"बड़ी कार्रवाई" के लिए 519 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
सटोरिए गिरफ्तार : आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले में पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 9 सटोरिए गिरफ्तार हुए हैं। यह कार्रवाई बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी से शुरू हुई, जहां योगेश्वर देवांगन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अन्य सटोरियों की जानकारी मिली। इसके बाद 5 टीमों ने कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी और आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 3 लाख रुपये से अधिक का ऑनलाइन सट्टा लेन-देन के सबूत मिले। पुलिस ने इस मामले में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं। तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़
सक्ती वेदांता प्लांट हादसा : चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR, 20 मजदूरों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई
सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मजदूरों की मौत के बाद चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। जांच में मशीनों के रखरखाव में लापरवाही सामने आई है, जबकि कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़
रायगढ़ में नकली सिगरेट पर बड़ी कार्रवाई, लाखों का माल जब्त, एक गिरफ्तार
रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में पुलिस ने कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट का जखीरा जब्त किया। यह छापेमारी आईटीसी कंपनी की शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप था कि नामी ब्रांडों की नकल कर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं।
गोपनीय जांच के दौरान सैंपल में गड़बड़ी मिलने के बाद पुलिस ने “महादेव पान मसाला” सेंटर और उसके गोदाम पर दबिश दी। वहां से गोल्ड फ्लेक और अन्य मिलते-जुलते नामों वाले नकली सिगरेट पैकेट बड़ी मात्रा में बरामद किए गए।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : 89 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, 21 लाख रुपये का माल पकड़ा गया
रायगढ़ पुलिस ने पूंजीपथरा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कबाड़ (स्क्रैप) परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 ट्रकों और 1 लावारिस वाहन से कुल 89.28 टन कबाड़ जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है। सभी वाहनों से बिना वैध दस्तावेजों के स्क्रैप मिला। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। लावारिस ट्रक सहित सभी मामलों की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई संगठित अवैध नेटवर्क तो नहीं है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: मोबाइल लोन के नाम पर 80 हजार की ठगी करने वाला आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार
मस्तूरी थाना क्षेत्र के चौकी मल्हार पुलिस ने मोबाइल लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से करीब 80 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी गोपी कश्यप को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़ित के नाम पर लोन स्वीकृत कर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव से दबिश देकर पकड़ा और उसके पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल भी जब्त किया। आरोपी से अन्य संभावित मामलों को लेकर पूछताछ जारी है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: 54 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: महासमुंद वनमंडल में ट्रक सहित 1.858 घनमीटर लकड़ी जब्त, चालक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद वनमंडल के बागबाहरा परिक्षेत्र में 10 अप्रैल 2026 को सघन गस्ती अभियान के दौरान अवैध लकड़ी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई।
छत्तीसगढ़
पुलिस का सख्त अभियान: अवैध शराब और जुआ पर बड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव पुलिस ने सट्टा और अवैध शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बड़ी कार्रवाई: जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गांजा और शराब बरामद
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनिन्दर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टा संचालन से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल, बैंकिंग सामग्री के साथ 4.65 किलो गांजा और 35 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी ‘BETBHAI 9’ प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को जोड़कर सट्टा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
रायपुर
रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई: एक रात में 159 चालक पकड़ाए, 3 महीने में टूटा सालभर का रिकॉर्ड
रायपुर में पुलिस ने संडे नाइट सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर 8 जगहों पर कार्रवाई की, जिसमें 159 लोग नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए—यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
रायपुर
रायपुर में बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से 4.5 किलो गांजा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
रायपुर के खमतराई इलाके में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी से गांजा ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल करीब 4.5 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे वे ओडिशा से लाकर शहर में सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
बीजापुर
Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए
Illegal Gambling: भद्राकाली थाना क्षेत्र के रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से जुड़े कुल 156 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 20 लाख 1 हजार 200 रुपए नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।