"अंतिम विदाई" के लिए 15 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Doman Lal Korswada: CM साय ने दी अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर पर अर्पित किया पुष्पचक्र
Doman Lal Korswada: बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचकर दिवंगत अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अंतिम विदाई दी।
रायपुर
असम में ड्यूटी के बाद लापता BSF जवान की मौत, गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
असम में तैनात बीएसएफ जवान कमलेश केरकेट्टा की मौत हो गई। नाइट ड्यूटी के बाद कैंप से लापता हुए जवान का शव करीब एक किलोमीटर दूर मिला। गृह ग्राम कपाटबहरी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राष्ट्रीय
खामेनेई को अंतिम विदाई : अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारत, ईरान जाएगा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत भी शामिल होगा। भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा तेहरान जाएंगे। वे वहां देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास न्योता मिला था, जिसके बाद इस उच्च स्तरीय दल को भेजने का फैसला हुआ।
मनोरंजन
टूटा दुखों का पहाड़ : बेहद करीबी कुमुद राणे के निधन से शोक में डूबे सलमान-सोहेल, अंतिम विदाई में रो पड़े सितारे
बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan और उनका परिवार अपनी करीबी पारिवारिक मित्र कुमुद राणे के निधन से गहरे शोक में है। कुमुद राणे को Sohail Khan अपनी बहन मानते थे। सोहेल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में सलमान खान, सोहेल खान, Arbaaz Khan, सलमा खान और हेलेन सहित पूरा खान परिवार मौजूद रहा।
राज्य सरकार
Mahasamund News: मानवता की सच्ची मिसाल पेश कर शीला प्रधान ने लिया देहदान का संकल्प
Mahasamund News: महासमुंद की शीला प्रधान ने मृत्यु के बाद देहदान का संकल्प लिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उनके इस फैसले को मानव सेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।
राष्ट्रीय
Indore News: चार बेटों ने नहीं निभाया मां का फर्ज, समाजसेवियों ने कराया अंतिम संस्कार
Indore News: एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद चारों बेटों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लता बाई ने अपनी जमा पूंजी से फ्लैट खरीदा था, लेकिन बाद में उन्हें घर से बाहर कर दिया गया। वृद्धाश्रम में रह रही लता बाई की मौत के बाद समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने आगे आकर उनका अंतिम संस्कार कराया।
बिलासपुर
बिलासपुर मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर विवाद, निगम कर्मचारी हटाई गई
यह मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम का है। जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। परिवार का कहना था कि वह उनके लिए परिवार के सदस्य जैसा था, इसलिए उन्होंने भावनात्मक जुड़ाव के चलते हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया।
बिलासपुर
मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर विवाद, लोगों ने जताई आपत्ति
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। एक परिवार ने अपने डॉग को परिवार का सदस्य मानते हुए तोरवा मुक्तिधाम में हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम विदाई दी, जिसका स्थानीय लोगों और संगठनों ने विरोध किया। पार्षद की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
प्रेम विवाह का दर्दनाक अंजाम : मौत के बाद भी नहीं मिला परिवार का सहारा
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रेम विवाह करने के कारण सामाजिक बहिष्कार झेल रही एक महिला की मौत के बाद भी परिजन और समाज अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आए। मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने पहल करते हुए अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था कराई और महिला को सम्मानजनक अंतिम विदाई दिलाई। यह घटना सामाजिक सोच और मानवता को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
रायपुर
अनोखा रिश्ता : न हमला किया, न डराया... गंगाराम मगरमच्छ बन गया गांव का परिवार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बावा मोहतरा गांव का गंगाराम मगरमच्छ इंसान और वन्यजीवों के बीच भरोसे और सह-अस्तित्व की अनोखी मिसाल बन गया था। वर्षों तक तालाब में रहने के बावजूद उसने कभी किसी इंसान या मवेशी को नुकसान नहीं पहुंचाया। ग्रामीणों के साथ उसके शांत व्यवहार की कहानी देश-विदेश तक पहुंची।
बिलासपुर
अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां
बिलासपुर के सरकंडा स्थित जबड़ापारा मुक्तिधाम में लावारिस शवों के दफन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बारिश में मिट्टी बहने से कब्रें खुल रही हैं और मानव अवशेष बाहर दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा, सफाई और शवों को सम्मानजनक तरीके से दफनाने की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
राजनांदगांव
शोक : खैरागढ़ की प्रसिद्ध कामधेनु सौम्या नहीं रहीं, अंतिम दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की प्रसिद्ध मनोहर गौशाला की वर्ल्ड रिकॉर्डधारी कामधेनु गाय ‘सौम्या’ का 23 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 54 इंच लंबी पूंछ के कारण उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। अंतिम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक विधि-विधान से उन्हें समाधि दी गई।