"निवेशक" के लिए 191 परिणाम मिले
रायपुर
45 करोड़ के निवेश और ब्लैक मनी को नोट में बदलने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 45 करोड़ रुपये के निवेश और केमिकल से ब्लैक मनी को असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने नागपुर से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 15 साल से इस तरह की जालसाजी में सक्रिय थीं।
शेयर बाजार
LIC में सरकार बेच रही 6.5% हिस्सेदारी, OFS खुलते ही शेयर में आई 9% की गिरावट
केंद्र सरकार ने देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी (LIC) में अपनी 6.5 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए ऑफर फॉर सेल आज से खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक 5 अगस्त से इसमें भाग ले सकते है सरकार ने इस बिक्री के लिए फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जो LIC के पिछले बंद भाव से करीब 11 फीसदी कम है।
अर्थव्यवस्था
सोना-चांदी के दामों में तेजी, हफ्ते की शुरुआत में MCX पर बढ़े भाव जानें नया रेट
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। MCX पर पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं ने मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। चांदी के भाव में उछाल आया, जबकि सोने की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली। हालांकि, दोनों धातुएं अभी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे कारोबार कर रही हैं।
शेयर बाजार
शेयर बाजार में बदलाव : 3 अगस्त से नई ट्रेडिंग टाइमिंग और क्लोजिंग सिस्टम लागू
3 अगस्त 2026 से भारतीय शेयर बाजार में बड़ा बदलाव लागू होगा। योग्य शेयरों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू किया जाएगा और ट्रेडिंग का समय बढ़ाकर शाम 3:40 बजे तक कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग मार्केट सेगमेंट की क्लोजिंग टाइमिंग भी अलग होगी, जिससे ट्रेडर्स को हेजिंग और पोजिशन मैनेजमेंट के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
शेयर बाजार
वेदांता का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 72% बढ़कर ₹5,473 करोड़, फिर भी शेयर में गिरावट
वेदांता के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, हालांकि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे मजबूत रहे। वेदांता का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 72 फीसदी बढ़कर 5,473 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि EBITDA 98 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 8,469 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के रेवेन्यू में भी 54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 273 अंक उछला और निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद
घरेलू शेयर बाजार में आखिरी घंटे की खरीदारी से तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 273 अंक और निफ्टी 67 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत ऑटो शेयरों में मजबूती रही, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले के बाद निवेशकों की नजर बाजार की आगे की चाल पर बनी हुई है।
क्रिकेट
RCB ने रचा इतिहास, बनी 300 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने नया इतिहास रचते हुए 312 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू हासिल की है और वह 300 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है। वहीं, IPL की बिजनेस वैल्यू बढ़कर 20.6 अरब डॉलर पहुंच गई है, जिससे इसकी वैश्विक खेल लीग के रूप में मजबूत पहचान और बढ़ गई है।
शेयर बाजार
निवेश का बड़ा मौका : मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज IPO खुला, ₹9,275 करोड़ जुटाएगी कंपनी
मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का ₹9,275 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 31 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹560-590 तय किया है। जानिए IPO का GMP, निवेश राशि, लिस्टिंग तारीख और ब्रोकरेज हाउस की राय।
अर्थव्यवस्था
सोना खरीदने वालों के लिए राहत 24 कैरेट गोल्ड ₹1330 सस्ता, चांदी में ₹4000 की बड़ी गिरावट
घरेलू सर्राफा बाजार में 28 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1,330 रुपये सस्ता होकर 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 4,000 रुपये गिरकर 2,17,790 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। MCX पर भी दोनों धातुओं में कमजोरी देखने को मिली।
शेयर बाजार
CXMT की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, पहले दिन 500% उछला शेयर चीन की चिप इंडस्ट्री में मची हलचल
चीन की मेमोरी चिप कंपनी CXMT (ChangXin Memory Technologies) ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। IPO के बाद पहले ही दिन कंपनी के शेयर करीब 500% तक बढ़ गए, जिससे यह चीन की सबसे चर्चित टेक कंपनियों में शामिल हो गई। DRAM चिप बनाने वाली CXMT को AI, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बढ़ती मांग का फायदा मिल रहा है।
जांजगीर-चांपा
बड़ा एक्शन : जांजगीर-चांपा के ठग पर शिकंजा, पीयूष जायसवाल के खिलाफ LOC जारी
जांजगीर-चांपा में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ गृह मंत्रालय ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। आरोपी लंबे समय से फरार है और कई मामलों में न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए देशभर में निगरानी बढ़ा दी है और आम लोगों से उसकी सूचना देने की अपील की है।
शेयर बाजार
शेयर बाजार : ₹290 करोड़ का MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
रेलवे उपकरण बनाने वाली कंपनी MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स का ₹290 करोड़ का मेनबोर्ड IPO 30 जुलाई 2026 से खुलेगा। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा और जुटाई गई राशि का उपयोग वर्किंग कैपिटल, कारोबारी विस्तार में किया जाएगा। हालांकि, हालिया वित्तीय वर्ष में कंपनी को घाटा हुआ है, इसलिए निवेशकों को IPO में निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति और जोखिमों का सावधानीपूर्वक आकलन करना चाहिए।