"विदेश" के लिए 512 परिणाम मिले
केंद्र सरकार
PM Modi: 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- नए अवसरों पर सरकार का फोकस
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के नए अवसर और निजी क्षेत्र में नौकरियों को बढ़ावा देने पर लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने विकसित भारत रोजगार योजना, स्टार्टअप इकोसिस्टम और मुक्त व्यापार समझौतों से युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का भी उल्लेख किया।
राज्य सरकार
Chakradhar Samaroh: अनुराग शर्मा के लोकगीतों से गूंजा मंच, कथक और सूफी संगीत ने बांधा समां
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में आयोजित 41वें चक्रधर समारोह-2026 की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत, कथक नृत्य और सूफी संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से यादगार बन गई। अनुराग शर्मा ने लोकगीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जबकि अनंता पांडेय, डॉ. खुशबू पांचाल और पद्मश्री डॉ. भारती बंधु की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे।
विदेश
US Tariff on India: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, भारत और चीन पर लग सकता है 100% टैरिफ
US Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान से तेल व गैस खरीदने वाले देशों पर सख्त कार्रवाई वाले नए प्रतिबंध कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत भारत और चीन जैसे देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। कानून का उद्देश्य रूस और ईरान की ऊर्जा आय को प्रभावित करना है। भारत ने कहा है कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग देशों से तेल खरीद जारी रखेगा।
केंद्र सरकार
RBI survey: भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में 8.2% की बढ़ोतरी, 2025-26 में 221.4 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा
RBI survey: भारतीय सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र ने 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। RBI की रिपोर्ट के अनुसार, देश का सॉफ्टवेयर निर्यात 8.2% बढ़कर 221.4 अरब डॉलर पहुंच गया। अमेरिका और यूरोप भारत के सबसे बड़े बाजार रहे, जबकि BPO सेवाओं की निर्यात में बड़ी हिस्सेदारी बनी रही।
रक्षा
Indian Air Force: बढ़ी ताकत, HAL ने सौंपी तेजस और HTT-40 की खेप, पवन हंस को भी मिले ध्रुव
Indian Air Force: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारतीय वायुसेना को स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस का बेड़ा सौंपकर रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही देश का पहला स्वदेशी बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT-40 और एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ‘ध्रुव’ भी सेवा क्षेत्र में शामिल किए गए हैं। इन उपलब्धियों से भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता और घरेलू एयरोस्पेस निर्माण क्षमता को मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय
Kuno National Park: खुशखबरी, मादा चीता KGP12 ने दिए चार शावकों को जन्म
Kuno National Park: चीता संरक्षण अभियान को बड़ी सफलता मिली है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि देश में जन्मे चीतों का आंकड़ा 36 तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि भारत में ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता और चीतों के प्राकृतिक प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण का संकेत मानी जा रही है।
कारोबार
Crude Oil Price Today: तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट, भारत को मिल सकती है राहत, 100 डॉलर के ऊपर बना दबाव
Crude Oil Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। WTI और Brent क्रूड के दाम कम होने की वजह सऊदी पाइपलाइन बहाली और मिडिल ईस्ट से सप्लाई संकट की चिंता कम होना है। हालांकि, क्रूड अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है।
केंद्र सरकार
FCRA Amendment Bill 2026: JPC की पहली बैठक आज, गृह मंत्रालय देगा जानकारी
FCRA Amendment Bill 2026: विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की पहली बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक में गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि समिति को विधेयक के प्रावधानों और प्रस्तावित बदलावों की जानकारी देंगे। यह विधेयक विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 में संशोधन से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य विदेशी फंड के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।
राशिफल
Rashifal: शुक्र के मालव्य राजयोग से चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, धन और तरक्की के बनेंगे योग
Rashifal: 5 राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ योग। जानें 18 सितंबर का राशिफल, धन, करियर, कारोबार और प्रेम जीवन से जुड़े संकेत।
शेयर बाजार
Share Market News: NSE IPO खुलते ही सरकारी कंपनियों के शेयरों में उछाल, 8% तक चढ़े भाव
Share Market News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO के पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलते ही इससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। IFCI, SBI, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, GIC Re और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) जैसे शेयरों में खरीदारी बढ़ी और कुछ शेयरों में 8 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।
कारोबार
Windfall Tax Cut : सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल एक्सपोर्ट टैक्स में कटौती तेल कंपनियों को राहत
Windfall Tax Cut: तेल कंपनियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) यानी विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती कर दी है।
केंद्र सरकार
Semicon India 2026: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, 600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल
Semicon India 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में दुनिया भर की सेमीकंडक्टर कंपनियां, निवेशक और विशेषज्ञ शामिल होंगे।