"आरोपी गिरफ्तार" के लिए 337 परिणाम मिले
दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब और दिल्ली से 4 आंतकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर यानी वहां बैठे अपने आकाओं के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए आतंकियों के पास से तुर्की की बनी जिगाना पिस्टल समेत 2 विदेशी पिस्टल, 9 कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
सक्ती
प्रेम प्रसंग का खूनी अंत : प्रेमी ने पत्नी के साथ रची साजिश, 4 लाख की सुपारी देकर कराई प्रेमिका की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
सक्ती में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर 4 लाख रुपये की सुपारी देकर प्रेमिका की हत्या करवाई। मामले में झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बिलासपुर
अपहरण कांड : गांजा केस में फंसाने की साजिश फिरौती मांगने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार
रतनपुर पुलिस ने युवक के अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी सोम उर्फ रोशन निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।
महासमुंद
साजिश नाकाम : सरिया दिखाकर मेडिकल संचालक को लूटने निकले तीन आरोपी गिरफ्तार
सिंघोड़ा पुलिस ने मेडिकल दुकान संचालक से लूट की कोशिश के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक माह पहले वारदात की योजना बनाई थी और मेडिकल संचालक का पीछा कर लोहे का सरिया दिखाकर लूटने का प्रयास किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे का सरिया और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
धमतरी
खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां मजदूरी बढ़ाने को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि नाबालिग समेत पांच मजदूरों ने अपने ही मालिक की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
कोरबा
निर्मम हत्या : ओवरब्रिज के नीचे सो रहे मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा में ओवरब्रिज के नीचे सो रहे एक मजदूर की लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, सुबह हुए विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग
खुलासा : BSP स्क्रैप चोरी कांड 17.87 करोड़ का लोहा गायब, 13 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पिछले छह महीनों में 3,250 टन से अधिक लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे बाहर खपाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 17.87 करोड़ रुपये है।
रायपुर
इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल : निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग लड़की को निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और बीएनएस, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
दुर्ग
शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीना एक 18 वर्षीय युवक की जिंदगी का आखिरी पल साबित हुआ। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 61.06 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने केरल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी किराए के बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन करते थे। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
राष्ट्रीय
राम मंदिर चढ़ावा केस : 8 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी; चंपत राय का नाम FIR में नहीं
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू सहित आठ आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया. ट्रस्ट सदस्य की शिकायत पर दर्ज पहली एफआईआर के बाद यह कार्रवाई हुई. पुलिस इन सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर 14 दिनों की रिमांड मांगेगी.
रायगढ़
नाबालिग से दरिंदगी : इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नदी किनारे बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 20 जून की रात आरोपी अभिषेक टंडन (21) ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नाबालिग को नदी किनारे बुलाया और डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया और वहां भी जबरदस्ती की।