"सरकारी स्कूल" के लिए 132 परिणाम मिले
जांजगीर-चांपा
School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश
School Viral Video: जांजगीर-चांपा के कोटमी सोनार स्थित सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से सफाई और दीवारों की मरम्मत कराने का वीडियो वायरल हुआ है। अभिभावकों की नाराजगी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
महासमुंद
Theft News: चोरों का आतंक! सूना मकान, मोबाइल दुकान और सरकारी स्कूल को बनाया निशाना
Theft News: महासमुंद जिले में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। पिथौरा के कौहाकुडा में सूने मकान से नकदी और सामान, मेन मार्केट की मोबाइल दुकान से Realme फोन और खल्लारी के सोरम सिंघी सरकारी स्कूल से स्मार्ट बोर्ड के उपकरण व साउंड बॉक्स चोरी हुए। तीनों घटनाओं में कुल 68,500 रुपये का सामान और नकदी पार हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल
Student Health: दमोह के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने हॉस्टल के भोजन, पानी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
बिलासपुर
CG High Court: निजी जमीन पर बना सरकारी स्कूल, अब बदले में देनी होगी वैकल्पिक भूमि
CG High Court: बिलासपुर जिले के मस्तूरी में सरकारी स्कूल के शेड, रसोईघर और शौचालय निर्माण में इस्तेमाल की गई निजी जमीन के मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य शासन के अधिकारियों को याचिकाकर्ता आशीष अवस्थी को 0.15 एकड़ के बराबर उपयुक्त वैकल्पिक भूमि देने के संबंध में 90 दिनों के भीतर आवश्यक आदेश पारित करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा
Balod News: बच्चों की शिकायत पर सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका गिरफ्तार, मारपीट के आरोप
Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी स्कूल की एक प्रधानपाठिका को अपने ही बेटे और बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों ने अपनी मां पर लंबे समय से शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे।
दुर्ग
Durg School Accident: सरकारी स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल, परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी हुए घायल
Durg School Accident: गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में त्रैमासिक परीक्षा के दौरान कक्षा की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में तीन विद्यार्थी घायल हुए, जिनमें कक्षा 10वीं की छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कर इलाज किया गया, जहां उसके सिर में तीन टांके लगाए गए। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल भवन की जांच के लिए टीम भेजी है।
शिक्षा
Government Schools Budget: अब ग्राउंड लेवल पर हो रही पाई-पाई का हिसाब किताब, सरकारी स्कूलों को मिले बजट के इस्तेमाल पर कड़ा रुख
Government Schools Budget: सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुविधाओं के लिए जारी होने वाले बजट के सही उपयोग की जांच अब सीधे स्कूल स्तर पर की जाएगी। शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए शाला प्रमुखों और प्राचार्यों से खर्च के बिल व दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि राशि का उपयोग सही मद में हुआ या नहीं और इससे छात्रों को कितना लाभ मिला।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Education News: धमतरी के 3 शिक्षकों ने बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, नवाचार से लिखी सफलता की कहानी
Chhattisgarh Education News: धमतरी जिले के तीन शिक्षकों ने नवाचार, समर्पण और जनभागीदारी से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। इनके प्रयासों से छात्र संख्या बढ़ी, स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा मिला और विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए नई शिक्षण सामग्री तैयार की गई। उनके उत्कृष्ट कार्यों को राज्यपाल पुरस्कार और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसी उपलब्धियों से सम्मान मिला है।
शिक्षा
Jashpur News: सरकारी स्कूल में पेयजल संकट, खराब हैंडपंप के चलते नाले का पानी पीने को मजबूर बच्चे
Jashpur News: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की उम्र कम होने के कारण दूषित पानी का सेवन उनके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा जोखिम पैदा कर सकता है। खेतों या नाले से बहकर आने वाले पानी में गंदगी और अन्य हानिकारक तत्व होने की आशंका रहती है। ऐसे पानी का लगातार इस्तेमाल करने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
राष्ट्रीय
Madhya Pradesh Education : सरकारी स्कूलों को मिलेंगे पक्के भवन, 90% रिजल्ट पर CM यादव का फोकस
Madhya Pradesh Education: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिना पक्के भवन वाले सरकारी स्कूलों को जल्द सर्वसुविधायुक्त भवन देने का ऐलान किया। साथ ही हर जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य तय करते हुए कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं
School Roof Leakage: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों में बारिश का पानी कक्षाओं में टपकने और जमा होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सुरक्षा के चलते कई बार मध्यान भोजन के बाद बच्चों को घर भेजना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय
Government School Entry Rules: स्कूल ठीक करो अभियान को झटका, अब बिना अनुमति सरकारी स्कूलों में नो एंट्री
Government School Entry Rules: राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। इससे दोनों राज्यों के प्रशासनिक आदेश प्रभावी रहेंगे।