"मानसून" के लिए 250 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC विवाद : 14वें दिन बेनतीजा रही सरकार संग वार्ता, मांगें पूरी होने तक डटे रहने पर अड़े छात्र
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच देर रात हुई वार्ता बेनतीजा रही। अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और समयबद्ध भर्ती कैलेंडर की लिखित घोषणा तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
संसद
संसद में गतिरोध तोड़ने की कवायद : किरेन रिजिजू ने राहुल-प्रियंका से की मुलाकात, मकर द्वार पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। हालांकि बुधवार को विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है।
जगदलपुर (बस्तर)
बस्तर में बढ़ा आई फ्लू का प्रकोप, एक महीने में 600 से अधिक लोग संक्रमित
बस्तर जिले में मानसून के बाद आई फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) के मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले एक महीने में 600 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को साफ-सफाई रखने, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाने और आंखों में समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है।
महासमुंद
महासमुंद कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, पंचायतों में रोजगार बढ़ाने और खाद्य गुणवत्ता जांच के दिए निर्देश
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को पंचायतों में रोजगार कार्य शुरू कराने, होटल-ढाबों में खाद्य गुणवत्ता जांच, एग्रीस्टैक पंजीयन पूरा करने और लंबित शिकायतों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय
करोड़ों की लागत से बन रहे पुल में लेट-लतीफी, बारिश ने बढ़ाई 8 से ज्यादा गांवों की मुसीबतें
धार जिले के लोहारीखुर्द-आहू-धार मुख्य मार्ग पर 366.39 लाख रुपये की लागत से बन रहे पुल का अस्थायी डायवर्जन बारिश में बह गया। इसके चलते 8 से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।
क्रिकेट
बंसुला आईटीआई ग्राउंड में क्रिकेट का महाकुंभ, मनोज इलेवन ने जीता पहला मुकाबला
बसना के ग्राम बंसुला स्थित आईटीआई ग्राउंड में रुद्रा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मानसून प्रीमियम लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन प्रक्रिया से चुनी गई 8 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में मनोज इलेवन ने चैलेंजर क्लब को 5 विकेट से हराया।
नारायणपुर
अबूझमाड़ : उफनते नालों के बीच ITBP ने बांधी उम्मीद की डोर, लकड़ी के अस्थायी पुलों से 14 गांवों को मिली नई जिंदगी
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में मानसून के दौरान आने वाली परेशानियों को कम करने के लिए ITBP की 44वीं वाहिनी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लकड़ी के अस्थायी फुट ब्रिज तैयार किए हैं। ओरछा ब्लॉक के करीब 14 गांवों में बने इन पुलों से बारिश के दौरान बंद होने वाली आवाजाही फिर शुरू हो गई है। अब ग्रामीण सुरक्षित तरीके से पैदल और दोपहिया वाहनों से नाले पार कर पा रहे हैं।
राष्ट्रीय
संसद में आज फिर गूंजेगा हंगामा : पेपर लीक बिल पर आर-पार के मूड में सरकार और विपक्ष
संसद के मानसून सत्र के 8वें दिन आज लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े संशोधन विधेयक, 2026 पर वोटिंग होगी, जबकि राज्यसभा में भी इसे पेश किया जाएगा। इससे पहले INDIA ब्लॉक के नेताओं ने बैठक कर सदन की रणनीति तैयार की। सरकार इस बिल को परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बता रही है, वहीं विपक्ष इसके प्रावधानों पर सवाल उठा रहा है। संसद में आज भी हंगामे के आसार बने हुए हैं।
धमतरी
बारिश बनी आफत : करेली बड़ी में खेत डूबे, किसानों ने मांगी प्रशासन से मदद
धमतरी जिले के करेली बड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण खेतों में जलभराव हो गया है। निस्तारी नाला बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे -करीब सौ एकड़ फसल प्रभावित हुई है। परेशान किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से नाला सफाई, पानी निकासी और राहत की मांग की है।
संसद
संसद में गहमगहमी के आसार : एंटी-पेपर लीक बिल पर लोकसभा में जंग तय, राज्यसभा में MSME विधेयक होगा पेश
मानसून सत्र के दौरान संसद में आज पेपर लीक विरोधी विधेयक को लेकर सियासी गर्मी बढ़ने की संभावना है। लोकसभा में दोपहर 2 बजे से इस बिल पर चर्चा होगी, जबकि राज्यसभा में MSME संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। सरकार जहां कड़े संदेश के साथ बिलों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष भी मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोलने की रणनीति में है।
रायपुर
किसानों के लिए जरूरी खबर : 31 जुलाई से पहले कराएं फसल बीमा, नहीं तो छूट सकता है मौका
मानसून में बारिश की अनिश्चितता को देखते हुए किसानों को फसल नुकसान से बचाव के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने की सलाह दी गई है। सूखा, अतिवृष्टि या ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर 72 घंटे के भीतर दावा करना जरूरी होगा। किसान 31 जुलाई 2026 तक धान, मक्का, सोयाबीन समेत कई खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं।
रायपुर
मौसम अपडेट : बारिश का दौर जारी, किसानों के लिए उम्मीद और चुनौती दोनों
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। IMD ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश से किसानों को राहत मिली है, लेकिन ज्यादा बारिश से जलभराव और फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।