"कार्रवाई शुरू" के लिए 300 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: बेनूर शिविर में योजनाओं का लाभ देने के साथ 371 आवेदनों पर कार्रवाई शुरू
Seva Sankalp Abhiyan: बेनूर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर में 271 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में आवास, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य जांच, राजस्व दस्तावेज, श्रमिक योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
रायपुर
Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल
Road Accident: तेलीबांधा VIP चौक पर कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
Food Safety Action: एक्सपायरी दूध से बन रहा था पनीर, गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां, 2500 किलो माल नष्ट
Food Safety Action: छत्तीसगढ़ के भिलाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान एक्सपायरी दूध से पनीर बनाने, अस्वच्छ वातावरण में मिठाइयां तैयार करने और बिस्किट पैकेट पर भविष्य की तारीख डालने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। विभाग ने करीब 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट कराया। गंभीर गड़बड़ियां मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री के निर्माण पर रोक लगाई गई है।
सरगुजा संभाग
Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विजयदशमी के दौरान अंबिकापुर और जशपुर में आतिशबाजी से जुड़ी घटनाएं सामने आईं। अंबिकापुर में जलता रॉकेट मंच तक पहुंच गया, जबकि जशपुर में पटाखे की चपेट में आने से दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
रायपुर
Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड गुलशन खेमानी की करीब 1.42 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क करने का न्यायालय ने आदेश दिया है। कार्रवाई के दायरे में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में स्थित जमीन, भूखंड, व्यावसायिक दुकान और बैंक एफडी की रकम शामिल है। इस मामले में अब तक 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बिलासपुर
Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
Government Girls Hostel: बिलासपुर के बृहस्पति बाजार स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक स्नातकोत्तर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्रवेश लेने का मामला सामने आया है। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मार्कशीट और हस्ताक्षर को फर्जी बताया। इसके बाद छात्रा को हॉस्टल से निष्कासित कर उसके खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
बिलासपुर
CG News: बिलासपुर में अवैध लकड़ी कारोबार का खुलासा, 31 नग सागौन बरामद
CG News: बिलासपुर जिले के ग्राम बांधा में जुनापारा चौकी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सागौन की लकड़ी के 31 नग चिरान और सिलपट जब्त किए। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Chhattisgarh News: अंबिकापुर में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक जुगेश्वर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महासमुंद
Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Constable Death News: बागबाहरा के पौनी पसारी स्थित चबूतरे पर महासमुंद सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक कृष्णा पटेल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम दाबपाली निवासी कृष्णा पटेल बागबाहरा में निवासरत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।
सूरजपुर
Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला
Crime News: सरगुजा के ग्राम सोयदा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने जीजा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जीजा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मुंगेली
Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप
Forest Department Action: लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। वन अमले ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और उत्खनन में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए हैं।
दुर्ग संभाग
Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज
Illegal Liquor: विदास नगर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।