राष्ट्रीय
849 खबरें
JPSC-JSSC आंदोलन : लाठीचार्ज के बाद झारखंड में भड़की सियासत, विरोध में BJP का राज्यव्यापी बंद; रांची में सुरक्षा सख्त
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने झारखंड बंद बुलाया है। भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है।
कब्रिस्तान से लौटते ही बवाल : अतीक के बेटे उमर के काफिले की 30 गाड़ियों ने तोड़ा टोल, कर्मचारियों को रौंदने का प्रयास
अतीक अहमद के बेटे अबान के अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर कथित हंगामे का मामला सामने आया है। पुलिस ने 30 से ज्यादा गाड़ियों के चालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहनों ने टोल बैरियर तोड़ा, कर्मचारियों से अभद्रता की और बिना शुल्क दिए निकल गए।
JPSC-JSSC विवाद : रांची में छात्रों का 17वें दिन विधानसभा घेराव की तैयारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। 17 दिनों से जारी प्रदर्शन के तहत सोमवार को छात्र संगठनों ने विधानसभा महाघेराव का ऐलान किया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विधानसभा क्षेत्र में BNSS की धारा 163 लागू कर दी है।
हलिशहर में ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव और नारेबाजी, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल के हलिशहर में ममता बनर्जी के काफिले को भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं। ममता बनर्जी ने घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
असम में बाढ़ का कहर जारी : 98 लोगों की मौत, 13 जिलों में 1.55 लाख से ज्यादा प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 जिलों के 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राहत शिविरों में हजारों लोग रह रहे हैं और हजारों हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।
गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत
बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर पंचकवासा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात के छह युवकों की मौत हो गई। महाकाल दर्शन कर लौट रही ईको कार को गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। एक युवक गंभीर घायल है, जबकि ट्रॉला चालक फरार है।
फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच
Air India की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI2379 में टर्बुलेंस के दौरान विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया था। हादसे के बाद एक पायलट के डोप टेस्ट पॉजिटिव होने का दावा सामने आया है, हालांकि एयरलाइन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। DGCA पूरे मामले की जांच कर रहा है।
JPSC-JSSC : रांची में परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल जारी, वार्ता पर सस्पेंस के बीच विधानसभा घेराव की तैयारी
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। अब अभ्यर्थी विधानसभा मार्च की तैयारी कर रहे हैं, वहीं आंदोलन में छात्र गुटों के बीच मतभेद भी सामने आ रहे हैं।
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, अस्पताल गेट पर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म
रामनगर से सतना जिला अस्पताल रेफर की गई 25 वर्षीय प्रसूता ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। गंभीर मेडिकल हिस्ट्री के बावजूद नर्सिंग स्टाफ की तत्परता से मां और नवजात को सुरक्षित प्रसूति वार्ड में भर्ती किया गया। जांच के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई।
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी, सिर्फ सवाल न उठाएं, समाधान भी खोजें, आने वाले 35 साल भारत की नींव तय करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा केवल डिग्री लेकर नहीं जा रहे, बल्कि देश के भविष्य को आकार देने की जिम्मेदारी लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों से नई चीजें सीखने, सवाल पूछने और समाज की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने का आह्वान किया।
बुलंदशहर लौटते ही सांसद पप्पू यादव पर जूता फेकने वालों का हुआ ग्रैंड वेलकम, डीजे और फूल-मालाओं के साथ निकाला गया जुलूस
बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के मामले में आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि का उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित गांव में पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। दोनों ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद हमला करना नहीं, बल्कि सांसद से सवाल पूछना था।
आजादी के दशकों बाद भी पालकी के सहारे अस्पताल पहुंचने को मजबूर ग्रामीण, सोहावल खुर्द से विकास के दावों की खुली पोल
रीवा जिले के जवा जनपद की सोहावल खुर्द ग्राम पंचायत के गढ़ुआई टोला से सामने आया वीडियो प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण 12 वर्षीय बीमार बच्चे को कपड़े की पालकी में उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क दलदल में बदल जाती है और वर्षों से पक्की सड़क की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।