"पुलिस की कार्रवाई" के लिए 124 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
बढ़ीं चोरी की वारदातें: एक ही दिन में चार घटनाओं से दहशत, बंद घर और सुनसान इलाके निशाने पर
दुर्ग जिले में 14 अप्रैल के आसपास एक ही दिन में जामुल, मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की चार घटनाएं सामने आईं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। चोरों ने बंद घरों, निर्माण स्थलों और सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया। कहीं ताले तोड़े गए तो कहीं दीवार तक तोड़ दी गई।
छत्तीसगढ़
गांजा तस्करी: दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा, 2-2 लाख का जुर्माना
गरियाबंद जिले में 22 किलो गांजा तस्करी के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20-20 साल की सश्रम कैद और 2-2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
रायपुर
रायपुर गोलबाजार में दिनदहाड़े चोरी : महिला के गले से 3 तोला सोने की चेन पार, 4 लाख का नुकसान
रायपुर गोलबाजार में खरीदारी कर रही महिला के गले से दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने 3 तोला वजनी सोने की चेन पार कर दी। चेन की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई गई है। गोलबाजार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
103 करोड़ के सपने का जाल… हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ठगी
बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में हाई कोर्ट के एक वकील से 103 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट का झांसा देकर 3 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। आरोपी ने फर्जी ईमेल, व्हाट्सएप और बैंक-एंबेसी के नाम पर दस्तावेज भेजकर किस्तों में रकम वसूली। हरियाणा निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और नेटवर्क की जांच जारी है।