"भारतीय बैडमिंटन" के लिए 15 परिणाम मिले
खेल
Badminton News: 15 साल की तन्वी पत्री का कमाल, यूथ ओलंपिक में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल
Badminton News: ओडिशा की 15 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री ने डकार यूथ ओलंपिक गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। रोमांचक फाइनल में उन्होंने चीन की झांग यी शिन के खिलाफ पांच मैच पॉइंट बचाए, लेकिन 15-21, 21-13, 26-24 से मुकाबला हार गईं।
खेल
PV Sindhu: BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए किया क्वालिफाई, 5 साल बाद टूर्नामेंट में करेंगी वापसी
PV Sindhu: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन के दम पर BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वे पांच साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी करेंगी। 2026 में जापान ओपन और हाइलो ओपन का खिताब जीतने के साथ फ्रेंच ओपन के फाइनल तक पहुंचना उनकी इस सफलता की बड़ी वजह रहा।
खेल
Badminton News: पीवी सिंधू ने फिर लहराया भारत का परचम, हाइलो ओपन सुपर-500 का खिताब किया अपने नाम
Badminton News: पीवी सिंधू ने हाइलो ओपन सुपर-500 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ट को 21-12, 21-14 से हराया। 39 मिनट में मिली इस जीत के साथ सिंधू ने सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया।
खेल
French Open Badminton: पीवी सिंधू और अश्मिता ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
French Open Badminton: टूर्नामेंट में पीवी सिंधू और अश्मिता चालिहा ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अश्मिता ने दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी अकाने यामागुची को हराकर बड़ा उलटफेर किया, जबकि सिंधू ने रिको गुंजी को शिकस्त दी।
खेल
Asian Para Games 2026: भारत का विजयी अभियान जारी, सुवर्णा राज और शीतल -टोमन की जोड़ी ने जीता स्वर्ण
Asian Para Games 2026: चौथे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। सुवर्णा राज और शीतल देवी-टोमन कुमार की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि स्वाति ने सिल्वर और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए।
खेल
Denmark Open 2026: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन बाहर, श्रीकांत-तन्वी की जीत
Denmark Open 2026: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। वहीं, किदांबी श्रीकांत और तन्वी शर्मा ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
खेल
Sports News: दुर्ग पुलिस की DSP आकर्षि कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में लहराया परचम
Sports News: दुर्ग पुलिस में DSP के पद पर पदस्थ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने चोट से उबरकर शानदार वापसी की है। उन्होंने दो सप्ताह के भीतर नीदरलैंड और तुर्किये में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार दो रजत पदक जीते।
राज्य सरकार
Industrial Policy: सिंगापुर के निवेशकों ने दिखाई छत्तीसगढ़ में रुचि, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Industrial Policy: नई औद्योगिक नीति को देश-विदेश के निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सिंगापुर दौरे के दौरान डेटा सेंटर और कृषि प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई। करीब 15 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाया जा रहा है।
खेल
महिला युगल में 15 साल बाद पदक, त्रीसा-गायत्री ने रचा नया इतिहास
त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर-1 चीनी जोड़ी से हार के बावजूद भारतीय जोड़ी ने 15 साल बाद महिला युगल में भारत को विश्व चैंपियनशिप पदक दिलाया।
खेल
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का, त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026 में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने चीन की जिया यीफान-झांग शू शियान की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ भारत का पदक पक्का हो गया है। महिला डबल्स में भारत को 15 साल बाद विश्व चैंपियनशिप मेडल मिलेगा।
खेल
रक्षिता को हराकर फाइनल में पहुंचीं अश्मिता, Korea Masters 2026 जीतने का मौका
भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने रक्षिता रामराज को तीन गेम के मुकाबले में हराकर Korea Masters 2026 के महिला सिंगल्स फाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड को मात देने वाली अश्मिता अब खिताब के लिए चीन की हान कियान शी से भिड़ेंगी।
खेल
कोरिया मास्टर्स में भारतीय खिलाड़ियों का दम, तन्वी-रक्षिता आमने-सामने
कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में भारत की तन्वी शर्मा और रक्षिता रामराज आमने-सामने होंगी। वहीं अश्मिता चालिहा और पुरुष डबल्स में पृथ्वी-कृष्णा की जोड़ी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी।