Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके Eklavya School Case: कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों से अनुचित व्यवहार के आरोप, कलेक्टर-एसपी से शिकायत Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके Eklavya School Case: कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों से अनुचित व्यवहार के आरोप, कलेक्टर-एसपी से शिकायत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय BRICS Summit: तानाशाही के खिलाफ भारत-ईरान मिलकर ब…
Discussing India-Iran relations and the Chabahar Port
Discussing India-Iran relations and the Chabahar Port
राष्ट्रीय Featured

BRICS Summit: तानाशाही के खिलाफ भारत-ईरान मिलकर बनाएंगे नया ढांचा— सम्मेलन के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का बड़ा बयान

BRICS Summit के 18वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भारत-ईरान संबंधों, चाबहार पोर्ट और वैश्विक राजनीति पर अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ कूटनीतिक नहीं बल्कि हजारों साल पुराने सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं। पेजेश्कियान ने चाबहार परियोजना को दोबारा गति देने और भारत के साथ आर्थिक साझेदारी मजबूत करने की बात कही।

कीर्तिमान न्यूज
13 Sep 2026, 02:36 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
BRICS Summit के 18वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने द्विपक्षीय संबंधों, चाबहार पोर्ट और वैश्विक राजनीति को लेकर कई अहम बातें कही हैं। एक विशेष मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि भारत और ईरान की दोस्ती सदियों पुरानी है और आने वाले समय में दोनों देश मिलकर वैश्विक मोर्चे पर मजबूत भागीदारी निभाएंगे। भारत-ईरान संबंधों पर चर्चा करते हुए राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि हजारों साल पुराना और बेहद गहरा सांस्कृतिक है। 

भारत और ईरान मिल कर करेंगे सहयोग 

उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ मजबूत होते रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं। बढ़ते दबदबे और वैश्विक तानाशाही से मुकाबला करने के लिए भारत और ईरान मिलकर एक नया ढांचा तैयार करेंगे और एक-दूसरे का खुलकर सहयोग करेंगे।" क्षेत्रीय सुरक्षा और चाबहार पोर्ट से जुड़े सवाल पर ईरानी राष्ट्रपति ने बेबाकी से जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि युद्ध के माहौल और हमलों की आशंका के बीच भारतीय निवेशक चाबहार में निवेश क्यों करें, तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। पेजेश्कियान ने कहा, "ईरान ने कभी युद्ध की शुरुआत नहीं की। 

भारतीय निवेशकों के लिए ईरान में अपार संभावनाएं 

अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवीय सिद्धांतों को दरकिनार कर हमारे देश पर बिना वजह हमला किया गया। जहां तक चाबहार का सवाल है, ईरान भू-राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है। हम जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरी गति से फिर शुरू करेंगे और इसमें दोनों देशों को एक-दूसरे की मदद की जरूरत है।" ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों और दोनों देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय निवेशकों के लिए ईरान में अपार संभावनाएं हैं और निवेश की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, "भले ही कोई देश अपनी मर्जी से किसी पर एकतरफा प्रतिबंध थोप दे, लेकिन हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

अमेरिकी कार्रवाइयों ने बांटने के बजाए किया एकजुट 

BRICS सम्मेलन का मूल उद्देश्य भी यही है कि सदस्य देश आपसी सहयोग बढ़ाएं। हम हर तरह की पार्टनरशिप के लिए हमेशा तैयार हैं।"  पिछले छह महीनों से अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव पर राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाइयों ने ईरानी जनता को बांटे जाने के बजाय और एकजुट कर दिया है। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "अमेरिका को अपनी ताकत पर घमंड था, इसलिए उसने हमला किया। उन्हें लगा कि वे वेनेजुएला की तरह यहां भी कब्जा जमा लेंगे और अपनी मर्जी की कठपुतली सरकार बना देंगे, लेकिन उनकी यह सोच पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।"
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें