राष्ट्रीय
859 खबरें
आतंकी नेटवर्क पर ATS की कार्रवाई : गुजरात से जैश-ए-मोहम्मद के 5 और संदिग्ध गिरफ्तार, सीमा पार बैठे आकाओं से जुड़े तार
गुजरात ATS ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां आरोपियों के डिजिटल उपकरणों की जांच कर उनके नेटवर्क, फंडिंग और पाकिस्तान स्थित कथित हैंडलर्स से जुड़े संभावित संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं।
दर्दनाक हादसा : भूखीमाता घाट पर मातम, शिप्रा नदी में डूबकर 24 वर्षीय युवक की मौत
उज्जैन की शिप्रा नदी के भूखीमाता घाट पर देवास निवासी 24 वर्षीय अंगत सिलोडिया की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मां शिप्रा तैराक दल और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिवनी कांड : आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बवाल, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश के सिवनी में एक युवक की पिटाई और उसके जख्मों पर नमक-मिर्च लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में युवक पर आईटीआई छात्रा को परेशान करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं, जबकि मारपीट करने वाले आरोपियों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
सनसनीखेज : शिवपुरी के नरवर किले में बड़ी चोरी, हथियारबंद बदमाश ले गए 400 साल पुरानी तोप
मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से करीब 400 साल पुरानी दुर्लभ तोप चोरी हो गई। हथियारबंद बदमाशों ने गार्डों को धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हेरिटेज तस्करी के एंगल से जांच शुरू कर दी है, जबकि सुरक्षा लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
संकल्प : अध्यात्म और सेवा का संगम पन्ना में एक रोटी गाय के नाम महाअभियान का शुभारंभ
पन्ना में अध्यात्म, सेवा और सनातन संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। रावतपुरा सरकार के सानिध्य और विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसके बाद ‘एक रोटी गाय के नाम’ महाअभियान की शुरुआत हुई। अभियान के जरिए लोगों से गौसेवा और गोवंश संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई।
विवाद खत्म : जाति प्रमाण पत्र विवाद में मंत्री प्रतिमा बागरी को बड़ी राहत, SC प्रमाण पत्र वैध घोषित
मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाण पत्र विवाद में राहत मिली है। छानबीन समिति ने उनके अनुसूचित जाति (SC) प्रमाण पत्र को वैध माना और कांग्रेस की शिकायत को खारिज कर दिया। हालांकि, शिकायतकर्ता प्रदीप अहिरवार ने फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
देश की नई उड़ान : पीएम मोदी ने दिखाई पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, किराया मात्र ₹5 से शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल है और इसमें आधुनिक सुरक्षा तकनीक के साथ कई खास सुविधाएं दी गई हैं।
मिलेगी बड़ी सौगात : PM मोदी आज करेंगे 13 चमचमाते स्टेशनों का लोकार्पण, बदल जाएगा सफर का अंदाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं और स्थानीय संस्कृति की झलक के साथ नया रूप दिया गया है।
वैज्ञानिकों का बड़ा कमाल : अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार, किसानों को मिलेगी 100% मौत बांटने वाली बीमारी से मुक्ति
भारत के वैज्ञानिकों ने सुअरों में फैलने वाली घातक बीमारी अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की पहली स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार इस टीके से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद है।
ब्रिज का मामला : साथ मरने की खाई थी कसम, प्रेमी के कूदते ही नौ दो ग्यारह हुई प्रेमिका
प्रयागराज के नए यमुना ब्रिज पर एक प्रेमी जोड़े के कथित तौर पर साथ आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक के नदी में छलांग लगाने के बाद युवती मौके से फरार हो गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है और युवती की पहचान की जा रही है।
पुरी रथयात्रा में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसे हालात में एक श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं। पुलिस, ODRAF और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
एक पल की चूक ने छीनी जिंदगी : खेत में काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत, पलटा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़ीपानी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे 28 वर्षीय राम बिहारी राठौर की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।