विदेश
कुल 292 खबरें
मोदी के मुरीद : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- दोनों देशों के संबंध सबसे बेहतरीन दौर में
अमेरिकी विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच व्यापार, जरूरी सामानों की आपूर्ति, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अपनी मेहनत और काबिलियत से अमेरिका को हर क्षेत्र में समृद्ध और मजबूत बनाया है।
वेनेजुएला में फिर तबाही : भूकंप से अब तक 900 से अधिक की मौतें, मदद को आगे आया भारत
वेनेजुएला में आए दो विनाशकारी भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 900 से अधिक की मौत और 3,000 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स से लोगों में दहशत बनी हुई है। इस बीच भारत ने ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत 41 सदस्यीय मेडिकल टीम और सैन्य डॉक्टरों को राहत एवं उपचार के लिए रवाना किया है।
फिर भड़का तनाव : ईरान ने कार्गो शिप पर दागा ड्रोन, ट्रंप की नीति पर उठे सवाल
होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा सिंगापुर के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर ड्रोन हमला किए जाने से खाड़ी क्षेत्र में तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, हमला सुनियोजित था और जहाज को नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी नाविक सुरक्षित हैं।
भूकंप का कहर : 188 मौतें, 1,500 से ज्यादा घायल, काराकस में तबाही का मंजर
आपदा प्रबंधन और स्थानीय बचावकर्मी कड़कड़ाती ठंड और खौफ के बीच मलबे में दबे लोगों को तलाशने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। इस हादसे में अब तक कम से कम 188 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1,500 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
खेल-खेल में लगी आग : जब 5 साल के बच्चे ने फूंक दिए 30 iPhone, पिता के रिएक्शन ने जीता दिल
चीन के शेनझेन में पांच साल के बच्चे ने बिजली की चिंगारी से टिश्यू पेपर जलाया, जिससे घर में बने मोबाइल वर्कशॉप में आग फैल गई। हादसे में करीब 30 मोबाइल फोन, जिनमें कई आईफोन भी थे, जलकर राख हो गए और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पिता ने गुस्सा करने के बजाय बच्चे को प्यार से आग के खतरे और गलती से सीख लेने की बात समझाई।
वेनेजुएला में भूकंप का कहर, 164 लोगों की मौत, राहत अभियान जारी
वेनेजुएला में महज 39 सेकेंड के अंतराल में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आने से भारी तबाही मच गई। अब तक 164 लोगों की मौत और 971 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। कई इमारतें ढह गईं, जबकि सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।
वेनेजुएला में प्रकृति का तांडव : 39 सेकंड में आए दो विनाशकारी भूकंप, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। राजधानी कराकास समेत कई शहरों में इमारतें ढह गईं, सड़कें फट गईं और हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बड़े पैमाने पर जनहानि की चेतावनी दी है, जबकि राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट से हड़कंप : गाजा में युद्धविराम के बाद भी बच्चों को निशाना बना रही इजरायली सेना
United Nations के स्वतंत्र जांच आयोग की नई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गाजा में इजरायली सैन्य अभियानों के दौरान फिलिस्तीनी बच्चों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले आठ महीनों में 1,000 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 250 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं।
रेस्क्यू मिशन : होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 11 हजार से ज्यादा नाविकों की होगी वतन वापसी
मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी International Maritime Organization (IMO) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे लगभग 11,000 नाविकों को सुरक्षित निकालने के लिए बड़े पैमाने पर निकासी अभियान शुरू किया है।
ट्रंप का बड़ा आरोप : भारत अमेरिकी सामानों पर लगाता है 175% तक टैक्स
नई किताब रिजीम चेंज में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा अमेरिकी सामानों पर लगाए जाने वाले टैरिफ के आधिकारिक अमेरिकी आंकड़ों को खारिज कर दिया था। ट्रंप ने कहा कि भारत वास्तविकता में करीब 175% तक टैरिफ वसूलता है, जबकि कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने USTR के आधिकारिक डेटा का हवाला दिया।
US-Iran : पश्चिम एशिया में हालात सुधरे, भारत के 11 जहाज सुरक्षित निकले
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने लगा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल चुके हैं, जबकि 10 भारतीय जहाज अब भी फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं। सरकार क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
दिखाए तेवर : अमेरिका-ईरान वार्ता के पहले ही दौर में बढ़ा तनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को फिर दी कड़े कदम उठाने की चेतावनी
स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई वार्ता के पहले दौर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर उभरकर सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौते की शर्तों का पालन नहीं करने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है।