Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल MRPL blast: मंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके से सहमे लोग, खिड़कियां और घर तक कांपे, कई किमी दूर तक सुना गया खौफनाक शोर emergency landing: दुबई-इजराइल फ्लाइट में इमरजेंसी सिग्नल के बाद सऊदी में लैंडिंग, पायलटों के बीच विवाद की आशंका Raipur Central Jail: उगाही और मारपीट के गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर कैदियों के वीडियो वायरल Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल MRPL blast: मंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके से सहमे लोग, खिड़कियां और घर तक कांपे, कई किमी दूर तक सुना गया खौफनाक शोर emergency landing: दुबई-इजराइल फ्लाइट में इमरजेंसी सिग्नल के बाद सऊदी में लैंडिंग, पायलटों के बीच विवाद की आशंका Raipur Central Jail: उगाही और मारपीट के गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर कैदियों के वीडियो वायरल Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › विदेश › emergency landing: दुबई-इजराइल फ्लाइट में इमरजेंस…
Dubai-Israel flight emergency landing at Saudi Arabia (Image Source: social media)
Dubai-Israel flight emergency landing at Saudi Arabia (Image Source: social media)
🔴 BREAKING विदेश Featured

emergency landing: दुबई-इजराइल फ्लाइट में इमरजेंसी सिग्नल के बाद सऊदी में लैंडिंग, पायलटों के बीच विवाद की आशंका

emergency landing: दुबई से इजराइल जा रही एक यात्री फ्लाइट ने उड़ान के दौरान 7700 और 7500 इमरजेंसी सिग्नल भेजे, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। शुरुआती जांच में कॉकपिट विवाद की आशंका जताई जा रही है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 02:18 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
साऊदी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
emergency landing: दुबई से इजराइल जा रहे एक यात्री विमान के अचानक रास्ता बदलने और आपातकालीन सिग्नल भेजने के बाद सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद एक्शन में आई इजरायली वायुसेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अचानक बदला रास्ता और भेजे दो अलग सिग्नल

फ्लाइट ट्रैकिंग आंकड़ों के अनुसार, मिड-एयर में उड़ान के दौरान विमान से अचानक आपात स्थिति का संकेत देने वाला 7700 स्क्वॉक कोड भेजा गया। इसके ठीक बाद ही अपहरण (हाईजैक) का संकेत देने वाला 7500 कोड भी ट्रांसमिट हुआ। इमरजेंसी सिग्नल के बाद जहाज ने अपनी तय दिशा बदलकर इजराइल की बजाय सऊदी अरब का रुख किया और ताबुक हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। लैंडिंग के तुरंत बाद फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स से विमान का लाइव डेटा दिखना बंद हो गया, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई।

क्या पायलटों के झगड़े से पैदा हुई स्थिति? 

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच में किसी बाहरी हमले या आतंकी साजिश के बजाय कॉकपिट के भीतर पायलटों के बीच आपस में तीखी बहस या विवाद होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसी विवाद के दौरान हड़बड़ी या अनजाने में हाईजैकिंग का कोड एक्टिवेट हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इजरायली वायुसेना ने तुरंत लड़ाकू विमानों को रवाना कर दिया था। फिलहाल संबंधित एजेंसियां इस बात की विस्तृत पड़ताल कर रही हैं कि कॉकपिट में ऐसा क्या हुआ था जिसके कारण विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब में उतारना पड़ा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें