Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ चक्काजाम : सेरीखेड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

चक्काजाम : सेरीखेड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी चालक फरार

मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेरीखेड़ी में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों—गोलू यादव और राजू यादव—की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और भारी वाहनों की लापरवाही पर रोक लगाने व फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इससे यातायात बाधित हो गया और पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Apr 2026, 06:08 PM · अपडेट: 30 Apr 2026, 08:06 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरीखेड़ी में बीती रात हुए एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियाँ उजाड़ दीं, जिसके विरोध में आज सुबह आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। 
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि क्षेत्र में भारी वाहनों की बेकाबू रफ़्तार पर तत्काल लगाम लगाई जाए और फरार ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।​
ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर 
यह हृदयविदारक घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब जिंदल कॉलोनी ओड़िया बस्ती निवासी गोलू यादव और राजू यादव रोज की तरह 'सिब्बल ग्रीन' से अपना काम खत्म कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सेरीखेड़ी के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे। 
एक ने मौके पर दूसरे ने रास्ते मे तोड़ा दम 
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन गोलू यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, वहीं गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अपनी अंतिम सांस ली।​इस घटना के बाद सेरीखेड़ी और अग्रसेन धाम चौक क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ़्तार और लापरवाही आम बात हो गई है, जिससे यह क्षेत्र अब दुर्घटना का केंद्र बनता जा रहा है। 
पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग 
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में कड़े ट्रैफिक नियम लागू किए जाएं और पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। ​मामले की जानकारी देते हुए मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 
जल्द होगी गिरफ़्तारी 
पुलिस अधिकारियों ने चक्काजाम कर रहे लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें