विदेश
208 खबरें
सुरक्षा परिषद चुनाव : जर्मनी की हार, भारत की स्थायी सदस्यता मुहिम के लिए भी संकेत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अस्थायी सदस्यता के लिए हुए चुनाव में जर्मनी को बड़ा झटका लगा है। पश्चिमी यूरोप और अन्य समूह की दो सीटों के लिए हुए मतदान में जर्मनी केवल 104 वोट हासिल कर सका, जबकि पुर्तगाल को 134 और ऑस्ट्रिया को 131 वोट मिले। दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण जर्मनी अगले दो वर्षों के लिए सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता हासिल करने में विफल रहा।
रूसी का चेकमेट : सुखोई Su-75 स्टील्थ फाइटर का प्रोटोटाइप तैयार, क्या भारत बनेगा इसका गेम-चेंजर पार्टनर?
रूस ने अपने दूसरे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान Su-75 Checkmate के पहले फ्लाइंग प्रोटोटाइप के निर्माण की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वर्ष 2021 में पहली बार पेश किए गए इस विमान की परियोजना लंबे समय से देरी का सामना कर रही थी, लेकिन अब इसके पुर्जों और एडवांस सेंसरों का परीक्षण शुरू हो चुका है।
युद्धकाल बना अवसर : इजरायल के रक्षा उद्योग ने रचा नया इतिहास
इजरायल का रक्षा निर्यात वर्ष 2025 में 19 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही देश ने लगातार पांचवें वर्ष रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। इस बढ़ोतरी में मिसाइल, रॉकेट और एयर डिफेंस सिस्टम की सबसे बड़ी भूमिका रही। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब इजरायल गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह, यमन में हूती विद्रोहियों और क्षेत्रीय स्तर पर ईरान से जुड़े सुरक्षा तनावों का सामना कर रहा है।
भारतीय मानसून : नई चुनौती, अटलांटिक महासागर में बढ़ रही रहस्यमयी ठंडक
अटलांटिक महासागर में स्थित रहस्यमयी कोल्ड ब्लबनामक क्षेत्र वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जहां दुनिया के अधिकांश महासागर जलवायु परिवर्तन के कारण गर्म हो रहे हैं, वहीं यह इलाका लगातार ठंडा हो रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बदलाव जेट स्ट्रीम और वैश्विक मौसम प्रणालियों को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर भारत के मानसून पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह प्रवृत्ति जारी रही तो वर्षा के पैटर्न में बदलाव आ सकता है, जिससे कृषि, जल संसाधन और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि वैज्ञानिक इस क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहे हैं और इसके संभावित प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध : फ्रांस की पहल को बढ़ता समर्थन, नॉर्वे हुआ शामिल
यूरोप में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में फ्रांस की पहल को एक और बड़ा समर्थन मिला है। नॉर्वे ने फ्रांस की ‘फॉरवर्ड डिटरेंस’ पहल में शामिल होने की घोषणा की है, जिसके तहत यूरोपीय सुरक्षा में फ्रांस की परमाणु क्षमता की भूमिका पर चर्चा की जा रही है। इससे पहले जर्मनी, पोलैंड, नीदरलैंड्स, बेल्जियम, डेनमार्क, स्वीडन, ग्रीस और यूनाइटेड किंगडम भी इस पहल से जुड़ चुके हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंताओं के बीच यूरोपीय देश रक्षा सहयोग के नए विकल्प तलाश रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे यूरोप में फ्रांस की रणनीतिक और सुरक्षा भूमिका लगातार मजबूत होती नजर आ रही है।
ऑपरेशन चेकमेट : अवैध रूप से ट्रक चला रहे 30 भारतीयों समेत 52 गिरफ्तार, डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू
अमेरिका के एरिजोना स्थित यूमा सेक्टर में यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत 52 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 30 भारतीय नागरिक शामिल हैं। ये लोग बिना वैध वर्क परमिट के कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे।
मध्य पूर्व में महासंकट : तुम पागल हो चुके हो..., लेबनान पर हमलों से भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को लगाई कड़ी फटकार!
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजराइल की सैन्य कार्रवाई ने वैश्विक राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बातचीत में इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस हुई।
रनवे की मजबूरी खत्म : Shield AI ने लॉन्च किया X-BAT, हाइवमाइंड ऑटोनोमी से लैस दुनिया का पहला वर्टिकल टेकऑफ फाइटर जेट
अमेरिकी डिफेंस टेक कंपनी Shield AI ने अपने नए AI-पावर्ड फाइटर जेट X-BAT का अनावरण किया है। यह अगली पीढ़ी का वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) एयरक्राफ्ट है, जिसे किसी रनवे की जरूरत नहीं होती। इसमें मौजूद Hivemind Autonomy Software इसे पूरी तरह AI-ड्रिवन बनाता है, जिससे यह बिना कम्युनिकेशन के भी मिशन पूरा करने में सक्षम है।
पाकिस्तान : EU नेता की भारत पर टिप्पणी, काजा कल्लास के बयान पर छिड़ी बहस
यूरोपीय यूनियन की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान में दिए गए अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत पाकिस्तान को अपनी और अपने नागरिकों की रक्षा करने का अधिकार है। यह टिप्पणी भारत के ऑपरेशन सिंदूर और हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव के संदर्भ में सामने आई है। हालांकि कल्लास ने क्षेत्रीय विवादों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति को सबसे बेहतर रास्ता बताया, लेकिन उनके बयान को कुछ विश्लेषक पाकिस्तान के पक्ष में झुका हुआ मान रहे हैं, जिससे नई कूटनीतिक बहस शुरू हो गई है।
महायुद्ध के आसार : अमेरिका के रडार तबाह करने के बाद ईरान का भीषण पलटवार, कुवैत तक गूंजे सायरन
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान के रडार और ड्रोन ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिन्हें उसने “आत्मरक्षा” बताया। इसके जवाब में ईरान की IRGC ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया।
ईरान : अमेरिका और इजरायल की रणनीति हुई नाकाम, हम पहले से ज्यादा मजबूत
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ अधिकारी यादोल्लाह जावानी ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल ईरान को कमजोर करने के अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि तमाम सैन्य दबाव, प्रतिबंधों और क्षेत्रीय तनाव के बावजूद ईरान पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा है। जावानी ने यह भी कहा कि अब अमेरिका के सामने केवल दो विकल्प बचे हैं—या तो क्षेत्रीय वास्तविकताओं को स्वीकार करते हुए कूटनीतिक रास्ता अपनाए या फिर टकराव की नीति जारी रखकर और अधिक नुकसान उठाए।
ड्रैगन बनाम जापान : शांग्री-ला डायलॉग में तीखी बहस, एशिया के बदलते सुरक्षा चक्रव्यूह पर आमने-सामने दो महाशक्तियां
सिंगापुर में आयोजित एशिया के सबसे बड़े सुरक्षा सम्मेलन शांग्री-ला डायलॉग में जापान और चीन के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। जापान ने ताइवान जलडमरूमध्य, दक्षिण चीन सागर और सेनकाकू द्वीपों के आसपास चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई, जबकि चीन ने इसे अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताते हुए कड़ा विरोध किया।