राष्ट्रीय
849 खबरें
सुप्रीम कोर्ट सख्त : बिना इंश्योरेंस सड़कों पर दौड़ रहे 16 करोड़ से ज्यादा वाहन, पेट्रोल पंपों पर लागू हो सकता है नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल नियम
देश में बिना वैध मोटर इंश्योरेंस के चल रहे करोड़ों वाहनों पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त कदम उठाया है। अदालत ने केंद्र सरकार, सड़क परिवहन मंत्रालय और IRDAI को ऐसा पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें पेट्रोल पंपों पर वाहन का इंश्योरेंस स्टेटस जांचने की व्यवस्था हो सकती है। प्रस्ताव के अनुसार, बीमा खत्म होने पर वाहन मालिक को ईंधन देने से पहले इंश्योरेंस रिन्यू कराना पड़ सकता है।
जर्जर सड़क: नांदनी गांव में रास्ता बनी मुसीबत, दलदल से होकर गुजरी अंतिम यात्रा
नांदनी में मुक्तिधाम तक पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को एक महिला की अंतिम यात्रा घुटनों तक भरे कीचड़ और दलदली रास्ते से निकाली गई, जहां लोगों ने शव को कंधों पर उठाकर मुक्तिधाम तक पहुंचाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से मांग के बावजूद सड़क निर्माण नहीं हुआ है। पंचायत ने रास्ते के सीमांकन और निर्माण के लिए एसडीएम को पत्र भेजने की बात कही है।
करोड़ों की लागत से बन रहे पुल में लेट-लतीफी, बारिश ने बढ़ाई 8 से ज्यादा गांवों की मुसीबतें
धार जिले के लोहारीखुर्द-आहू-धार मुख्य मार्ग पर 366.39 लाख रुपये की लागत से बन रहे पुल का अस्थायी डायवर्जन बारिश में बह गया। इसके चलते 8 से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।
दर्दनाक हादसा: रील बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, बृहस्पति कुंड में 24 घंटे बाद मिला शव
प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय 22 वर्षीय युवक सुखेंद्र गोंड गहरी खाई में गिर गया। 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDERF टीम ने उसका शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
आदिवासी अंचल में सूखे जैसे हालात, खेतों में दरारें देख किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश नहीं होने से ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम कोठी और आसपास के गांवों में खेती संकट में आ गई है। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और किसान बोरवेल के सहारे धान की फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों की समस्या को देखते हुए बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।
मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर ठगी, युवक से लिए 2 लाख रुपये
एक युवक को ओमान में मस्जिद का इमाम बनाने का झांसा देकर एजेंट ने करीब 2 लाख रुपये लिए। मस्कट पहुंचने के बाद युवक को इमाम की नौकरी देने के बजाय सफाई और अन्य कामों में लगा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि उससे रोजाना 14 से 15 घंटे काम कराया गया, लेकिन वेतन और खाने तक के पैसे नहीं दिए गए। मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलने के बाद कुछ भारतीयों की मदद से भारतीय दूतावास ने उसे सुरक्षित भारत वापस भेजा।
छोटे विवाद से बड़ा बवाल : बलालपुर में महिला से मारपीट मामले में पुलिस ने शुरू की जांच
बलालपुर गांव में घूरे पर गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि परिवार के लोगों ने महिला को घर से बाहर निकालकर पेड़ से बांध दिया और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 हजार करोड़ राजस्व देने वाले सिंगरौली में बदहाली की तस्वीर सड़क व्यवस्था पर उठे सवाल
सिंगरौली जिले में सामने आई दो दर्दनाक घटनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मामले में एंबुलेंस नहीं मिलने पर पिता को अपने 8 वर्षीय बेटे का शव बाइक पर रखकर 10 किलोमीटर तक ले जाना पड़ा, जबकि दूसरी घटना में खराब सड़क और कीचड़ के कारण परिजनों को शव को खाट पर रखकर गांव तक पहुंचाना पड़ा।
यौन उत्पीड़न मामला में सबूतों के अभाव पर बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और मानसिक शोषण के आरोपों में अदालत ने उन्हें और सह-आरोपी विनोद तोमर को पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, संबंधित राज्य को सौंपी जांच
दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जीरो FIR दर्ज की है। मामले की जांच में वीडियो की सत्यता, उसमें शामिल लोगों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत
कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर हत्या के आरोपी से ₹75 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद मामले की जांच जबलपुर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल को सौंपी गई है।
पढ़ाई के साथ अपराध : किराए की कार बेचकर फिर चुरा लेते थे, छात्र गैंग का हैरान करने वाला खुलासा
मध्य प्रदेश के भिंड में बरोही थाना पुलिस और साइबर सेल ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपी SSC-CGL और LLB की पढ़ाई कर रहे थे तथा फर्जी दस्तावेज और GPS की मदद से किराए की कारें सस्ते दामों में बेचकर बाद में दोबारा चोरी कर लेते थे। पुलिस ने चोरी की कार, फर्जी आरसी और नकदी बरामद की है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।