Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत
W 𝕏 f
होम › सेहत › Mental Health Awareness: काम में मन नहीं, भविष्य …
Young Generation Mental Stress (Image Source: AI Generated)
Young Generation Mental Stress (Image Source: AI Generated)
सेहत

Mental Health Awareness: काम में मन नहीं, भविष्य कि उम्मीद खत्म, आखिर 25-30 की उम्र में क्यों अंदर से टूट रही है आज की युवा पीढ़ी

Mental Health Awareness: 92 देशों के 50 हजार लोगों पर किए गए एक अध्ययन में युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य पिछली पीढ़ियों की तुलना में कमजोर पाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य की चिंता, नौकरी का दबाव, आर्थिक अस्थिरता और मानसिक थकान युवाओं के जीवन पर असर डाल रहे हैं।

क
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 01:42 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mental Health Awareness: सुबह उठते ही एक अजीब सा खिंचाव, काम में बिल्कुल मन न लगना और आने वाले कल को लेकर कोई उम्मीद न होना, यह सिर्फ आपकी या किसी एक की कहानी नहीं है, बल्कि आज के दौर के लाखों युवाओं की रोज़मर्रा की हकीकत बन चुकी है। हाल ही में दुनिया के 92 देशों के 50,000 से ज्यादा लोगों पर किए गए एक बड़े अध्ययन ने इस कड़वी सच्चाई पर मुहर लगा दी है। सोशल इंडिकेटर्स रिसर्च जर्नल में छपी इस रिसर्च के मुताबिक, आज की युवा पीढ़ी भीतर से खुद को बहुत खाली और थका हुआ महसूस कर रही है। हैरानी की बात यह है कि पिछली पीढ़ियों के मुकाबले आज के युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य का स्तर काफी नीचे गिर गया है।

आखिर कहां से आ रहा है यह खालीपन? 

इस वैश्विक अध्ययन से यह साफ हुआ है कि मामला सिर्फ भविष्य की अनिश्चितता का नहीं है, बल्कि युवा वर्तमान में ही मानसिक रूप से बुरी तरह जूझ रहे हैं। रिसर्च में पाया गया कि युवाओं में जीवन शक्ति (Vitality), भावनात्मक स्थिरता और मुश्किल वक्त से पार पाने की क्षमता (Resilience) जैसी बुनियादी खूबियां तेजी से कम हो रही हैं। पब्लिक हेल्थ में प्रोफेसर का कहना है कि यह स्थिति किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ युवाओं या आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ लोगों का सवाल नहीं है, बल्कि पूरी आबादी यह महसूस कर रही है कि अब उनकी सहनशक्ति जवाब दे रही है।
दिलचस्प बात यह है कि जब लोग अपनी निजी जिंदगी और अनुभवों के बारे में सोचते हैं, तो वे उन्हें काफी हद तक सकारात्मक पाते हैं। लेकिन जैसे ही वे अपने नियंत्रण से बाहर की चीजों—जैसे राजनीतिक उथल-पुथल, आर्थिक अस्थिरता या वैश्विक संकट—के बारे में सोचते हैं, उनका तनाव और डर कई गुना बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े 10 अहम सवाल पूछे थे। इनमें खुद की काबिलियत पर भरोसा, आशावाद, आत्मसम्मान, सकारात्मक भावनाएं और ऊर्जा जैसे पहलू शामिल थे। इसके अलावा तनाव, अवसाद और कुल संतुष्टि को भी परखा गया। नतीजों में सामने आया कि युवाओं का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, जबकि नौकरीपेशा लोग भी इस मानसिक थकान से अछूते नहीं हैं।

अब सिर्फ कागजी दावों से काम नहीं चलेगा

प्रोफेसर रुगेरी साफ कहते हैं कि अब नेताओं और नीति-निर्माताओं को सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ी-बड़ी बातें करने या ऊपरी तौर पर बजट दिखाने से काम नहीं चलेगा। आज जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
इनमें सबसे अहम मुद्दे हैं: 
  • नौकरी की सुरक्षा: एआई (AI) और ऑटोमेशन के दौर में युवाओं के मन में नौकरियों के खत्म होने का जो डर बैठा है, उसे दूर करना। 
  • मानसिक थकान के कारणों पर वार: कामकाजी उम्र के लोगों पर पड़ रहे अत्यधिक मानसिक दबाव के असली कारणों को पहचानना और उन्हें कम करना। 
  • भरोसा जगाना: युवाओं के मन में भविष्य के अवसरों को लेकर आत्मविश्वास पैदा करना।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें