Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › Bollywood News: उर्वशी रौतेला की टीम ने AI कंपनी …
Action taken against Urvashi Rautela AI company (Image Source: Social Media)
Action taken against Urvashi Rautela AI company (Image Source: Social Media)
मनोरंजन

Bollywood News: उर्वशी रौतेला की टीम ने AI कंपनी पर लगाया गंभीर आरोप, 7,000 करोड़ रूपए के हर्जाने का दावा

Bollywood News: उर्वशी रौतेला की टीम ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी पर एक्ट्रेस के नाम और उनकी छवि का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। टीम के मुताबिक, इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हर्जाने की मांग भी की गई है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 07:10 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bollywood News: उर्वशी रौतेला की टीम ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी पर एक्ट्रेस के नाम और उनकी छवि का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। टीम के मुताबिक, इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हर्जाने की मांग भी की गई है।
 एक्ट्रेस की टीम का कहना है कि लॉस एंजिल्स स्थित एक AI कंपनी ने कथित तौर पर उर्वशी रौतेला की पहचान, तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल बिना अनुमति किया। टीम ने कहा है कि इस मामले में उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

टीम ने जारी किया बयान

IANS के साथ साझा किए गए एक बयान में उर्वशी रौतेला की टीम ने आरोप लगाया कि संबंधित बिजनेस ने बिना अनुमति एक्ट्रेस के नाम, तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल किया और इससे अरबों डॉलर की वैल्यू तैयार की गई। टीम ने कहा कि कंपनी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिसमें हर्जाने की मांग भी शामिल है।  

 7,000 करोड़ रूपए के हर्जाने का दावा

टीम के मुताबिक, मामले में नुकसान का अनुमान फिलहाल 7,000 करोड़ रूपए लगाया जा रहा है। टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि उर्वशी रौतेला के नाम, तस्वीर या उनसे मिलती-जुलती छवि का किसी भी तरह का व्यावसायिक इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए।

इंस्टाग्राम पर भी साझा किया नोट

उर्वशी रौतेला की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी एक नोट साझा किया। इसमें लॉस एंजिल्स की संबंधित कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने और हर्जाने की मांग का उल्लेख किया गया। 

AI के इस्तेमाल पर सलमान खान ने भी जताई चिंता

AI के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर अभिनेता सलमान खान भी चिंता जाहिर कर चुके हैं। ‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में उन्होंने AI के जरिए तस्वीरों, वीडियो और आवाज के साथ बिना अनुमति छेड़छाड़ किए जाने के मुद्दे पर बात की।

सलमान खान ने AI वीडियो को लेकर कही ये बात

सलमान खान ने AI के जरिए वीडियो और वॉयस डबिंग में बदलाव को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि AI का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति की आवाज या वीडियो को इस तरह बदला जा सकता है कि उसने ऐसा कुछ कहा या किया हुआ दिखाई दे, जो वास्तव में उसने नहीं किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें