिंह चौहान बोले- राज्यों को मिलेगा पूरा सहयोग
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को हर संभव सहयोग देगी। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
JP Power News: अदाणी ग्रुप के 51% हिस्सेदारी लेने की खबर पर कंपनी ने दिया जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला
JP Power News: कभी उत्तर भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल रही जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) अब अपने पुराने दौर से काफी दूर पहुंच चुकी है। आर्थिक संकट और दिवालिया प्रक्रिया के बाद कंपनी का नियंत्रण अब अदाणी ग्रुप के हाथों में चला गया है। जेपी ग्रुप की जिन कंपनियों में हिस्सेदारी थी, वहां अब धीरे-धीरे अदाणी समूह की कंपनियों की मौजूदगी बढ़ गई है।
MP E-Scooty Scheme: मेधावी छात्रों का सम्मान, सीएम मोहन यादव ने बांटी ई-स्कूटी की चाबी, छात्रा की स्कूटी पर की सवारी
MP E-Scooty Scheme: भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दी। योजना के तहत प्रदेश के 7400 से अधिक होनहार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। ई-स्कूटी खरीदने वाले छात्रों के खाते में ₹1.20 लाख और पेट्रोल स्कूटी लेने वाले छात्रों को ₹90 हजार की राशि DBT के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी।
PhonePe CEO ने अशनीर ग्रोवर के तर्क पर दिया जवाब, नए UPI MDR नियम 15 अक्टूबर से लागू
PhonePe के सीईओ ने अशनीर ग्रोवर के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही 15 अक्टूबर से नए UPI MDR नियम लागू होने वाले हैं।
Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नया दांव, पीडीए रथ यात्रा के लिए तैयार हुई हाईटेक बस
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव जल्द ही ‘पीडीए रथ यात्रा’ की शुरुआत करने की तैयारी में हैं। इसके लिए तैयार की गई हाईटेक मल्टी-एक्सल बस लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुकी है। बस पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग से जुड़े संदेशों के साथ पार्टी के प्रमुख विचारकों की तस्वीरें लगाई गई हैं।
Rise and Fall Season 2: राजनीति की पिच छोड़ अब OTT के मैदान में उतरेंगे शहजाद पूनावाला
Rise and Fall Season 2: बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला अब OTT की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह Prime Video के रियलिटी शो ‘Rise and Fall’ सीजन 2 में प्रतियोगी के तौर पर नजर आएंगे।
TMC के नाम और सिंबल पर चुनाव आयोग की रोक, राहुल गांधी ने कसा तंज
TMC: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद गहरा गया है। चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए पार्टी के आधिकारिक नाम और ‘जोड़ा घास-फूल’ चिन्ह के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, TMC के दोनों गुट पार्टी के नाम और पहचान पर अपना दावा कर रहे हैं।
West Bengal By Election: नंदीग्राम और रेजीनगर में टेस्ट वाले बयान से सियासी पारा चढ़ा, TMC ने साधा निशाना
West Bengal By Election: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के एक बयान ने राजनीतिक बहस तेज कर दी है। उन्होंने अल्पसंख्यक मतदाताओं से 6 अक्टूबर के मतदान को ‘टेस्ट’ बताते हुए सरकार के विकास कार्यों पर फैसला लेने की अपील की। TMC ने इसे धमकी करार दिया, जबकि बीजेपी ने बयान का बचाव किया है।
iPhone 18 की खरीद को लेकर मची होड़, रात 10 बजे से लाइन में लगे लोग, 3 लाख के पार पहुंची कीमत
Apple की नई iPhone 18 Series की भारत में आधिकारिक बिक्री शुरू हो गई है। नए आईफोन को खरीदने के लिए दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों के Apple Stores के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुछ फैंस अपने पसंदीदा मॉडल के लिए रातभर स्टोर के बाहर इंतजार करते नजर आए। iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत ₹1.64 लाख से शुरू होकर ₹3.29 लाख तक जाती है। कंपनी बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के जरिए ग्राहकों को राहत भी दे रही है।
Jindal Supreme IPO: आज बंद हो रहा है आईपीओ, 31 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन और जीएमपी 27%
Jindal Supreme IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। आखिरी दिन तक यह इश्यू 31 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में GMP करीब 27% के आसपास बना हुआ है, जिससे लिस्टिंग को लेकर बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा है।