"क्रिकेट" के लिए 251 परिणाम मिले
Virat Record: कोहली ने छुआ 15 हजार का आंकड़ा, क्रिकेट जगत में मचा तहलका
Virat Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनकी और शुभमन गिल की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया।
क्रिकेट
Sai Sudharsan: भारतीय क्रिकेटर साईं सुदर्शन को लेकर इंटरनेट पर बढ़ी सर्च, जानिए कौन हैं
Sai Sudharsan: भारतीय बल्लेबाज साईं सुदर्शन इन दिनों इंटरनेट सर्च में छाए हुए हैं। जानिए उनके क्रिकेट करियर और अब तक के सफर के बारे में।
क्रिकेट
Odisha Women Cricket: सुभद्रा माझी का कमाल, ओडिशा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बनीं तेज गेंदबाज
Odisha Women Cricket: भुवन क्षेत्र की युवा क्रिकेटर सुभद्रा माझी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। किसान परिवार से आने वाली सुभद्रा का चयन ओडिशा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है। उनकी इस सफलता से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब वह बीसीसीआई की घरेलू अंडर-19 प्रतियोगिताओं में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
क्रिकेट
India vs Japan T20: जापान में पहली बार क्रिकेट खेलेगी टीम इंडिया, 22 सितंबर को होगा भारत-जापान टी20 मैच
India vs Japan T20: भारतीय क्रिकेट टीम 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत का हिस्सा है। मुकाबले के जरिए जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच खेल सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
क्रिकेट
ICC Womens Champions Trophy: महिला क्रिकेट में नया अध्याय, भारत में होगी पहली चैंपियंस ट्रॉफी
ICC Womens Champions Trophy: की मेजबानी भारत करेगा। पहली बार आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। छह टीमों के बीच कुल 16 मुकाबले मुंबई और वडोदरा में होंगे।
क्रिकेट
ACC Men’s Premier Cup: आज से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जानें पूरा शेड्यूल
ACC Men’s Premier Cup: का आगाज 30 अगस्त से ओमान और सिंगापुर के बीच मुकाबले के साथ होगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट का फाइनल 12 सितंबर को कुआलालंपुर के बायूमास ओवल में खेला जाएगा।
क्रिकेट
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 100 छक्के पूरे कर इतिहास रच दिया। 51 टेस्ट और 89 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने बेन स्टोक्स और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
क्रिकेट
बंसुला आईटीआई ग्राउंड में क्रिकेट का महाकुंभ, मनोज इलेवन ने जीता पहला मुकाबला
बसना के ग्राम बंसुला स्थित आईटीआई ग्राउंड में रुद्रा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मानसून प्रीमियम लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन प्रक्रिया से चुनी गई 8 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में मनोज इलेवन ने चैलेंजर क्लब को 5 विकेट से हराया।
क्रिकेट
फैसला : अजिंक्य रहाणे ने छोड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट का मैदान, बोले- हर चीज का एक अंत होता है
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आगे बढ़ने का सही समय आ गया है। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर, परिवार, बीसीसीआई, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और आईपीएल फ्रेंचाइजी का धन्यवाद किया।
क्रिकेट
RCB ने रचा इतिहास, बनी 300 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने नया इतिहास रचते हुए 312 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू हासिल की है और वह 300 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है। वहीं, IPL की बिजनेस वैल्यू बढ़कर 20.6 अरब डॉलर पहुंच गई है, जिससे इसकी वैश्विक खेल लीग के रूप में मजबूत पहचान और बढ़ गई है।
क्रिकेट
एशियन गेम्स : क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान समेत 4 टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में
एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का ड्रॉ घोषित हो गया है। पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है, जबकि महिला वर्ग में भारत का पहला मुकाबला जापान से होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें महिला मुकाबले 17 से 22 सितंबर और पुरुष मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होंगे।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत, क्रिकेट समेत कई बड़े खेलों को नहीं मिली जगह
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में हो रही है। इस बार टूर्नामेंट में क्रिकेट समेत कई प्रमुख खेल शामिल नहीं किए गए हैं। आर्थिक और लॉजिस्टिक कारणों से क्रिकेट को हटाने का फैसला लिया गया। 2022 बर्मिंघम गेम्स में महिला क्रिकेट पहली बार शामिल हुआ था, जिसमें भारत ने सिल्वर मेडल जीता था।